Huawei Launch

Huawei Launch - ख़बरें

  • Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
    Huawei ने भारत में अपनी नई Huawei Band 11 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Huawei Band 11, Band 11 Metal और Band 11 Pro शामिल हैं। नई फिटनेस बैंड्स में 1.62 इंच AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन तक की बैटरी, 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड और HRV स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट, SpO₂ व स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। Band 11 Pro में GNSS ट्रैकिंग का भी सपोर्ट मिलता है। इनकी कीमत 3,999 रुपये (MOP) से शुरू होती है और बिक्री 2 जुलाई से Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।
  • TV में 8MP कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट, Huawei ने लॉन्च किया S7 Mini LED टेलीविजन, जानें कीमत
    Huawei ने नई Smart Screen S7 TV सीरीज लॉन्च की है, जिसमें 55-इंच से लेकर 98-इंच तक के मॉडल शामिल हैं। नई TV लाइनअप में 4K MiniLED डिस्प्ले, HarmonyOS 4.3 और Honghu चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 55-इंच से 85-इंच मॉडल्स में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिसे 300Hz तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 98-इंच मॉडल में 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। TVs में 8MP कैमरा, AI फीचर्स, Xiaoyi Voice Assistant और HDMI 2.1 सपोर्ट भी मिलता है।
  • 10,400mAh बैटरी, फिर भी दुनिया का सबसे पतला फ्लैगशिप टैबलेट! Huawei MatePad Pro Max हुआ लॉन्च
    Huawei ने बैंकॉक लॉन्च इवेंट में नया MatePad Pro Max टैबलेट पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह दुनिया का सबसे पतला और हल्का फ्लैगशिप टैबलेट है। इसकी मोटाई सिर्फ 4.7mm और वजन 499 ग्राम है। टैबलेट में 13.2 इंच का Flexible OLED PaperMatte डिस्प्ले दिया गया है, जो 3K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिवाइस में 10,400mAh बैटरी, 50MP रियर कैमरा और छह स्पीकर सेटअप मिलता है। Huawei का कहना है कि यह टैबलेट PC-लेवल प्रोडक्टिविटी एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
    Huawei Nova 15 Max कंपनी का अगला स्मार्टफोन होगा जिसमें सबसे बड़ी बैटरी कंपनी देने जा रही है। Huawei Nova 15 Max के लॉन्च से पहले मेन स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। फोन को कंपनी जल्द ही थाईलैंड में पेश कर सकती है और 7 मई को इसका लॉन्च देखने को मिल सकता है। कंपनी ने फोन का पोस्टर जारी किया है
  • स्मार्टवॉच के अंदर ईयरबड्स! Huawei ने लॉन्च किया अपना नया इनोवेशन Watch Buds 2, जानें कीमत
    Huawei ने Watch Buds 2 लॉन्च किया है, जो एक हाइब्रिड वियरेबल डिवाइस है जिसमें स्मार्टवॉच और ईयरबड्स दोनों शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक इसमें 1.5 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, टाइटेनियम बॉडी और इनबिल्ट वायरलेस ईयरबड्स दिए गए हैं। यह डिवाइस एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, हेल्थ ट्रैकिंग और 90 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। बैटरी लाइफ करीब 3 दिन बताई गई है। इसकी शुरुआती कीमत 3,488 युआन (करीब 47,700 रुपये) रखी गई है और यह फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
  • Huawei Pura X Max होगा 20 अप्रैल को लॉन्च, Apple और Samsung को कड़ी टक्कर!
    Huawei Pura X Max का लॉन्च 20 अप्रैल के लिए निर्धारित है। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन के डिजाइन और मेन स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठा दिया है। Weibo पर कंपनी ने Huawei Pura X Max के फोटो शेयर किए हैं। यह देखने में काफी चौड़ा है जो iPad Mini जैसा नजर आता है। अन्य फोन रेगुलर स्मार्टफोन साइज में आते हैं जो अनफोल्ड होने पर टैबलेट जैसे बन जाते हैं। लेकिन हुवावे ने फोन को हॉरिजॉन्टली वाइड रखा है।
  • Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
    Huawei Enjoy 90 Pro Max चीन में लॉन्च हुआ है, जिसमें 8500mAh बैटरी, 120Hz OLED डिस्प्ले और Kirin 8000 चिपसेट मिलता है।
  • Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच फुल HD+ (1,320 x 2,848 पिक्सल्स) LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 8,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Kirin 9030 Pro चिपसेट दिया गया है। Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition में गेमिंग और स्ट्रीमिंग के दौरान हीट को घटाने के लिए टर्बोफैन है।
  • Huawei MatePad 11.5 और MatePad SE 11 की कीमत का खुलासा, भारत में जल्द होंगे लॉन्च
    Huawei भारत में दो नए टैबलेट MatePad 11.5 और MatePad SE 11″ लॉन्च करने की तैयारी में है। Flipkart टीजर में इनकी संभावित कीमत और फीचर्स सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये टैबलेट HarmonyOS पर चलेंगे और इनमें Google Mobile Services का सपोर्ट नहीं मिलेगा। MatePad 11.5 में 2.5K PaperMatte डिस्प्ले और 10,100mAh बैटरी मिल सकती है, जबकि MatePad SE 11″ में 11 इंच डिस्प्ले और 7,700mAh बैटरी दी जा सकती है। इनकी कीमत करीब 13,749 रुपये से शुरू हो सकती है।
  • Huawei की भारत में वापसी! लॉन्च हो रहा है नया टैबलेट, जल्द स्मार्टफोन और लैपटॉप भी दे सकते हैं दस्तक
    Huawei के भारत में वापसी के संकेत मिल रहे हैं। Flipkart पर कंपनी के एक नए डिवाइस का टीजर सामने आया है, जिसमें “Handy All-rounder” टैगलाइन के साथ Coming Soon लिखा है। तस्वीर में दिखाई दे रहा सिल्हूट टैबलेट जैसा लगता है और माना जा रहा है कि यह Huawei MatePad 11.5 से जुड़ा डिवाइस हो सकता है। इस टैबलेट में 11.5 इंच का 2K+ डिस्प्ले, पतला मेटल डिजाइन और करीब 10,000mAh बैटरी मिल सकती है। अगर यह लॉन्च होता है तो Huawei लगभग चार साल बाद भारतीय टैबलेट बाजार में वापसी करेगा।
  • Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
    Huawei ने चीन में Vision Smart Screen 6 Series स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इस सीरीज में 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच स्क्रीन साइज के मॉडल शामिल हैं। टीवी में Super MiniLED Black Crystal डिस्प्ले, 4K रेजोल्यूशन और 288Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 98 प्रतिशत DCI P3 कलर गैमट दिया गया है। स्मार्ट टीवी HarmonyOS पर चलता है और इसमें AI असिस्टेंट Xiaoyi का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Wi-Fi 6, HDMI 2.1 और 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Huawei Mate 80 Pro का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का मैक्रो टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए ऑटोफोक्स के साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है।
  • Huawei Mate 80 Pro में मिलेगा डुअल स्पेस रिंग डिजाइन, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    चीन में पेश किए गए Huawei Mate 80 Pro में 6.75 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले के लिए Kunlun Glass प्रोटेक्शन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Kirin 9030 Pro का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल RYYB प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 48 मेगापिक्सल मैक्रो टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
  • Huawei Pura X2 में मिल सकती है 7.69 इंच फोल्डिंग स्क्रीन, जल्द होगा लॉन्च
    Huawei Pura X2 में अपग्रेड Kirin 9030 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के रियर में टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की अनफोल्ड करने पर लंबाई 192 mm और चौड़ाई 120 mm की हो सकती है। आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 14i का ग्लोबल लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Huawei Nova 14i को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च करना शुरू कर दिया है। फोन सबसे पहले चीन में पेश किया गया था। अब इसे ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जा रहा है जिसमें पहला नाम हॉन्ग-कॉन्ग का शामिल हुआ है। फोन में 6.95 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। यह 7000mAh बैटरी से लैस होकर आता है।

Huawei Launch - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »