XGIMI ने Horizon 30 सीरीज में तीन नए 4K प्रोजेक्टर लॉन्च किए हैं। इनमें 6,000 ISO Lumens तक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, Google TV और Harman Kardon स्पीकर्स मिलते हैं।
Photo Credit: XIGIMI
XGIMI Horizon 30 सीरीज में 4K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 Lumens तक ब्राइटनेस
XGIMI ने अपनी नई Horizon 30 सीरीज के तहत तीन प्रीमियम होम प्रोजेक्टर लॉन्च किए हैं। इस सीरीज में Horizon 30 Pro, Horizon 30 Max और Horizon 30 Ultra Max मॉडल शामिल हैं। तीनों प्रोजेक्टर में RGB Triple Laser टेक्नोलॉजी, 4K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। टॉप मॉडल में 6,000 ISO Lumens तक ब्राइटनेस और 10,000:1 का नेटिव कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया गया है। कंपनी ने इन प्रोजेक्टर को मूवी देखने, स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए तैयार किया है। इनमें Google TV, Harman Kardon स्पीकर्स और AMD FreeSync जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
XGIMI Horizon 30 सीरीज में तीन मॉडल पेश किए गए हैं। कंपनी ने इनके लिए अमेरिका में प्री-ऑर्डर कीमतों का ऐलान किया है। Horizon 30 Pro की शुरुआती कीमत 1,899 डॉलर, Horizon 30 Max की कीमत 2,499 डॉलर और Horizon 30 Ultra Max की कीमत 2,999 डॉलर रखी गई है।
ये कीमतें 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले प्री-ऑर्डर ऑफर के तहत हैं। इसके बाद 1 नवंबर से इनकी सामान्य बिक्री शुरू होगी। उस समय Horizon 30 Pro की कीमत 2,499 डॉलर, Horizon 30 Max की कीमत 2,999 डॉलर और Horizon 30 Ultra Max की कीमत 3,499 डॉलर होगी। फिलहाल कंपनी ने भारत में इन प्रोजेक्टर की कीमत और लॉन्च की जानकारी नहीं दी है।
तीनों प्रोजेक्टर में RGB Triple Laser लाइट सोर्स और 4K रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। हालांकि, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट के मामले में इनके बीच अंतर है। Horizon 30 Pro में 4,800 ISO Lumens ब्राइटनेस और 8,000:1 नेटिव कॉन्ट्रास्ट रेशियो मिलता है। वहीं, Horizon 30 Max में 5,300 ISO Lumens ब्राइटनेस और 9,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया गया है।
सीरीज के सबसे महंगे मॉडल Horizon 30 Ultra Max में 6,000 ISO Lumens तक ब्राइटनेस और 10,000:1 नेटिव कॉन्ट्रास्ट रेशियो मिलता है। तीनों में Dual Intelligent Iris सिस्टम दिया गया है, जो सीन के हिसाब से लाइट आउटपुट एडजस्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा, इनमें Dolby Vision, HDR10+, HDR10, HLG और IMAX Enhanced जैसे फॉर्मेट का सपोर्ट मिलता है।
XGIMI ने Horizon 30 सीरीज को गेमिंग के लिहाज से भी अपग्रेड किया है। तीनों प्रोजेक्टर 4K रिजॉल्यूशन पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं। इनमें Variable Refresh Rate (VRR), Auto Low Latency Mode (ALLM) और AMD FreeSync जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि बेस्ट व्यूइंग एक्सपीरिएंस के लिए इसे 60-150 इंच साइज में यूज करना होगा।
कंपनी के मुताबिक, 4K 120Hz पर इनका इनपुट लैग 1.9 मिलीसेकंड तक कम हो सकता है। वहीं, 1080p रिजॉल्यूशन और 240Hz रिफ्रेश रेट पर यह 1 मिलीसेकंड तक पहुंच सकता है। इससे गेमिंग के दौरान कंट्रोलर के इनपुट और स्क्रीन पर दिखने वाली प्रतिक्रिया के बीच देरी कम करने में मदद मिलती है। दोनों HDMI पोर्ट 4K 120Hz सिग्नल सपोर्ट करते हैं, जबकि HDMI 1 में eARC की सुविधा भी दी गई है।
इन प्रोजेक्टर में Google TV दिया गया है, जिससे यूजर्स सीधे स्ट्रीमिंग ऐप्स और ऑनलाइन कंटेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑडियो के लिए इनमें दो 12W Harman Kardon स्पीकर्स दिए गए हैं। ये DTS Virtual:X और Dolby Audio सपोर्ट के साथ आते हैं।
प्रोजेक्टर में ऑप्टिकल जूम और हॉरिजॉन्टल व वर्टिकल लेंस शिफ्ट की सुविधा भी है। इसके अलावा, ऑटोफोकस, ऑटोमैटिक कीस्टोन करेक्शन, ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस और स्क्रीन अलाइनमेंट जैसे फीचर्स सेटअप को आसान बनाते हैं। Lens Memory फीचर में पांच कस्टम सेटिंग्स सेव की जा सकती हैं, जिससे यूजर्स अलग-अलग स्क्रीन साइज और आस्पेक्ट रेशियो के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस