• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट

Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट

वोडाफोन आइडिया ने अपने पोस्टपेड प्लान में विस्तार करते हुए नए और बेहतर इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पैक लॉन्च कर दिए हैं।

Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट

Photo Credit: Unsplash/Jakob Owens

इंटरनेशनल रोमिंग प्लान विदेशों में भी कॉलिंग की सुविधा देते हैं।

ख़ास बातें
  • VI के 749 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में अनलिमिटेड कॉल मिलती है।
  • VI के 649 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में 1GB डाटा दिया जाता है।
  • VI के 2849 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में अनलिमिटेड डाटा आता है।
विज्ञापन

वोडाफोन आइडिया ने अपने पोस्टपेड प्लान में विस्तार करते हुए नए और बेहतर इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पैक लॉन्च कर दिए हैं। VI के ये नए पैक 7 दिन, 14 दिन, 21 दिन और 30 दिन की वैधता के साथ आते हैं। इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हाई स्पीड डाटा की सुविधा भी मिलती है। इन प्लान को इंटरनेशल ट्रैवलर्स के बदलते ट्रैवल प्लान को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां हम आपको वोडाफोन आइडिया के इन इंटरनेशनल रोमिंग प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vodafone Idea के 749 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में अनलिमिटेड कॉल, एसएमएस और डाटा मिलता है। वहीं 120+ देशों में 1GB डाटा, 150 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं। यह प्लान 1 दिन की वैधता के साथ आता है। जबकि 649 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में 1GB डाटा, 150 मिनट कॉल और 100 एसएमएस मिलते हैं। वहीं 120+ देशों में 1GB डाटा, 150 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 1 दिन है। वहीं 1349 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में 2GB डाटा, 150 मिनट कॉल और 100 एसएमएस मिलते हैं। वहीं 120+ देशों में 2GB डाटा, 150 मिनट कॉल और 100 SMS आते हैं। इस प्लान की वैधता 1 दिन है। इसके अलावा 3649 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में अनलिमिटेड डाटा, अनलिमिटेड कॉल और अनलिमिटेड एसएमएस दिए गए हैं। वहीं 120+ देशों में 3GB डाटा, 300 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 7 दिन है। और 2649 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में 2GB डाटा, 300 मिनट कॉल और 100 एसएमएस मिलते हैं। वहीं 120+ देशों में 3GB डाटा, 300 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 7 दिन है।

Vodafone Idea के 2849 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में अनलिमिटेड डाटा,  कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलती है। वहीं 120+ देशों में 14GB डाटा, 300 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 7 दिन है। वहीं 3999 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में अनिलमिटेड डाटा, कॉल और एसएमएस मिलते हैं। वहीं 120+ देशों में 14GB डाटा, 300 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 10 दिन है। जबकि 2999 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में 10GB डाटा,  300 मिनट कॉल और 100 एसएमएस मिलते हैं। वहीं 120+ देशों में 10GB डाटा, 300 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 10 दिन है। और 3499 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में 14GB डाटा, 300 मिनट कॉल और 100 एसएमएस मिलते हैं। वहीं 120+ देशों में 14GB डाटा, 300 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 10 दिन है। 4999 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में अनिलमिटेड डाटा, कॉल और एसएमएस मिलते हैं। वहीं 120+ देशों में 21GB डाटा, 500 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 14 दिन है।

Vodafone Idea के 3599 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में 12GB डाटा, 500 मिनट कॉल और 100 एसएमएस आते हैं। वहीं 120+ देशों में 12GB डाटा, 500 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 14 दिन है। जबकि 3749 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में 21GB डाटा, 500 मिनट कॉल और 100 एसएमएस मिलते हैं। वहीं 120+ देशों में 21GB डाटा, 500 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 14 दिन है। इसके अलावा 5699 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में अनलिमिटेड डाटा, कॉलिंग और एसएमएस मिलते हैं। वहीं 120+ देशों में 21GB डाटा, 600 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 21 दिन है। और 3799 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में 14GB डाटा, 600 मिनट कॉल और 100 एसएमएस मिलते हैं। वहीं 120+ देशों में 14GB डाटा, 600 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 21 दिन है।

Vodafone Idea के 3849 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में 21GB डाटा, 600 मिनट कॉल और 100 एसएमएस दिए जातेे हैं। वहीं 120+ देशों में 21GB डाटा, 600 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 21 दिन है। वहीं 5999 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में 70GB (FUP) डाटा, 1500 मिनट कॉल और अनलिमिटेड एसएमएस मिलते हैं। वहीं 120+ देशों में 30GB डाटा, 1500 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 30 दिन है। जबकि 3999 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में 30GB डाटा, 1500 मिनट कॉल और अनलिमिटेड एसएमएस मिलते हैं। वहीं 120+ देशों में 30GB डाटा, 1500 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 30 दिन है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  3. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  4. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  6. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  7. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  9. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  10. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »