Huawei Nova 14i में 7000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए इसमें 22.5 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर है
Photo Credit: Huawei
Huawei Nova 14i में 6.95 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल मिलता है।
Huawei Nova 14i को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च करना शुरू कर दिया है। फोन सबसे पहले चीन में पेश किया गया था। अब इसे ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जा रहा है जिसमें पहला नाम हॉन्ग-कॉन्ग का शामिल हुआ है। फोन में 6.95 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। यह 7000mAh बैटरी से लैस होकर आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में सभी डिटेल्स।
Huawei Nova 14i को कंपनी ने चीन के बाद अब हॉन्ग-कॉन्ग में पेश किया है। फोन की HKD 1,588 (लगभग 18,500 रुपये) कीमत है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। फोन कलर वेरिएंट्स में आता है। फोन ब्लू, और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है।
Huawei Nova 14i में 6.95 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल मिलता है। फोन में FHD+ रिजॉल्यूशन है। इसमें 2376 × 1080 पिक्सल का सपोर्ट है और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 270Hz का टच सैम्पलिंग रेट मिलता है। यह 16.7 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। इसमें प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm Snapdragon 680 चिप लगी है। साथ में 8GB रैम, 256GB की स्टोरेज मिलती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह आउट ऑफ द बॉक्स EMUI 14.2 के साथ आता है।
Huawei Nova 14i में 7000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए इसमें 22.5 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर है और USB-C पोर्ट का सपोर्ट है। दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में रियर साइड में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन के डाइमेंशन 171.6 × 79.9 × 8.9 mm हैं और वजन 217 ग्राम के लगभग बताया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल SIM 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स का सपोर्ट है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!