Lebanon Blast : पेजर क्‍या होते हैं? कैसे एकसाथ हजारों डिवाइस में हो गया विस्‍फोट

पश्चिम एशियाई देश लेबनान सुर्खियों में है। मंगलवार को वहां हिज्‍बुल्‍लाह के लड़ाकों के हजारों वायरलैस गैजेट्स में विस्‍फोट होने से कम से कम 20 लोगों की जान चली गई।

Lebanon Blast : पेजर क्‍या होते हैं? कैसे एकसाथ हजारों डिवाइस में हो गया विस्‍फोट

Photo Credit: Wiki

पेजर शब्‍द को सबसे पहले मोटोरोला ने साल 1959 में रजिस्‍डर्ड कराया।

ख़ास बातें
  • लेबनान में एकसाथ कई गैजेट्स ब्‍लास्‍ट
  • वो पेजर भी बने टार्गेट जिन्‍हें हिज्‍बुल्‍लाह के लोग करते हैं इस्‍तेमाल
  • पेजर शब्‍द को सबसे पहले मोटोरोला ने पेटेंट कराया था
विज्ञापन
Lebanon Blast : पश्चिम एशियाई देश लेबनान सुर्खियों में है। मंगलवार को वहां हिज्‍बुल्‍लाह के लड़ाकों के हजारों वायरलैस गैजेट्स में विस्‍फोट होने से कम से कम 20 लोगों की जान चली गई। हजारों की संख्‍या में लोग घायल हुए हैं। बुधवार को भी यह सिलसिला जारी रहा और कई वॉकी-टॉकी, लैपटॉप, मोबाइल फोन्‍स, सोलर पैनलों में धमाके हुए। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान के एक सीनियर सिक्‍योरिटी सोर्स ने दावा किया है कि इस्राइल की जासूसी एजेंसी मोसाद ने पेजरों के अंदर विस्‍फोटक लगा दिया था। करीब 5 हजार पेजरों में विस्‍फोटक लगाए जाने की बात सामने आ रही है। 
 

Pager क्‍या होते हैं? 

पेजर एक छोटी और पोर्टेबल कम्‍युनिकेशन डिवाइस होती है, जिसमें रेडियो फ्रीक्‍वेंसी सिग्‍नलों की मदद से शॉर्ट मैसेज रिसीव और सेंड किए जा सकते हैं। ये मैसेज आमतौर पर न्‍यूमैरिक और अल्‍फान्‍यूमैरिक होते हैं। जब मोबाइल फोन्‍स पॉपुलर नहीं हुए थे, तब पेजर ही कम्‍युनिकेशन का अहम टूल हुआ करता था। डॉक्‍टरों से लेकर पत्रकारों के बीच यह लोकप्र‍िय था। 
 

कैसे काम करते हैं पेजर? 

जब बड़े पैमाने पर पेजरों का इस्‍तेमाल होता था, तब इनकी फं‍क्‍शनिंग आसान थी। रेडियो वेव्‍स की मदद से पेजर से मैसेज भेजा जाता है, जिसे रिसीव होता था, उसके पेजर में एक बीप सुनाई देती थी। साल 1949 में अमेरिकी आविष्कारक अल्फ्रेड ग्रॉस ने पहला पेजर पेटेंट कराया था। हालांकि पेजर वर्ड को सबसे पहले मोटोरोला ने साल 1959 में रजिस्‍डर्ड कराया। 

मोटो ने अपना पहला पेजर, पेजबॉय 1 (Pageboy 1) के नाम से 1964 में बनाया था। समय के साथ ये भी इम्‍प्रूव हुए और 80 के दशक में छोटी स्‍क्रीन से लैस पेजर आने लगे थे, जिसमें डिवाइस पर ही मैसेज देखा जा सकता था। रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 1994 में दुनिया भर में 6 करोड़ पेजर चलन में थे। 90 के दशक में मोबाइल फोन्‍स के आने से पेजर धीरे-धीरे अपनी चमक खोने लगे। हालांकि आज भी इनका इस्‍तेमाल हो रहा है। 

हिज्‍बुल्‍लाह के कारण पेजर सुर्खियों में 
लेबनान में हिज्‍बुल्‍लाह के लड़ाकों के पेजरों को टार्गेट किया गया है, जिसके ये डिवाइस चर्चा में आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइल की ट्रैंकिंग से बचने के लिए हिज्‍बुल्‍लाह के लड़ाके पेजरों का इस्‍तेमाल करते हैं। कहा जा रहा है कि इस्राइल की मोसाद ने करीब 5 हजार पेजरों में विस्‍फोटक लगा दिया था, जिन्‍हें कुछ महीनों पहले हिज्‍बुल्‍लाह ने ऑर्डर किया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  5. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
  6. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
  8. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 365GB डेटा, 13 OTT फ्री, 200 रुपये से शुरू नए प्लान
  9. Google TV Freeplay दे रहा 10 हजार मूवी, टीवी शो बिल्कुल फ्री! इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  10. 50MP कैमरा वाला Vivo X300 FE नए स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »