• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Debit card के बिना ATM से निकल जाएंगे पैसे, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Video, बोले Credit card कंपनियों के लिए खतरे की घंटी?

Debit card के बिना ATM से निकल जाएंगे पैसे, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Video, बोले- Credit card कंपनियों के लिए खतरे की घंटी?

UPI ATM Video : महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर यूपीआई एटीएम को लेकर एक पोस्‍ट किया है।

Debit card के बिना ATM से निकल जाएंगे पैसे, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Video, बोले- Credit card कंपनियों के लिए खतरे की घंटी?

Photo Credit: Video Grab

यूपीआई एटीएम 5 सितंबर को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 में अनवील किया गया था।

ख़ास बातें
  • यूपीआई एटीएम का वीडियो शेयर किया आनंद महिंद्रा ने
  • कंस्‍यूमर-केंद्रित बना रहा है भारत अपनी सर्विसेज को
  • यूपीआई एटीएम तकनीक ने प्रभावित किया आनंद महिंद्रा को
विज्ञापन
ATM से पैसे निकालने के लिए इस्‍तेमाल होने वाले डेबिट कार्ड क्‍या गुजरे जमाने की बात हो जाएंगे? मुंबई में अनवील किए गए UPI एटीएम ने इसकी संभावना जता दी है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 में एक ऐसे एटीएम ने हलचल मचाई है, जिससे पैसे निकालने के लिए कार्ड की जरूरत नहीं है। बस आपकी जेब में स्‍मार्टफोन होना चाहिए। जिस तरह से आप यूपीआई के जरिए क्‍यूआरकोड स्‍कैन करके पेमेंट करते हैं, उसी तरह से अब एटीएम से पैसे निकाल पाएंगे। इस आइडिया ने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा का दिल भी जीत लिया है। उन्‍होंने यूपीआई एटीएम को क्रेडिट कार्ड कंपनियों के लिए खतरे की घंटी के तौर पर देखा है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर यूपीआई एटीएम को लेकर एक पोस्‍ट किया है। इस पोस्‍ट में 1 मिनट 8 सेकंड का वीडियो भी है, जो यूपीआई एटीएम के इस्‍तेमाल के तरीके को दिखाता है। 

अपने पोस्‍ट में आनंद महिंद्रा ने लिखा, यह यूपीआई एटीएम 5 सितंबर को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 में अनवील किया गया था। जिस गति से भारत वित्तीय सेवाओं का डिजिटलीकरण कर रहा है और उन्हें कॉर्पोरेट-केंद्रित होने के बजाए कंस्‍यूमर-केंद्रित बना रहा है, क्‍या वह क्रेडिट कार्ड कंपनियों के लिए खतरे की घंटी है? आनंद महिंद्रा यह भी लिखते हैं, मुझे बस यह सुनिश्चित करना है कि मेरा फोन मिसप्‍लेस ना हो! 
 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक UPI ATM से पैसे निकाल रहा है। साथ ही पूरी प्रक्रिया को भी समझाता है। वह ‘यूपीआई कार्डलैस कैश' ऑप्‍शन पर क्लिक करता है। इसके बाद ATM के डिस्‍प्‍ले पर 100, 500, 1000, 2000 और 5000 रुपये कैश निकालने का विकल्‍प नजर आता है। युवक 500 रुपये निकालने के लिए डिस्‍प्‍ले पर क्लिक करता है, जिसके बाद ATM पर एक क्‍यूआर कोड आता है। युवक उस क्‍यूआर कोड को अपने मोबाइर पर भीम ऐप के जरिए स्‍कैन करता है। उसके फोन पर अकाउंट से 500 रुपये डिडक्‍ट हो जाते हैं और कैश ATM से निकल आता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »