Interns

Interns - ख़बरें

  • चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
    Bilibili चीन का वीडियो और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसकी शुरुआत Anime, Comics और Games यानी ACG कंटेंट से हुई थी। अब प्लेटफॉर्म पर Creator Videos, User Generated Content, Short Dramas और दूसरे तरह के वीडियो भी मिलते हैं। अगस्त 2026 में Bilibili ने अपने International App को ग्लोबली लॉन्च किया है, हालांकि भारत अभी इसकी आधिकारिक International availability list में शामिल नहीं है। भारत में Bilibili के उपलब्ध न होने को सीधे सरकारी बैन से जोड़ना सही नहीं है। ऐप की Safety की बात करें तो Google Play पर कंपनी की Data Collection और Security से जुड़ी जानकारी दी गई है। जानें Bilibili से जुड़ी पूरी जानकारी।
  • YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
    चीन का वीडियो प्लेटफॉर्म Bilibili अब ग्लोबल मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच RT की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Bilibili के Creator Program में 1,000 Views पर करीब 0.70 डॉलर यानी लगभग 66 रुपये तक की कमाई हो सकती है। हालांकि, Bilibili ने इस रकम को सभी Creators के लिए तय भुगतान दर के तौर पर आधिकारिक रूप से कंफर्म नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Creator Program के लिए 100 Subscribers और 2,000 Valid Public Views जैसी शर्तें हैं। कंपनी ने International App भी ग्लोबली लॉन्च किया है और अब चीन से बाहर Creators और Users को जोड़ने पर फोकस कर रही है।
  • Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
    Vodafone Idea ने 7 दिन, 14 दिन, 21 दिन और 30 दिन की वैधता के साथ नए इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पैक लॉन्च किए हैं। Vodafone Idea के 749 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में अनलिमिटेड कॉल, एसएमएस और डाटा मिलता है। वहीं 120+ देशों में 1GB डाटा, 150 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं, जिसके साथ 1 दिन की वैधता मिलती है। Vodafone Idea के 2849 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में अनलिमिटेड डाटा,  कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलती है। वहीं 120+ देशों में 14GB डाटा, 300 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं।
  • अब विदेशों में भी फ्री में आएंगे फोन पर SMS, Jio की खास सुविधा, जानें कैसे
    Jio अब वाई-फाई कॉलिंग (VoWiFi) पर फ्री इनकमिंग SMS सर्विस बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के प्रदान कर रहा है। यूजर्स एक्टिव इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पैक के बिना विदेश में जरूरी मैसेज पा सकते हैं। इसके जरिए यूजर्स को विदेश में बिना किसी अतिरिक्त रोमिंग चार्ज के कनेक्टेड रहने में मदद करना है, खासकर ओटीपी और बैंकिंग अलर्ट जैसे महत्वपूर्ण मैसेज पाना आसान होगा।
  • AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
    BLS International ने Spain–Ireland वीजा मिशन के लिए AI पावर्ड VoiceBot लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम 24x7 काम करेगा और वीजा से जुड़े सवालों के रियल टाइम जवाब देगा। VoiceBot 15 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है और डॉक्युमेंटेशन से लेकर कांसुलर सर्विस तक जानकारी देने में सक्षम है। यह Azure ML आधारित मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और मौजूदा सिस्टम से API के जरिए इंटीग्रेट किया गया है। कंपनी इसे आगे ग्लोबल स्तर पर रोलआउट करने की योजना बना रही है।
  • 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
    Lava International ने पुष्टि की है कि Lava Bold N2 को भारत में 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसे “Be Fearless, Be Bold” टैगलाइन के साथ टीज किया है और यह स्मार्टफोन Amazon पर एक्सक्लूसिव बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Amazon पर लाइव माइक्रोसाइट से फोन के डिजाइन और डुअल रियर कैमरा सेटअप की जानकारी मिली है, जिसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। Bold N2 पिछले साल लॉन्च हुए Bold N1 का सक्सेसर होगा। फिलहाल इसकी कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा लॉन्च इवेंट में किया जाएगा।
  • Airtel के प्लान महंगे! कंपनी ने 100 रुपये तक बढ़ाई इन प्रीपेड प्लान्स की कीमत
    Airtel के ग्राहकों को अब रिचार्ज पैक के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। कंपनी ने कई रिचार्ज पैक महंगे कर दिए हैं। यह बोझ उन सभी ग्राहकों पर पड़ने वाला है जो देश से बाहर छुट्टी मनाने का प्लान कर रहे हैं। क्योंकि Airtel ने रोमिंग पैक की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है।
  • ऐप चाइनीज, UPI हमारा! AliPay+ के साथ पार्टनरशिप पर सरकारों के बीच बातचीत शुरू
    भारत सरकार और केंद्रीय बैंक से जुड़े अधिकारी Ant International के Alipay+ प्लेटफॉर्म को UPI से जोड़ने पर बातचीत कर रहे हैं। इस कदम का मकसद क्रॉस बॉर्डर डिजिटल पेमेंट को आसान बनाना है, जिससे विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों को फायदा मिल सकता है। UPI पहले ही देश में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है और सरकार इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलाने की कोशिश में है। हालांकि, Alipay की चीन से जुड़ी पृष्ठभूमि को देखते हुए सुरक्षा और डेटा से जुड़े पहलुओं पर भी विचार किया जा रहा है।
  • iQOO 15R ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार, मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप!
    iQOO 15R ग्लोबल मॉडल जल्द ही मार्केट में पेश होने वाला है। इस स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले गीकबेंच में लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि मॉडल नम्बर I2508 के साथ लिस्ट किए गए iQOO 15R में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 2,590 पॉइंट्स का स्कोर किया है। जबकि मल्टी कोर टेस्ट में इसने 8,423 पॉइंट्स का स्कोर किया है।
  • फ्लाइट टिकट सिर्फ Rs 1,350 में! कल खत्म होगी Air India Express की सेल, यहां जानें सब कुछ
    Air India Express ने यात्रियों के लिए सीमित अवधि की ‘Time to Travel’ सेल लॉन्च की है। इस ऑफर के तहत एयरलाइन डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों रूट्स पर डिस्काउंटेड फेयर ऑफर कर रही है। Lite, Value और Business फेयर कैटेगरी में टिकट की शुरुआती कीमतें कम रखी गई हैं। यह सेल 16 जनवरी 2026 तक बुकिंग के लिए उपलब्ध है, जबकि यात्रा 20 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 के बीच की जा सकेगी। कंपनी ने जीरो कन्विनियंस फीस, डिस्काउंटेड बैगेज और कार्ड ऑफर्स जैसे अतिरिक्त फायदे भी जोड़े हैं।
  • Vodafone Idea ने कर दी मौज! Rs 3999 के इस पैक में 'डबल' हो गया डेटा, FREE बेनिफिट भी
    Vi टेलीकॉम ऑपरेटर ने अपने Rs 3,999 के इंटरनेशनल रोमिंग पैक में मिलने वाले बेनिफिट्स को डबल कर दिया है। कंपनी का यह पैक पहले जहां 12GB डेटा देता था, अब इसमें यूजर को 30GB का डेटा मिलने वाला है। कनाड़ा, जापान, अज़रबैजान, जॉर्डन, जाम्बिया जैसे अन्य लिस्टेड देशों में यात्रा के दौरान स्टैंडर्ड इंटरनेशनल रोमिंग पैक से रीचार्ज करवाने पर यूजर्स को ये नए बेनिफिट मिलने वाले हैं। पैक में 30 दिनों की वैधता मिलती है।
  • Cloudflare Outage: Groww, Canva, BookMyShow के साथ ठप्प पड़े कई ऐप्स और वेबसाइट्स!
    Cloudflare आज 5 दिसंबर को अचानक “internal service degradation” का सामना कर रहा है, जिसके चलते दुनियाभर में कई ऐप्स और वेबसाइट्स प्रभावित हुई हैं। भारत में Downdetector पर 30 मिनट में करीब 1,000 रिपोर्ट दर्ज हुईं और सबसे ज्यादा असर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई दिया। Zerodha, Angel One और Groww जैसे ऐप्स में लॉगिन, ऑर्डर प्लेसमेंट और लाइव मार्केट डेटा की समस्याएं लगातार यूजर्स ने रिपोर्ट कीं। BookMyShow और Canva में भी आउटेज का असर दिखा। Cloudflare ने भी आउटेज स्वीकारते हुए बताया कि दिक्कत मुख्य रूप से कंपनी के डैशबोर्ड और APIs से जुड़ी है। इससे पहले नवंबर 2025 में भी कंपनी को इसी तरह का ग्लोबल आउटेज झेलना पड़ा था।
  • इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ने बनाया रिकॉर्ड, एक साथ डॉक हुए 8 स्पेसक्राफ्ट
    ISS का इस्तेमाल माइक्रोगेविटी में वैज्ञानिक रिसर्च, टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग और मानव पर अंतरिक्ष के प्रवाहों की स्टडी करने के लिए होता है। इस वर्ष जून में भारतीय एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla ने Axiom-4 मिशन के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचकर एक बड़ी सफलता हासिल की थी। भारत की योजना भी स्पेस स्टेशन बनाने की है।
  • BGMI International Cup 2025 हुआ अनाउंस, दिल्ली में होगा टूर्नामेंट, Rs 1 करोड़ जीतने का मौका!
    BGMI के फैन्स के लिए इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। इस महीने के आखिर में भारत में पहली बार इतना बड़ा इंटरनेशनल BGMI टूर्नामेंट होने जा रहा है। BGMI International Cup 2025 (BMIC 2025) की शुरुआत 31 अक्टूबर से होगी, जहां भारत, दक्षिण कोरिया और जापान की टॉप टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। BMIC 2025 में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी - 8 भारत से, 4 दक्षिण कोरिया से और 4 जापान से। भारतीय टीमों ने BGMI Showdown 2025 के जरिए इंटरनेशनल क्वालिफिकेशन हासिल किया था, जहां देश की टॉप स्क्वॉड्स ने जबरदस्त मुकाबला दिखाया। इस टूर्नामेंट के लिए 1 करोड़ रुपये का प्राइज पूल रखा गया है, जो टॉप 4 टीमों में बांटा जाएगा।
  • India vs Bangladesh T20: कुछ घंटों में शुरू होगा भारत बनाम बांग्लादेश T20 मैच, ऐसे देखें ऑनलाइन
    India vs Bangladesh T20 Asia Cup: आज Asia Cup 2025 के Super Four स्टेज में India vs Bangladesh की क्लैश है, जिसे दर्शक बेसब्री से इंतजार करते रहे हैं। भारत की टीम ने Pakistan पर शानदार जीत दर्ज की है और उसके बाद यह मैच उनके लिए एक और मौका है टूर्नामेंट में दबदबा कायम करने का। वहीं बांग्लादेश अपने स्पिन आक्रमण और जोश के साथ भारत को टक्कर देना चाहेगी। यह मुकाबला 8:00 बजे रात (IST) से Dubai International Cricket Stadium में होगा। इसे आप घर बैठे या बाहर कही भी अपने मोबाइल या लैपटॉप पर भी लाइव देख सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »