• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Amazon Sale में बना रिकॉर्ड! 70% प्रीमियम स्‍मार्टफोन्‍स छोटे शहरों के लोगों ने खरीदे

Amazon Sale में बना रिकॉर्ड! 70% प्रीमियम स्‍मार्टफोन्‍स छोटे शहरों के लोगों ने खरीदे

एमेजॉन का कहना है कि इस साल की सेल देशभर के कस्‍टमर्स, सेलर्स और ब्रैंड पार्टनर्स के लिए अबतक का सबसे सफल शॉपिंग इवेंट साबित हुआ है।

Amazon Sale में बना रिकॉर्ड! 70% प्रीमियम स्‍मार्टफोन्‍स छोटे शहरों के लोगों ने खरीदे

लैपटॉप की ईयर-ऑन-ईयर सेल 30 फीसदी बढ़ गई और Intel i3, i5 और i7 मॉडल्‍स की डिमांड ज्‍यादा रही।

ख़ास बातें
  • एमेजॉन सेल 2024 के आंकड़े सामने आए
  • एमेजॉन ने कहा, अबतक का सबसे सफल शॉपिंग इवेंट
  • 5जी स्‍मार्टफोन्‍स की डिमांड में भी इजाफा
विज्ञापन
Amazon Great Indian Festival sale 2024 अब खत्‍म हो गई है। एमेजॉन का कहना है कि इस साल की सेल देशभर के कस्‍टमर्स, सेलर्स और ब्रैंड पार्टनर्स के लिए अबतक का सबसे सफल शॉपिंग इवेंट साबित हुआ है। लगभग हर कैटिगरी में लोगों ने खरीदारी की। 1 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की बिक्री करने वाले सेलर्स की संख्‍या पिछले साल के मुकाबले 70 फीसदी बढ़ी है। सेल के दौरान स्‍मॉल एंड मीडियम बिजनेसेज ने हर मिनट 1 हजार से ज्‍यादा आइटम बेचे। 27 सितंबर से शुरू हुई सेल अक्‍टूबर के आखिर में खत्‍म हुई थी। 

एमेजॉन के मुताबिक, सेल में ‘एमेजॉन पे' से पेमेंट की रफ्तार तेज हुई। हर तीन में से एक कस्‍टमर ने पेमेंट मेथड के रूप में एमेजॉन पे यूपीआई का इस्‍तेमाल किया। यह पिछले साल से 20 फीसदी ज्‍यादा है। सेल के दौरान फ्लाइट बुकिंग, होटल बुकिंग्‍स में भी उछाल देखा गया। 

लोगों ने एमेजॉन प्राइम की भी मेंबरशिप ली और उसका इस्‍तेमाल किया। एमेजॉन का कहना है कि 10 हजार रुपये के 5जी स्‍मार्टफोन्‍स की डिमांड में खूब इजाफा देखा गया। लोगों ने Realme, iQOO और  Xiaomi के ब्रैंड्स पर भरोसा जताया। बड़े स्‍क्रीन वाले टीवी सैमसंग, शाओमी और सोनी के ज्‍यादा बिके। लैपटॉप की ईयर-ऑन-ईयर सेल 30 फीसदी बढ़ गई और Intel i3, i5 और i7 मॉडल्‍स की डिमांड ज्‍यादा रही। 

एमेजॉन के मुताबिक, प्रीमियम प्रोडक्‍ट्स के मामले में स्‍मार्टफोन्‍स के सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा ईयर ऑन ईयर ग्रोथ देखी। ऐपल और सैमसंग के प्रीमियम टैबलेट ने 10 गुना तक डिमांड में इजाफा देखा। होम अप्‍लायंसेज में बड़ी कैपिसिटी की वॉशिंग मशीन्‍स और रेफ्र‍िजरेटर्स की सेल ग्रोथ ईयर-ऑन-ईयर 30 फीसदी रही। 

प्रीमियम स्‍मार्टफोन्‍स की 70 फीसदी सेल टियर 2 और उससे के नीचे के शहरों में हुई। 50 फीसदी से ज्‍यादा टीवी टियर 2 और टियर 3 शहरों में लिए गए। टियर 2 शहरों में लार्ज अप्‍लायंसेज की सेल में 25 फीसदी की ग्रोथ देखी गई। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »