• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei Nova 13 सीरीज Kirin चिपसेट, सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसे फीचर्स के साथ अगस्त में होगी लॉन्च!

Huawei Nova 13 सीरीज Kirin चिपसेट, सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसे फीचर्स के साथ अगस्त में होगी लॉन्च!

Huawei Nova 13 सीरीज अगस्त में लॉन्च हो सकती है।

Huawei Nova 13 सीरीज Kirin चिपसेट, सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसे फीचर्स के साथ अगस्त में होगी लॉन्च!

Photo Credit: Huawei

Huawei Nova 12 सीरीज को कंपनी ने दिसंबर 2023 में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • Huawei Nova 13 सीरीज का लॉन्च अगस्त में हो सकता है।
  • इस सीरीज के टॉप मॉडल्स में सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर भी हो सकता है।
  • सीरीज के लॉन्च के साथ ही कंपनी नए टैबलेट भी पेश कर सकती है।
विज्ञापन
Huawei अगले महीने अपकमिंग Huawei Nova 13 सीरीज के स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज को लेकर लीक्स अब जोर पकड़ने लगे हैं। चीन के पॉपुलर टिप्स्टर ने इस बारे में नया अपडेट दिया है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में Kirin चिपसेट देखने को मिल सकता है। सीरीज के टॉप एंड वेरिएंट में भी खास फीचर्स आने की बात टिप्स्टर ने कही है। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल। 

Huawei Nova 13 सीरीज का लॉन्च अगस्त में हो सकता है। इससे पहले कयास था कि स्मार्टफोन सीरीज को कंपनी इस साल की दूसरी तिमाही में ही मार्केट में उतार देगी। लेकिन अब चीन के जाने माने टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू (अनुवादित) ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में टिप्स्टर ने दावा किया है कि Huawei Nova 13 सीरीज अगस्त में लॉन्च होगी। 

Huawei Nova 13 सीरीज के स्मार्टफोन्स में Kirin चिपसेट दिया जाएगा। वहीं, इस सीरीज के टॉप मॉडल्स में सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। यानी कि सीरीज में संभावित Huawei Nova 13 Pro और Nova 13 Ultra में यह फ्लैगशिप लेवल का फीचर दिया जा सकता है। सीरीज के लॉन्च के साथ ही कंपनी नए टैबलेट भी पेश कर सकती है। ये टैबलेट भी Kirin चिपसेट से लैस होंगे। खास बात यह भी है कि इन टैबलेट्स में Huawei की Star Flash NearLink टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। 

Huawei की Star Flash NearLink टेक्नोलॉजी एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो शॉर्ट रेंज की वायरलेस कनेक्टिविटी प्रदान करती है। यह इसके लिए ब्लूटूथ और वाई-फाई, दोनों की ही पावर को एकसाथ इस्तेमाल करती है। जिसकी मदद से ट्रांसमिशन स्पीड फास्ट हो जाती है, फोन की पावर कम इस्तेमाल होती है, और कनेक्शन क्वालिटी बेहतर होती है। साथ ही यह अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स से ज्यादा सेफ बताई गई है। 

Huawei Nova 12 की बात करें तो सीरीज में HarmonyOS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कंपनी ने ये स्मार्टफोन पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किए थे। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग, 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ (1,224 x 2,776 पिक्सल) OLED LTPO डिस्प्ले है। डिस्प्ले में एक पिल शेप कैमरा आइलैंड है, जिसमें सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर से लैस है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »