ChatGPT वालों ने लॉन्‍च किया SantaGPT, क्‍या है यह? किस काम आएगा? जानें

What is SantaGPT : नया चैटबॉट, चैटजीपीटी के अंदर ही आता है। इसकी मदद से यूजर्स, सांताक्लॉज के साथ इंटरेक्‍ट कर सकते हैं।

ChatGPT वालों ने लॉन्‍च किया SantaGPT, क्‍या है यह? किस काम आएगा? जानें

Photo Credit: @ChatGPTapp

सांताजीपीटी (SantaGPT) का इस्‍तेमाल करके क्र‍िसमस से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकेगी। गिफ्ट ढूंढे जा सकेंगे। हॉलिडे प्‍लान किए जा सकेंगे।

ख़ास बातें
  • चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ने नया जीपीटी किया लॉन्‍च
  • सांताजीपीटी को क्रिसमस के लिए किया गया तैयार
  • क्रिसमस से जुड़ी जानकारी देने में करता है मदद
विज्ञापन
ChatGPT बनाकर दुनिया में सुर्खियां बटोरने वाली कंपनी ओपनएआई (Open AI) ने एक नए चैटबॉट को लॉन्‍च कर दिया है। क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों को ध्‍यान में रखते हुए इस चैटबॉट को लाया गया है। कंपनी ने बताया है कि नया चैटबॉट, चैटजीपीटी के अंदर ही आता है। इसकी मदद से यूजर्स, सांताक्लॉज के साथ इंटरेक्‍ट कर सकते हैं। सांताजीपीटी (SantaGPT) का इस्‍तेमाल करके क्र‍िसमस से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकेगी। गिफ्ट ढूंढे जा सकेंगे। हॉलिडे प्‍लान किए जा सकेंगे। कंपनी ने कहा है कि और भी बहुत से कामों में यह मदद करेगा। 

हालांकि इस चैटबॉट को सिर्फ वही यूजर इस्‍तेमाल कर पाएंगे, जिनके पास चैटजीपीटी प्लस (ChatGPT Plus) मेंबरशिप है। फ्री में चैटजीपीटी इस्‍तेमाल कर रहे लोगों के लिए SantaGPT उपलब्‍ध नहीं होगा। इसकी जानकारी देते हुए कंपनी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट किया है। 

ओपनएआई ने लिखा- क्रिसमस पर अपने बच्‍चों को दिखाने के लिए यहां एक जीपीटी है। अब सांता से बात करे। इसे इस्‍तेमाल करके देखें। कंपनी का कहना है कि पैरंट्स को अपने बच्‍चों का रिएक्‍शन देखना चाहिए क्‍योंकि सांताजीपीटी बच्‍चों से क्रिसमस से जुड़ी दिलचस्‍प बातें पूछता है जैसे मॉल वगैरह में मिलने वाले सांता पूछते हैं। हालांकि सिर्फ ChatGPT Plus मेंबर ही इसे इस्‍तेमाल कर पाएंगे। 
 

ओपनएआई से जुड़ी अन्‍य खबरों की बात करें, तो बीते महीने कंपनी विवादों और सुर्खियों में रही। उसके को-फाउंडर सैम ऑल्‍टमैन को एक दिन अचानक मीटिंग में कंपनी से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने बगावती तेवर अपना लिए और सामूह‍िक इस्‍तीफे की धमकी दे डाली। सैम ने तो माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रोजेक्‍ट को भी जॉइन कर लिया था, लेकिन फ‍िर ओपनएआई में उनकी वापसी हो गई। 

कहा जाता है कि कंपनी ‘प्रोजेक्‍ट क्‍यू स्‍टार' पर भी काम कर रही है। इस इंटेलिजेंस टूल ने मैथमैटिकल सवालों को बहुत तेजी से सॉल्‍व किया है। हालांकि एक्‍सपर्ट इसे मानवता के लिए खतरा बता रहे हैं। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »