Huawei ने लॉन्च किया फोल्डेबल स्मार्टफोन Pura X, 6.3 इंच का इंटरनल डिस्प्ले

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.3 इंच की OLED LTPO 2.0 इंटरनल स्क्रीन (1,320 x 2,120 पिक्सल्स) और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

Huawei ने लॉन्च किया फोल्डेबल स्मार्टफोन Pura X, 6.3 इंच का इंटरनल डिस्प्ले

यह फोल्डेबल स्मार्टफोन HarmonyOS 5.0.1 पर चलता है

ख़ास बातें
  • इस क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.3 इंच का इनर डिस्प्ले है
  • इसकी इंटरनल स्क्रीन पर 10.7 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन का कलेक्टर्स एडिशन भी पेश किया गया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei ने फोल्डेबल स्मार्टफोन Pura X को लॉन्च किया है। चीन में लाए गए इस क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.3 इंच का इनर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3.5 इंच की एक्सटर्नल स्क्रीन है। Pura X में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा यूनिट दी गई है। 

Pura X का प्राइस 

इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 7,499 (लगभग 89,300 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 7,999 (लगभग 95,600 रुपये) का है। इसके लिए चीन में प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन को White, Grey, Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Huawei ने इस स्मार्टफोन का कलेक्टर्स एडिशन भी पेश किया है। इसमें बैक कवर पर तीन रंगों का डिजाइन और सैटेलाइट कम्युनिकेशन का फीचर मिलता है। Pura X के कलेक्टर्स एडिशन के 16 GB + 512 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 8,999 (लगभग 1,07,400 रुपये) और 16 GB + 1 TB का CNY 9,999 (लगभग 1,19,100 रुपये) का है। 

Pura X के स्पेसिफिकेशंस

यह फोल्डेबल स्मार्टफोन HarmonyOS 5.0.1 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच की OLED LTPO 2.0 इंटरनल स्क्रीन (1,320 x 2,120 पिक्सल्स) और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Huawei ने इसके प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन में 3.5 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले ( 980 × 980 पिक्सल्स) 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी दोनों स्क्रीन में 1,440 Hz की हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 300 Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल मैक्रो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके इंटरनल स्क्रीन पर 10.7 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, NFC, NavIC, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें सेंसर्स के तौर पर एंबिएंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, जेस्चर सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, हॉल सेंसर, गायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिे गए हैं। इस स्मार्टफोन की 4,720 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »