बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) में अब आपको समय रैना थीम वाला गेम देखने को मिलेगा।
Krafton India ने मशहूर कॉमेडियन समय रैना के साथ साझेदारी की है।
Krafton India ने मशहूर कॉमेडियन समय रैना के साथ साझेदारी की है। बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) में अब आपको समय रैना थीम वाला गेम देखने को मिलेगा। अपकमिंग अपडेट में कंपनी समय रैना का अवतार शामिल करने जा रही है जिसे लेकर कंपनी ने अधिकारिक घोषणा भी कर दी है। इसके साथ ही गेम में एक खास थीम बस भी देखने को मिलेगी। कंपनी के अनुसार प्लेयर्स को नए मिशन में जाने के लिए हरेक मिशन को पहले पूरा करना होगा। किसी मिशन को अधूरा छोड़ने पर नए मिशन में एंट्री नहीं होगी। आइए जानते हैं नए अपडेट में और क्या होने वाला है विशेष।
Battlegrounds Mobile India (BGMI) में समय रैना की एंट्री होने जा रही है। जी हां, Krafton India ने मशहूर कॉमेडियन समय रैना के साथ साझेदारी की है। डेवलपर ने घोषणा की है कि जल्द ही गेम का अपकमिंग अपडेट BGMI 4.7 आने वाला है जिसमें समय रैना का अवतार भी देखने को मिलेगा। यानी गेम में एक कॉमेडी फील भी मिलने वाला है। इसके साथ ही इसमें एक स्पेशल थीम बस को भी शामिल किया जाएगा। गेम में खास मिशन और प्लेयर्स के लिए खास रिवॉर्ड भी शामिल होंगे।
BGMI 4.7 अपडेट भारत में 18 नवंबर को मिलने वाला है। लेकिन अपडेट आते ही इसमें समय रैना का अवतार नहीं दिखाई देगा। यह नया अवतार यूजर्स को 9 दिसंबर से दिखना शुरू होगा। प्लेयर्स को बस को मैप पर लोकेट करना होगा। इसी के माध्यम से प्लेयर्स को समय रैना से नए चैलेंज मिल पाएंगे। समय रैना के स्टाइल के नए अनुभव भी यूजर्स को मिलेंगे।
कंपनी के अनुसार प्लेयर्स को नए मिशन में जाने के लिए हरेक मिशन को पहले पूरा करना होगा। किसी मिशन को अधूरा छोड़ने पर नए मिशन में एंट्री नहीं होगी। चैलेंज पूरा करने पर टोकन मिलेंगे। इन टोकन्स को प्लेयर नए-नए ईनाम पाने के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। सबसे खास बात प्लेयर्स को एक खास उपलब्धि से नवाजा जाएगा। मिशन पूरे होने पर एक खास सरप्राइज कंपनी प्लेयर्स को दे सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999