Internet Speed

Internet Speed - ख़बरें

  • JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
    बुल्डोजर के लिए मशहूर कंपनी JCB ने दुनिया को अपनी पहली हाइड्रोजन कार का जलवा दिखाया है। ब्रिटिश कंपनी ने हाईड्रोजन चालित कंबशन व्हीकल के माध्यम से जमीन पर सबसे तेज गति से चलने वाले वाहन का प्रदर्शन किया। इसे कंपनी ने JCB Hydromax नाम दिया है जो कि कंपनी का इन-हाउस व्हीकल है। इस कार ने 653.90 किलोमीटर प्रतिघंटा की एवरेज स्पीड हासिल की है।
  • E20 से परेशान? ये ऐप बताएगा कहां मिलेगा Ethanol-Free Petrol, ऐसे करें इस्तेमाल
    भारत में पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक एथेनॉल ब्लेंडिंग के बीच Ethanol-Free Petrol खोजने वाले यूजर्स के लिए एक नया Android ऐप लॉन्च हुआ है। E0 Finder: Ethanol Free Fuel को डेवलपर Gaurav Thakkar ने 1 अगस्त को रिलीज किया था। ऐप आसपास मौजूद E0, XP100, Power 100 और Speed 100 जैसे फ्यूल वाले पेट्रोल पंप खोजने में मदद करता है। इसमें पंप की दूरी, फ्यूल की कीमत और कॉन्टैक्ट नंबर जैसी जानकारी देखी जा सकती है। यूजर्स गलत लिस्टिंग रिपोर्ट करने और नए पेट्रोल पंप जोड़ने के साथ फ्यूल उपलब्धता अपडेट भी कर सकते हैं।
  • देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
    देश भर में FASTag का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इस सिस्टम में RFID टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से ऑटोमैटिक टोल पेमेंट्स की जाती हैं। भारत में अधिकतर व्हीकल मालिकों के लिए यह हाइवे पर यात्रा करने का एक सामान्य हिस्सा बन चुका है। फास्टैग यूजर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी के पीछे इसके लिए एनुअल पास लॉन्च होने का बड़ा योगदान है।
  • चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
    Portronics ने भारतीय बाजार में Tornado Plus Wireless High-Speed Air Duster पेश किया है। कंपनी के अनुसार, इसमें 160W ब्रशलेस मोटर दी गई है, जो 130,000 RPM तक की एयर स्पीड प्रदान करती है। डिवाइस में तीन एडजस्टेबल स्पीड मोड, ड्यूल 3000mAh बैटरी, USB Type-C फास्ट चार्जिंग और कई इंटरचेंजेबल नोजल अटैचमेंट्स मिलते हैं। इसका इस्तेमाल लैपटॉप, कीबोर्ड, CPU, कैमरा, गेमिंग कंसोल और कार इंटीरियर की सफाई के लिए किया जा सकता है। Tornado Plus की लॉन्च कीमत 2,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसकी MRP 3,999 रुपये है।
  • किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
    इंटरनेट पर अक्सर दावा किया जाता है कि Wi-Fi राउटर के पीछे एल्युमिनियम फॉयल लगाने से नेटवर्क की स्पीड और सिग्नल बेहतर हो जाते हैं। कई लोग इसे आसान और मुफ्त जुगाड़ मानते हैं, लेकिन असलियत इससे थोड़ी अलग है। अमेरिका के डार्टमाउथ कॉलेज की WiPrint रिसर्च में साधारण फॉयल नहीं, बल्कि खास डिजाइन वाले 3D-प्रिंटेड रिफ्लेक्टर का इस्तेमाल किया गया था। ऐसे में सिर्फ किचन वाली एल्युमिनियम फॉयल लगाने से वही नतीजे मिलने की गारंटी नहीं है। इस रिपोर्ट में जानिए वायरल दावे के पीछे का पूरा सच और रिसर्च क्या कहती है।
  • फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? ये फ्री सरकारी ऐप बताएगा आपके नेटवर्क का पूरा हाल
    TRAI ने अपने MySpeed App को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। यह ऐप मोबाइल डेटा, Wi-Fi और ब्रॉडबैंड कनेक्शन की वास्तविक इंटरनेट परफॉर्मेंस मापने में मदद करता है। इसमें डाउनलोड और अपलोड स्पीड के अलावा लेटेंसी, जिटर, वीडियो स्ट्रीमिंग और वेब ब्राउजिंग टेस्ट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। ऐप पुराने टेस्ट रिजल्ट्स सेव करता है और अलग-अलग लोकेशन पर नेटवर्क की स्थिति का भी रिकॉर्ड रखता है। यूजर की अनुमति मिलने पर टेस्ट डेटा गुमनाम रूप से TRAI के साथ साझा किया जाता है, जिससे नेटवर्क क्वालिटी का विश्लेषण किया जा सके।
  • कहीं कोई चोरी-छिपे आपका Wi-Fi तो नहीं चला रहा? ऐसे करें चेक
    Wi-Fi की स्पीड अचानक कम हो जाए या डेटा जल्दी खत्म होने लगे, तो यह संकेत हो सकता है कि कोई अनजान व्यक्ति आपके नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में राउटर की सेटिंग्स या मोबाइल ऐप की मदद से जुड़े हुए डिवाइस चेक किए जा सकते हैं। अगर कोई संदिग्ध डिवाइस दिखाई दे, तो तुरंत पासवर्ड बदलना, WPA2/WPA3 सिक्योरिटी ऑन करना और डिवाइस ब्लॉक करना जरूरी है। इस गाइड में बताया गया है कि आप अपने Wi-Fi नेटवर्क की सुरक्षा कैसे जांच सकते हैं।
  • Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta की बड़ी कामयाबी, सेल्स हुई 3 लाख यूनिट्स से ज्यादा 
    पिछले वर्ष दिसंबर में Rizta ने दो लाख यूनिट्स की सेल्स को पार किया था। इसके बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने इस वर्ष मई तक अगली एक लाख यूनिट्स को जोड़ा है। इससे Rizta की तेजी से बढ़ती डिमांड का संकेत मिल रहा है। Ather Energy की महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे मार्केट्स में पहुंच बढ़ाने में Rizta का महत्वपूर्ण योगदान है।
  • फ्लाइट में गेमिंग-स्ट्रीमिंग सब होगा, इस एयरलाइन्स ने किया बड़ा ऐलान!
    Singapore Airlines ने अपने चुनिंदा विमानों में Starlink आधारित हाई-स्पीड इन-फ्लाइट Wi-Fi लाने का ऐलान किया है। यह सर्विस 2027 से शुरू होगी और धीरे-धीरे A350 और A380 जैसे एयरक्राफ्ट में लागू की जाएगी। कंपनी के मुताबिक, Starlink की मदद से यात्रियों को टेकऑफ से लैंडिंग तक तेज और स्मूद इंटरनेट मिलेगा, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और फाइल शेयरिंग जैसे काम आसान होंगे। खास बात यह है कि एयरलाइन अपनी मौजूदा फ्री Wi-Fi पॉलिसी को जारी रखेगी, जिससे कई कैटेगरी के यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क इंटरनेट मिलेगा।
  • WiFi स्पीड और रेंज बेकार? Samsung का ये फ्री hidden टूल बताएगा कहां है दिक्कत, ऐसे करें यूज
    Samsung स्मार्टफोन्स में Connectivity Labs के अंदर Home Wi-Fi Inspection फीचर मिलता है, जो घर के अलग-अलग हिस्सों में WiFi सिग्नल की ताकत को मापता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स यह जान सकते हैं कि कहां नेटवर्क कमजोर है और कहां मजबूत। यह एक विजुअल मैप के जरिए सिग्नल क्वालिटी दिखाता है, जिससे राउटर की सही प्लेसमेंट या WiFi extender लगाने का फैसला लेना आसान हो जाता है। इसे Intelligent Wi-Fi सेटिंग्स में जाकर एक्टिव किया जा सकता है और बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के नेटवर्क एनालिसिस किया जा सकता है।
  • Samsung फोन में छुपी है ये गजब सेटिंग, एक टैप पर फास्ट होगी इंटरनेट स्पीड!
    Samsung स्मार्टफोन में Intelligent Wi-Fi नाम का फीचर मिलता है, जो इंटरनेट कनेक्शन को ऑटोमैटिकली मैनेज करता है। इस फीचर की मदद से फोन स्लो WiFi को पहचानकर खुद मोबाइल डेटा या बेहतर WiFi नेटवर्क पर स्विच कर सकता है। यूजर्स Settings में जाकर इसे आसानी से ऑन कर सकते हैं। इसके अलावा Connectivity Labs जैसे एडवांस ऑप्शन्स भी मिलते हैं, जिनसे नेटवर्क क्वालिटी और स्पीड को और बेहतर किया जा सकता है। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए काम का है जो बार-बार इंटरनेट स्लो होने की समस्या से परेशान रहते हैं।
  • BSNL ने पलटा गेम! इंटरनेट स्पीड और परफॉर्मेंस में Airtel और Jio को दी मात
    BSNL ने FY26 में फिक्स्ड-लाइन इंटरनेट सेगमेंट में Jio और Airtel को पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल किया है। nPerf की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL ने 89,174 nPoints के साथ टॉप पोजिशन हासिल की, जबकि Airtel और Jio इससे पीछे रहे। BSNL ने अपलोड स्पीड, लेटेंसी और ब्राउजिंग एक्सपीरियंस में बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि Jio ने डाउनलोड स्पीड में बढ़त दिखाई। यह रिपोर्ट भारत के ब्रॉडबैंड मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दिखाती है।
  • YouTube में आए दो कमाल के फीचर्स, अब वीडियो में टाइम भी बचेगा, और मिलेगा ज्यादा कंट्रोल, जानें कैसे
    YouTube ने अपने Premium सब्सक्राइबर्स के लिए दो नए खास फीचर Auto Speed और On-the-go कंट्रोल व्यू को लॉन्च किया है। Auto Speed एक AI पावर्ड फीचर है जो वीडियो प्लेबैक स्पीड को कंटेंट के अनुसार एडजस्ट कर देता है।
  • Starlink क्या है, कैसे करता है काम? भारत में इसकी कीमत से लेकर फायदे–कमियों तक, यहां समझें सब कुछ
    भारत में Starlink को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है, खासकर तब से जब रिपोर्ट्स ने इसकी संभावित कीमत और लॉन्च की ओर इशारा किया है। SpaceX की यह सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लो-अर्थ ऑर्बिट में घूमते हजारों सैटेलाइट्स की मदद से हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड देती है, जो मुश्किल इलाकों में भी काम कर सकती है। भारत के लिए कंपनी ने अभी आधिकारिक प्राइस घोषित नहीं किया है, लेकिन ET की रिपोर्ट बताती है कि मंथली प्लान 2,500-3,500 रुपये और हार्डवेयर किट लगभग 25,000-30,000 रुपये हो सकती है। Starlink दूर-दराज क्षेत्रों के लिए गेमचेंजर बन सकती है, हालांकि कीमत और मौसम का असर इसके सामने बड़ी चुनौतियां हैं।
  • Google Maps बताएगा कितनी रखें स्पीड लिमिट! UP के इस शहर से शुरू हुआ गूगल का खास प्रोजेक्ट
    Google Maps अब नोएडा में चालकों को रोड की स्पीड लिमिट भी दिखाएगा। गूगल स्पीड लिमिट प्रोजेक्ट (Google Speed Limit Project) के तहत यह फीचर शुरू किया गया है। नोएडा इसे लागू करने वाला पहला शहर बन गया है। समझौता गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय और गूगल के बीच हुआ है। 12 नवंबर को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णन द्वारा वर्चुअली इसे लॉन्च किया गया।

Internet Speed - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »