Hero MotoCorp की मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स अगले महीने से हो जाएंगे महंगे

हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है। इसकी Splendor, Passion और Glamor जैसी मोटरसाइकिल्स की बड़ी संख्या में बिक्री होती है

Hero MotoCorp की मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स अगले महीने से हो जाएंगे महंगे

कंपनी अपने Vida सब-ब्रांड के तहत नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है

ख़ास बातें
  • कंपनी कि पूरी रेंज के प्राइसेज में 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी
  • यह बहुत से देशों में मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स का एक्सपोर्ट भी करती है
  • हीरो मोटोकॉर्प ने Vida ब्रांड का 120 से अधिक शहरों में विस्तार किया है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp की मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स के प्राइस अगले महीने से बढ़ जाएंगे। कंपनी ने बताया है कि उसकी पूरी रेंज के प्राइसेज में 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी। इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के कारण यह फैसला किया गया है। 

हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है। इसकी Splendor, Passion और Glamor जैसी मोटरसाइकिल्स की बड़ी संख्या में बिक्री होती है। यह बहुत से देशों में मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स का एक्सपोर्ट भी करती है। कंपनी अपने Vida सब-ब्रांड के तहत नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करती है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हालांकि, इस सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प ने एंट्री करने में देरी की है। 

हाल ही में कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर (Emerging Mobility), Swadesh Srivastava ने बताया था कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा था, "हम इस वर्ष अधिक ग्रोथ हासिल करने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही कॉस्ट स्ट्रक्चर में भी सुधार किया जाएगा।" हीरो मोटोकॉर्प ने Vida ब्रांड का 120 से अधिक शहरों में विस्तार किया है। इसने इंटेरोपेरेबल EV चार्जिंग नेटवर्क के लिए Ather Energy के साथ टाई-अप भी किया है। इससे हीरो मोटोकॉर्प के कस्टमर्स के लिए लगभग 200 शहरों में 2,000 से अधिक चार्जिंग प्वाइंट उपलब्ध होंगे। 

कंपनी ने Vida V1 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। कंपनी की योजना विभिन्न प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। इसके तहत विभिन्न सेगमेंट में नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी के V1 Pro की बैटरी 3.94 kWh और रेंज 165 किलोमीटर, जबकि V1 Plus की बैटरी 3.44 kWh और रेंज लगभग 143 किलोमीटर की है। इसका मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक के S1 Pro और Ather Energy के 450X से है। पिछले वित्त वर्ष में हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री बढ़कर 56,21,455 यूनिट्स की रही थी। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सेल्स में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की थी। हीरो मोटोकॉर्प ने यूरोप और ब्रिटेन में बिजनेस शुरू करने की योजना बनाई है। इसने कोस्टा रिका और नेपाल में नए डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »