India Gaming

India Gaming - ख़बरें

  • भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस स्मार्ट TV में 4K ((3,840 x 2,160 पिक्सल्स) Ultra HD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह HDR और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। इसमें पिक्चर क्वालिटी में सुधार के लिए Precision Dimming Ultra, AI Super Upscaling 4K और Dynamic Tone Mapping Pro हैं। इस TV में AI अपस्केलिंग और ऑटोमैटिक ब्राइटनेस एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स हैं।
  • Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
    Infinix GT 50 Pro को भारत में गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। इसकी कीमत ₹69,999 है और यह 12GB RAM व 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर, HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम और गेमिंग के लिए GT Trigger बटन दिए गए हैं। फोन में 6,500mAh बैटरी, 45W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ कंपनी गेमिंग एक्सेसरीज का बंडल भी दे रही है।
  • Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
    Infinix GT 50 Pro 5G को कंपनी ने भारत में लॉन्च के लिए तैयार कर दिया है। फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 1,999 रुपये देकर फोन की बुकिंग की जा सकती है जिसके बाद कंपनी ने 35,999 रुपये तक के बेनिफिट्स देने का दावा किया है। इतना ही नहीं, चुनिंदा बैंकों के माध्यम से खरीद पर 5000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
  • घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
    XGIMI ने Horizon 30 सीरीज के तहत Horizon 30 Pro, Horizon 30 Max और Horizon 30 Ultra Max 4K प्रोजेक्टर लॉन्च किए हैं। इनमें RGB Triple Laser टेक्नोलॉजी, 120Hz रिफ्रेश रेट और AMD FreeSync जैसे फीचर्स मिलते हैं। टॉप मॉडल में 6,000 ISO Lumens तक ब्राइटनेस और 10,000:1 नेटिव कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया गया है। प्रोजेक्टर Google TV, Dolby Vision और Harman Kardon स्पीकर्स के साथ आते हैं। अमेरिका में इनकी शुरुआती प्री-ऑर्डर कीमत 1,899 डॉलर है। कंपनी ने अभी भारत में इन प्रोजेक्टर की कीमत और उपलब्धता की घोषणा नहीं की है।
  • Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
    Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। कंपनी का दावा है कि Free Fire Max जैसी कुछ गेम्स के लिए यह स्मार्टफोन 144 fps तक की पेशकश करेगा। Infinix GT 50 Pro में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का HydroFlow Liquid Cooling System दिया जाएगा।
  • iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
    iQOO Neo 12 स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी ने कयासों पर विराम लगाते हुए इसकी बैटरी और प्रोसेसर को कंफर्म कर दिया है। Weibo पर iQOO ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि iQOO Neo 12 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। पुराने मॉडल में 7500mAh बैटरी दी गई थी। इस लिहाज से यह बड़ा अपग्रेड होगा।
  • OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
    OnePlus 16 आज यानी 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की गई है। फोन में BOE X4 डिस्प्ले दिया जाएगा, जो गेमिंग के दौरान 185Hz रिफ्रेश रेट और चुनिंदा गेम्स में 185FPS तक सपोर्ट करेगा। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में 9,000mAh की बैटरी भी दी जा सकती है। भारत में इसके लॉन्च की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
  • Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वर्जन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate और Mali-G720 MC7 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है।
  • Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    डुअल SIM वाल इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वर्जन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट और Mali-G720 MC7 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। Infinix GT 50 Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
    iQOO ने चीन में अपना नया Pad Ultra Gaming Tablet लॉन्च कर दिया है। टैबलेट में 8.8 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 500Hz तक टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 8 Elite सीरीज का प्रोसेसर, 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलती है। गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Q4 गेमिंग चिप और एक्टिव कूलिंग फैन भी दिया गया है। टैबलेट में 9020mAh की बैटरी के साथ 66W फास्ट चार्जिंग मिलती है। चीन में इसकी शुरुआती कीमत CNY 6,499 है।
  • OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
    OnePlus Pad 2 को Amazon ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता है। OnePlus Pad 2 को लेटेस्ट टैबलेट के रूप में कंपनी ने दो साल पहले 39,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब इस पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Amazon बेस्ट डील्स में इसे लाया गया है जिसके तहत टैबलेट 31,999 रुपये में लिस्टेड है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
    Xiaomi ने चीन में अपनी नई TV S Pro RGB-Mini LED 2027 सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसमें Standard और Supreme Edition दो मॉडल पेश किए हैं। दोनों टीवी में 4K रिजॉल्यूशन के साथ 180Hz रिफ्रेश रेट और गेमिंग के लिए 360Hz तक का मोड मिलता है। Standard Edition में 5000 निट्स और Supreme Edition में 5500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दी गई है। टीवी 65 इंच से लेकर 98 इंच तक के स्क्रीन साइज में आते हैं। Supreme Edition में 170W का 4.1.2-चैनल ऑडियो सिस्टम भी मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 5,999 युआन यानी करीब ₹85,700 है।
  • BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
    BGMI खिलाड़ियों के लिए 17 सितंबर 2026 के नए Redeem Codes जारी किए गए हैं। इन Codes के जरिए खिलाड़ी Frilly Ribbon Backpack समेत कई इन-गेम Rewards फ्री में हासिल कर सकते हैं। Krafton India ने इस बार कुल 50 Codes जारी किए हैं। हर Code को सीमित संख्या में ही Redeem किया जा सकता है, इसलिए सभी Codes लंबे समय तक काम करें, यह जरूरी नहीं है। नए Codes 25 सितंबर 2026 तक वैध बताए गए हैं। खिलाड़ी इन्हें BGMI के आधिकारिक Redeem Centre पर जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। एक दिन में एक खिलाड़ी सिर्फ एक Code Redeem कर सकता है।
  • BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
    BGMI प्लेयर्स के लिए नए Redeem Codes जारी किए गए हैं। Krafton India ने 5th Anniversary Edition 4.5 Update के तहत कुल 50 नए Codes जारी किए हैं, जिनसे Ducky Fighter Set और दूसरे इन-गेम Rewards हासिल किए जा सकते हैं। नए BGMI Redeem Codes 25 सितंबर तक वैध हैं, लेकिन हर Code को अधिकतम 10 प्लेयर्स ही Redeem कर सकते हैं। Codes का इस्तेमाल पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। एक प्लेयर एक दिन में सिर्फ एक Code Redeem कर सकता है। Rewards पाने के लिए BGMI की आधिकारिक Redeem Centre वेबसाइट पर Character ID और Code डालकर Verification पूरा करना होगा।
  • हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
    भारत की गेमिंग हार्डवेयर कंपनी ARC ने Qualcomm Technologies के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। दोनों कंपनियां भारत और दूसरे उभरते बाजारों के लिए नए गेमिंग डिवाइस तैयार करेंगी। इस साझेदारी के तहत ARC X1 Gaming Handheld भी शामिल है। कंपनी के मुताबिक, नए डिवाइस में Qualcomm की कंप्यूटिंग, ग्राफिक्स, AI और वायरलेस कनेक्टिविटी से जुड़ी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। ARC का फोकस पोर्टेबल गेमिंग हार्डवेयर पर है, जिसमें परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और तापमान के बीच संतुलन रखने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, ARC ने अभी X1 की कीमत, चिपसेट, डिस्प्ले या लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है।

India Gaming - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »