Internet News In Hindi

Internet News In Hindi - ख़बरें

  • Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
    Uber में 3 हजार से ज्यादा लोगों की नौकरियां जाने वाली हैं! कंपनी में यह दूसरी सबसे बड़ी छंटनी है जो Covid-19 के बाद होने जा रही है। इससे पहले 2020 में कंपनी ने हजारों की संख्या में कर्मचारियों को नौकारी से निकाला था। उस समय राइड हेलिंग कंपनी से 6700 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई थी। वर्तमान छंटनियों के पीछे की वजह बताते हुए कंपनी ने कहा है कि वह वर्कफोर्स को छोटा करना चाहती है
  • Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
    Amazon ने भारत में Amazon Future Engineer प्रोग्राम के तहत नई स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इसके तहत 2026 में 500 छात्राओं को चुना जाएगा, जिन्हें चार साल में ₹2 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक यह स्कॉलरशिप कम आय वाले परिवारों की उन छात्राओं के लिए है, जो कंप्यूटर साइंस या संबंधित ब्रांच में B.E. या B.Tech कर रही हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स को लैपटॉप, टेक्निकल ट्रेनिंग, मेंटरशिप और Amazon में पेड इंटर्नशिप का मौका भी मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को टेक इंडस्ट्री के लिए तैयार करना है।
  • SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
    सिम बाइंडिंग के नियम अब 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे। नियम के तहत मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर WhatsApp, Telegram, Signal जैसे मैसेजिंग ऐप काम नहीं करेंगे।
  • 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सस्ता Airtel प्लान!
    Airtel के लम्बी वैधता वाले रीचार्ज प्लान्स में एक ऐसा प्लान शामिल किया गया है जो सस्ती कीमत में प्रीमियम लेवल के बेनिफिट्स लेकर आता है। कंपनी का यह प्लान 1798 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। इसे Airtel Official Website या Airtel Thanks App के माध्यम से ऑनलाइन रीचार्ज के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है।
  • AI ने दिलवाया Rs 72 लाख का ईनाम! कंपनी के कर्मचारी को Elon Musk ने दिया बड़ा गिफ्ट
    Elon Musk इन दिनों अपनी AI कंपनी xAI पर खासा फोकस कर रहे हैं। टीम में काम करने वाले कर्मचारी सुलेमान खान ने खुलासा किया है कि उनके सहयोगी Tyler को एलन मस्क ने 24 घंटे के भीतर एक टास्क करने का लक्ष्य दिया और उसे पूरा करने पर कर्मचारी Tyler को Tesla Cybertruck गिफ्ट कर दिया!
  • WhatsApp में नया फीचर! अब ग्रुप चैट की बड़ी परेशानी खत्म
    WhatsApp में ग्रुप चैटिंग के दौरान अब मैसेज या मीडिया शेयर करने वाले शख्स की पहचान अब आसानी से की जा सकेगी। कंपनी ने नया प्रोफाइल आइकन फीचर अब ग्रुप में भी रोलआउट करने की तैयारी कर ली है जो इस मुश्किल को खत्म कर देगा। WABetaInfo के अनुसार, वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए ग्रुप चैट में contact info page फीचर रोलआउट कर रहा है।
  • डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए RBI का बड़ा कदम, ‘बैंकडॉटइन’ और ‘फिनडॉटइन’ शुरू, जानें इनके बारे में
    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को ऐलान किया कि डिजिटल पेमेंट्स फ्रॉड को रोकने के लिए आरबीआई ‘बैंकडॉटइन’ और ‘फिनडॉटइन’ नाम के डोमेन शुरू करेगा। इसमें से ‘बैंकडॉटइन’ भारतीय बैंकों के लिए एक एक्सक्लूसिव इंटरनेट डोमेन होगा, जबकि ‘फिनडॉटइन’ वित्तीय क्षेत्र की गैर-बैंकिंग कंपनियों के लिए होगा।
  • Apple के CEO रहे स्‍टीव जॉब्‍स का लेटर Rs 4.32 करोड़ में बिका, आना चाहते थे कुंभ
    ऐपल के को-फाउंडर का हाथ से लिखा एक लेटर चर्चाओं में है। रिपोर्ट के अनुसार, 1974 में लिखे गए लेटर में स्टीव जॉब्स के कुंभ मेले में शामिल होने के लिए भारत आने की योजना का उल्लेख है। हाल ही में यह लेटर 5 लाख 312 डॉलर (करीब 4.32 करोड़ रुपये) में नीलाम किया गया था। यह लेटर स्टीव जॉब्स ने अपने 19वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले बचपन के दोस्त टिम ब्राउन को संबोधित करते हुए लिखा था।
  • MahaKumbh 2025 : 2700 AI कैमरे, अंडरवॉटर ड्रोन और चैटबॉट… महाकुंभ में महा-टेक्‍नॉलजी!
    उत्तर प्रदेश पुलिस ने महाकुंभ में सुरक्षा के भारी बंदोबस्‍त किए हैं। मेले में अंडरवॉटर ड्रोन को तैनात किया गया है। संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, संगम क्षेत्र में चौबीसों घंटे निगरानी के लिए पूरे शहर में 100 मीटर तक गोता लगाने में सक्षम अंडरवॉटर ड्रोन तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, 120 मीटर ऊंचाई तक उड़ने वाले ड्रोन्‍स की तैनाती की गई है, ताकि हरेक इलाके पर नजर रखी जा सके।
  • इंदौर में दुकानदारों ने UPI पेमेंट लेना बंद किया, वजह क्‍या है? जानें
    मध्‍य प्रदेश के बड़े शहर इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वहां सैकड़ों की संख्‍या में व्‍यापारियों और दुकानदारों ने ग्राहकों से डिजिटल और यूपीआई पेमेंट लेना बंद कर दिया है। साइबर फ्रॉड की बढ़ती वारदात और अकाउंट्स फ्रीज होने की आशंकाओं के चलते व्‍यापारियों ने यह कदम उठाया है। मामला बढ़ता देख प्रशासन ने व्‍यापारियों के साथ बातचीत शुरू कर दी है।
  • CES 2025 में देखेगी दुनिया LG के मुड़े हुए गेमिंग मॉनिटर, जानें इनकी खूबियां
    दुनिया का सबसे बड़ा टेक मेला- कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो (CES 2025) अगले महीने होगा। इस इवेंट में LG अपने लेटेस्‍ट OLED गेमिंग मॉनिटर्स UltraGear GX9 सीरीज को पेश करने की योजना बना रही है। लाइनअप में 45 इंच का OLED गेमिंग मॉनिटर भी शामिल है। यह कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुका है। कंपनी, LG के वेबओएस पर चलने वाले स्‍मार्ट गेमिंग मॉनिटर को भी लेकर आ रही है।
  • गिलहरियां मांस भी खाती हैं! करती हैं इस जीव का शिकार ...
    गिलहरियों को अगर आप सिर्फ शाकाहारी प्राणी मानते आए हैं तो यह खबर आपको चौंका सकती है। कैलिफॉर्निया में जमीन पर रहने वाली गिलहरियां चूहे जैसे दिखने वाले जीव वोल (Vole) का शिकार भी करती हैं। गिलहरी की प्रजाति में पहली बार ऐसा देखा गया है जब वह जीवित कशेरुकियों (vertebrates) का शिकार करती हुई देखी गई हैं। स्टडी को Journal of Ethology में पब्लिश किया गया है।
  • डिजिटल अरेस्‍ट स्‍कैम : 6.69 लाख से ज्‍यादा सिम कार्ड, 1.32 लाख IMEI नंबर ब्लॉक
    देश में डिजिटल अरेस्ट स्कैम के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच सरकार ने स्कैमर्स पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार 6.69 लाख से ज्‍यादा सिम कार्ड और 1 लाख 32 हजार IMEI नंबर ब्लॉक किए गए हैं। सरकार ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि डिजिटल अरेस्ट से निपटने के लिए तंत्र को मजबूत करते हुए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं।
  • महाकुंभ में ‘राह’ आसान बनाएगी Google, पहली बार किसी मेले में मिलेगा नेविगेशन सपोर्ट
    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने जा रहे महाकुंभ 2025 को डिजिटल स्वरूप देने के लिए गूगल ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण के साथ एक एमओयू पर साइन किए हैं। यह एमओयू यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में साइन किया गया। इस समझौते के तहत गूगल (Google) 4000 हेक्टेयर एरिया में बसने जा रहे अस्‍थायी मेला शहर के लिए ‘नेविगेशन’ की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
  • अब QR कोड वाला PAN Card जारी करेगी सरकार, क्‍या है यह? फीस भी देनी होगी? जानें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए PAN 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। इस फैसले के बाद आपका पैन कार्ड बदल जाएगा। अब क्‍यूआर कोड (QR Code) वाला पैन कार्ड जारी किया जाएगा। यह एक तरह का अपग्रेड है, जिसका मकसद देश के टैक्‍सपेयर्स यानी आपको और हमें बेहतर डिजिटल एक्‍सपीरियंस देना है।

Internet News In Hindi - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »