Huawei Mobile

Huawei Mobile - ख़बरें

  • 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
    इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच डिस्प्ले (1,320 x 2,232 पिक्सल्स) 2,160 Hz की PWM डिमिंग और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के चारों साइड पर 1.05 mm बेजेल्स हैं। Huawei ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के चौड़े डिस्प्ले से वीडियो देखने, पढ़ने और गेम्स खेलन पर बेहतर व्युइंग एक्सपीरिएंस मिलेगा।
  • Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
    एपल ने चाइनीज मेमोरी चिप्स की टेस्टिंग की पुष्टि नहीं की है। कंपनी ने कहा है कि मेमोरी चिप्स की शॉर्टेज की वजह से उसे विकल्पों पर विचार करना होगा। इसमें मेमोरी चिप्स के मौजूदा सप्लायर्स को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने में मदद करना शामिल है। हालांकि, एपल के लिए चाइनीज मैन्युफैक्चरर्स से अन्य कंपोनेंट्स खरीदने का विकल्प बरकरार है।
  • Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
    एपल को फोल्डेबल आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। iPhone Ultra की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग जून में शुरू की जानी थी लेकिन इसे टाल दिया गया था। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है।
  • Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
    Huawei Nova 16 SE में LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Kirin 8020 चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। Huawei Nova 16 SE की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Red Maple इमेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ हो सकता है। Huawei ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।
  • दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
    Nvidia के शेयर प्राइस में सोमवार को लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट हुई है। इससे Nvidia की मार्केट वैल्यू घटकर लगभग 4.77 लाख करोड़ डॉलर हो गई। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एपल के शेयर में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे इस अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी का वैल्यूएशन बढ़कर लगभग 4.95 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है।
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
    इंटरनेशनल फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में ग्रोथ का अगला साइकल जल्द शुरू हो सकता है। मौजूदा वर्ष में इस मार्केट में शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 30 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इसमें एपल के iPhone Ultra और सैमसंग की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। इस मार्केट में सैमसंग का लगभग 28 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान बरकरार रह सकता है।
  • 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90s Pro, Pura 90s Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ
    Huawei Pura 90s Pro और Pura 90s Pro Max ने ग्लोबल स्तर पर दस्तक दे दी है। Huawei Pura 90s Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 3,699 (लगभग 87,200), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 3,999 (लगभग 94,200) है। वहीं Pura 90s Pro Max के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 4,899 (लगभग 1,15,400) है।
  • Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
    Huawei Mate 90 सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के साथ कंपनी की फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate XT 2 को इसके साथ पेश करने की योजना नहीं है। पिछले वर्ष Huawei Mate 80 सीरीज के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भी पेश किया गया था। आगामी स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च करने से Huawei को Xiaomi 18 सीरीज और iQOO 16 के साथ कॉम्पिटिशन करने में मदद मिलेगी।
  • Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
    Oppo Find N7 में क्रीजलेस इनर फोल्डेबल डिस्प्ले सकता है। इस स्मार्टफोन में Oppo Find N6 के समान डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। Oppo Find N7 में हॉरिजॉन्टल रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। यह Oppo का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन में 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है।
  • Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
    आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। Vivo X Fold 6 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग
    आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Samsung Galaxy Z Fold 7 में 4,400 mAh की बैटरी है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले का साइज और डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold 7 के समान हो सकता है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 6.5 एक्सटर्नल डिस्प्ले और 8 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले हो सकता है।
  • 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से लैस Huawei Nova 16z लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
    Huawei Nova 16z चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। Huawei Nova 16z के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,699 (लगभग 37,900 रुपये) और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,199 (लगभग 44,920 रुपये) है। यह स्मार्टफोन स्काई व्हाइट, मदर ऑफ पर्ल और स्टारी ब्लैक में उपलब्ध है। यह फोन Huawei Kirin 8020 चिपसेट से लैस किया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग के साथ आता है।
  • 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला Huawei Nova 16 लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
    Huawei ने चीन में नया स्मार्टफोन Huawei Nova 16 लॉन्च किया है। Nova 16 के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 42,000 रुपये) और 12GB/512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 (लगभग 49,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन फिलहाल चीन में Huawei के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Nova 16 इरीडीसेंट मदर ऑफ पर्ल, स्काई व्हाइट, स्काई ब्लू और स्टाररी ब्लैक कलर में उपलब्ध है।
  • अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
    चीन को पाबंदी का दायरा बढ़ाने के अमेरिका के फैसले से बड़ा झटका लग सकता है। इससे चीन के बाहर बिजनेस के जरिए AI से जुड़े हार्डवेयर को हासिल करना चाइनीज कंपनियों के लिए मुश्किल हो जाएगा। अमेरिका में आशंका थी कि एक्सपोर्ट पर नियंत्रण के बावजूद चाइनीज कंपनियां अपनी विदेशी सब्सिडियरीज के जरिए एडवांस्ड AI प्रोसेसर्स खरीद सकती हैं।
  • Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
    Huawei ने चीन में अपना नया फोन Huawei Nova 16 Ultra पेश कर दिया है। Huawei Nova 16 Ultra के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,699 CNY (लगभग 62,169), 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,199 CNY (लगभग 68,813 रुपये) और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,799 CNY (लगभग 66,440 रुपये) है। Nova 16 Ultra में 6.84 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है।

Huawei Mobile - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »