Huawei Pura X2: हुवावे का टैबलेट जैसा फोल्डेबल फोन 2026 में हो सकता है लॉन्च!

हुवावे प्यूरा एक्स2 में Kirin 9030 चिपसेट मिल सकता है।

Huawei Pura X2: हुवावे का टैबलेट जैसा फोल्डेबल फोन 2026 में हो सकता है लॉन्च!

Photo Credit: Huawei

Huawei Pura X2 इससे पहले आए Huawei Pura X का सक्सेसर होगा

ख़ास बातें
  • हुवावे प्यूरा एक्स2 में Kirin 9030 चिपसेट मिल सकता है।
  • कंपनी इसे खास चौड़े फॉर्म फैक्टर में ही पेश कर सकती है।
  • नया फोन 2026 की पहली तिमाही में पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन

Huawei अपना नया फोल्डेबल फोन Pura X2 जल्द ला सकती है। कंपनी इस यूनीक फोल्डेबल फोन को नए साल की शुरुआत में पेश कर सकती है। Huawei Pura X2 को लेकर लेटेस्ट लीक सामने आया है जिसमें फोन के कुछ खास फीचर्स, और इसकी लॉन्च टाइमलाइन के बारे में बताया गया है। 

Huawei Pura X2 को कंपनी जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। जाने माने टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू की ओर से फोन को लेकर अहम अपडेट दिया गया है। Weibo पर एक पोस्ट (via) के माध्यम से टिप्स्टर ने बताया है कि कंपनी एक नए डिवाइस पर काम कर रही है जो वाइड स्क्रीन के साथ आएगा और वर्टीकल फोल्डेबल होगा। नया डिवाइस 2026 की पहली तिमाही में पेश किया जा सकता है। 

हुवावे प्यूरा एक्स2 में Kirin 9030 चिपसेट मिल सकता है। कहा गया है कि फोन की इंटरनल स्क्रीन काफी बड़ी होगी। इससे पहले आए Huawei Pura X की तरह कंपनी इसे खास चौड़े फॉर्म फैक्टर में ही पेश करेगी ताकि यूजर्स इसे टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल कर सकें। जबकि पारंपरिक फ्लिप फोन लम्बे फॉर्म फैक्टर में आते हैं। 

Huawei Pura X की बात करें तो फोन में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 3.5 इंच का बाहरी डिस्प्ले आता है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर दिया गया है। फोन में 3.5X ऑप्टिकल जूम फीचर दिया गया है। 

फोन में 4720mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ में 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है और 40W वायरलेस चार्जिंग दी गई है। फोन में Kirin 9020 चिपसेट दिया गया है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
फ्रंट कैमरा10.7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4720 एमएएच
ओएसHarmonyOS 5.0.1
रिज़ॉल्यूशन1320x2120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  2. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  4. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  5. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  6. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  7. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  8. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  9. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  10. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »