Hyundai ने भारत में लॉन्च की 472 Km रेंज वाली Creta EV, कीमत Rs 18 लाख से शुरू

Hyundai Creta EV के टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 19,99 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। यह भी इंट्रोडक्टरी प्राइस है। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि यह स्पेशल प्राइस कब तक चलेगा।

Hyundai ने भारत में लॉन्च की 472 Km रेंज वाली Creta EV, कीमत Rs 18 लाख से शुरू

Photo Credit: Hyundai

ख़ास बातें
  • इसकी कीमत 18 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम) से शुरू होती है
  • टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 19,99 लाख रुपये एक्स-शोरूम है
  • EV दो बैटरी पैक ऑप्शन - 51.4 kWh और 42 kWh में आता है
विज्ञापन
Hyundai Creta EV को आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को Bharat Mobility Expo 2025 में भारतीय बाजार के लिए लॉन्च किया गया। इवेंट में इसकी कीमत का खुलासा भी किया गया है, जिससे पता चलता है कि यह Tata Curvv EV, Mahindra BE 6 और MG ZS EV जैसे मॉडल्स से टक्कर लेगी। नया Hyundai EV दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आता है और इसकी मैक्सिमम रेंज 472 Km बताई गई है। Hyundai Creta EV 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें Level 2 ADAS सिस्टम लगाया गया है। यहां हम आपको इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

Hyundai Creta EV को 18 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 19,99 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। यह भी इंट्रोडक्टरी प्राइस है। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि यह स्पेशल प्राइस कब तक चलेगा।

खासियतों की बात करें, तो Hyundai Creta EV दो बैटरी पैक ऑप्शन में आती है, जिनमें 51.4 kWh और 42 kWh क्षमता शामिल हैं। बड़ा बैटरी पैक क्रेटा ईवी को प्रति चार्ज 472 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है, जबकि छोटा पैक प्रति चार्ज 390 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है।

बड़े बैटरी पैक वाला वेरिएंट 168 बीएचपी और 255 एनएम टॉर्क जनरेट करने का दावा करता है। कंपनी का कहना है कि EV 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। सभी ट्रिम्स में तीन ड्राइव मोड - इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मिलते हैं।

क्रेटा ईवी में आठ-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम मिलता है। फोन के केबिन में वायरलेस फोन चार्जिंग पैड मिलता है और पैनोरमिक सनरूफ भी मौजूद है। डैशबोर्ड पर एक कर्विलीनियर स्क्रीन है। वहीं, इसमें ऑल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कूल्ड ग्लवबॉक्स, आर्मरेस्ट के नीचे कूल्ड स्टोरेज कम्पार्टमेंट, फ्रंट सीट वेंटिलेशन आदि शामिल हैं।  Hyundai EV Level 2 ADAS सिस्टम के साथ आती है। इसमें बोनट के नीचे 21-लीटर का फ्रंक भी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »