Internet Use

Internet Use - ख़बरें

  • ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
    CoSeat एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे ट्रेन यात्रियों की मदद के लिए तैयार किया गया है, जो कि ट्रेन में चढ़ने से पहले ही ऐसे को-पेसेंजर खोज पाएं जो सीट बदलने को तैयार हों और आपस में तालमेल बिठा सकें। इस ऐप के जरिए अपना PNR वेरिफाई किया जा सकता है। अपनी पसंद से जैसे परिवार के साथ बैठना या लोअर बर्थ पाना आदि चुना जा सकता है और सीट बदलने के लिए तैयार किसी व्यक्ति को खोजा जा सकता है।
  • AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
    AI से बनी दवा जल्द ही आपको बूढ़ा होने से रोकने में मदद करेगी! ऐसा हम नहीं, एक दवा बनाने वाली कंपनी कह रही है! Insilico Medicine एक ऐसी कंपनी है जो AI की मदद से दवाईयों की खोज को अगले स्तर पर ले जाने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने इशारा दिया है इसने एक ऐसी दवा तैयार की है जो आदमी के बूढ़ा होने की प्रक्रिया को धीमा कर सकती है
  • मैरिज सर्टिफिकेट घर बैठे बनवाएं, ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट पाने का सबसे आसान तरीका जानें यहां
    यहां हम आपको ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट प्राप्त करने का आसान तरीका बता रहे हैं। संबंधित राज्य के स्टैम्प एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के पोर्टल पर इसके लिए आसानी से आवेदन किया जा सकता है।
  • अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
    आपके स्मार्ट टीवी का अगर रिमोट खो गया है तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपका एंड्रॉयड फोन और टैबलेट भी रिमोट के तौर पर काम कर सकता है। Roku डिवाइस और TV के लिए Roku का ऐप है। वहीं सैमसंग SmartThings का इस्तेमाल करता है और अमेजन फायर TV डिवाइस के लिए रिमोट ऐप प्रदान करता है। Google टीवी डिवाइस के लिए मोबाइल कंट्रोल की सुविधा प्रदान करता है। जिन TV के लिए मैन्युफैक्चरर का अपना ऐप नहीं है तो उनके लिए Google Play पर यूनिवर्सल टीवी रिमोट जैसे थर्ड-पार्टी ऐप उपलब्ध है।
  • बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
    PhonePe ने भारत के फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI 123Pay सर्विस लॉन्च की है। इसकी मदद से बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी फीचर फोन से UPI पेमेंट किया जा सकेगा। यह सेवा SMS आधारित तकनीक पर काम करती है और मोबाइल नंबर या UPI ID के जरिए पैसे भेजने के साथ QR कोड से भुगतान की सुविधा भी देती है। कैमरा वाले फीचर फोन में QR कोड स्कैन करके पेमेंट किया जा सकता है। यूजर्स बैंक बैलेंस और लेनदेन की जानकारी भी देख सकेंगे। Nokia, HMD, Lava और Itel के चुनिंदा फीचर फोन में यह सुविधा पहले से उपलब्ध होगी।
  • Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
    Raksha Bandhan Gifting Ideas Under 1K: रक्षाबंधन पर भाई या बहन को गिफ्ट देने के लिए ज्यादा बजट खर्च करने की जरूरत नहीं है। ₹1,000 के अंदर भी कई ऐसे टेक प्रोडक्ट मिल जाते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में काम आ सकते हैं। इस लिस्ट में Portronics का Power Bank और Wireless Mouse, Noise के TWS Earbuds, Bluetooth Speaker, USB Hub, Wipro Smart Bulb, Ubon का Wireless Speaker और Type-C Collar Mic, Spigen का मोबाइल केस और Type-C Wired Earphone जैसे विकल्प शामिल हैं। इनमें कुछ प्रोडक्ट पढ़ाई और ऑफिस के काम आएंगे, जबकि कुछ म्यूजिक, वीडियो कॉल और कंटेंट बनाने के लिए उपयोगी हैं। कीमतें ऑफर और विक्रेता के अनुसार बदल सकती हैं।
  • 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
    2024 में पॉप स्टार M.I.A. की Tin Foil Hat लॉन्च होने के बाद Aluminium Foil और 5G सिग्नल को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे वायरल हुए। इस फीचर में बताया गया है कि 5G, Wi-Fi और Bluetooth जैसी रेडियो तरंगें कैसे काम करती हैं और Aluminium Foil उनका व्यवहार किस तरह प्रभावित करता है। साथ ही Faraday Cage, Electromagnetic Shielding और वैज्ञानिक रिसर्च के आधार पर यह समझाया गया है कि किन परिस्थितियों में Aluminium Foil सिग्नल को कमजोर कर सकता है और क्यों सामान्य तरीके से इसका इस्तेमाल 5G रेडिएशन से बचाव का तरीका नहीं माना जाता।
  • आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
    WiFi नेटवर्क आमतौर पर एक अदृश्य तकनीकी जैसा लगता है, जो बस फोन या लैपटॉप से ​​इंटरनेट तक डेटा पहुँचाता है। लेकिन यह इतना साधारण नहीं है। रिसर्चर यह पता लगाने में कामयाब हो गए हैं कि किसी कमरे में घूम रहीं वाई-फाई रेडियो तरंगें दीवार के पार मौजूद लोगों के बारे में पहचान कर सकती हैं।
  • ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
    अगर आप भी सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत ज्यादा जरूरी है। बेंगलुरु के राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान (NIMHANS) के रिसर्चर का कहना है कि अधिक स्क्रीन का उपयोग करने वाले लोगों में माइग्रेन या सिरदर्द की आशंका लगभग 60 प्रतिशत ज्यादा रही। जबकि व्यस्कों में यह 87 प्रतिशत अधिक रही।
  • बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
    ChatGPT नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए Resume बनाने का आसान विकल्प बन सकता है। यूजर्स अपनी एजुकेशन, स्किल्स, वर्क एक्सपीरियंस और अन्य जानकारी देकर कुछ ही मिनटों में Resume का ड्राफ्ट तैयार कर सकते हैं। सही Prompt का इस्तेमाल करने पर ChatGPT ATS-Friendly Resume भी बनाने में मदद करता है, जिससे नौकरी के लिए आवेदन करना आसान हो सकता है। हालांकि, AI द्वारा तैयार किए गए Resume को इस्तेमाल करने से पहले सभी जानकारियों की जांच करना जरूरी है। सही जानकारी और उचित फॉर्मेटिंग के साथ ChatGPT प्रोफेशनल Resume तैयार करने में मदद कर सकता है।
  • YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
    YouTube का DM फीचर फिर से लौट आया है। नए इन-ऐप मैसेजिंग सिस्टम कुछ देशों में रोआउट होना शुरू हो गया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर अपने पसंदीदा वीडियो के माध्यम से कनेक्ट कर सकते हैं, वो भी बिना ऐप छोड़े।
  • कहीं कोई चोरी-छिपे आपका Wi-Fi तो नहीं चला रहा? ऐसे करें चेक
    Wi-Fi की स्पीड अचानक कम हो जाए या डेटा जल्दी खत्म होने लगे, तो यह संकेत हो सकता है कि कोई अनजान व्यक्ति आपके नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में राउटर की सेटिंग्स या मोबाइल ऐप की मदद से जुड़े हुए डिवाइस चेक किए जा सकते हैं। अगर कोई संदिग्ध डिवाइस दिखाई दे, तो तुरंत पासवर्ड बदलना, WPA2/WPA3 सिक्योरिटी ऑन करना और डिवाइस ब्लॉक करना जरूरी है। इस गाइड में बताया गया है कि आप अपने Wi-Fi नेटवर्क की सुरक्षा कैसे जांच सकते हैं।
  • Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर
    Instagram ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर रीऑर्डर योर ग्रिड जारी किया है। यह फीचर क्रिएटर्स, बिजनेस और सामान्य यूजर्स को अपनी प्रोफाइल को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। इससे यूजर्स को जरूरी या सबसे अच्छा परफॉर्मेंस करने वाली पोस्ट को हाइलाइट करने में मदद मिलती है। इसके जरिए अपनी प्रोफाइल लेआउट को रिफ्रेश और रीअरेंज किया जा सकता है। सबसे पहले आने वाले विजिटर्स पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
  • Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
    Paytm से अब बिना बैंक अकाउंट भी पेमेंट हो सकेगी। कंपनी ने नया पॉकेट मनी (Pocket Money) फीचर लॉन्च किया है जिसके जरिए टीनेजर्स अब पेटीएम से UPI पेमेंट्स कर सकेंगे, और वो भी बिना अपना बैंक अकाउंट खोले। यह फीचर NPCI के UPI सर्कल पर काम करता है। यह माता-पिता के लिए उपयोगी फीचर के रूप में आया है जिसमें वे अपने बच्चों को बिना बैंक अकाउंट के खर्च करने की अनुमति दे सकेंगे।
  • IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, 6 लोग घायल! फिर चर्चा में आई DGCA की गाइडलाइंस
    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट में कथित तौर पर पावर बैंक में आग लगने के बाद यात्रियों को इमरजेंसी में बाहर निकालना पड़ा। घटना के बाद DGCA के फ्लाइट में पावर बैंक इस्तेमाल से जुड़े नियम फिर चर्चा में आ गए हैं। रेगुलेटर के मुताबिक, पावर बैंक सिर्फ हैंड बैगेज में ले जाए जा सकते हैं और फ्लाइट के दौरान उनसे मोबाइल या अन्य डिवाइस चार्ज करना मना है। DGCA ने ओवरहेड बिन में पावर बैंक रखने पर भी रोक लगाई है। यह घटना लिथियम बैटरी डिवाइसेज से जुड़े सुरक्षा जोखिमों को फिर सामने लाती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »