Samsung जल्द लॉन्च करेगी Galaxy Tab A11 LTE, 5,000mAh हो सकती है बैटरी

सैमसंग के Galaxy Tab A11 LTE को इससे पहले Safety Korea, FCC, WiFi Alliance, Nemko और IMEI की वेबसाइट्स पर देखा गया है

Samsung जल्द लॉन्च करेगी Galaxy Tab A11 LTE, 5,000mAh हो सकती है बैटरी

यह कंपनी के Galaxy Tab A9 की जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • इस टैबलेट को Bluetooth SIG वेबसाइट पर देखा गया है
  • इसे सैमसंग के Galaxy Tab A11+ के साथ लॉन्च किया जा सकता है
  • इसमें 5,000mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के सपोर्ट के साथ हो सकती है
विज्ञापन

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Samsung का Galaxy Tab A11 LTE जल्द लॉन्च हो सकता है। इस टैबलेट को Bluetooth SIG वेबसाइट पर देखा गया है। यह कंपनी के Galaxy Tab A9 की जगह ले सकता है। हालांकि, सैमसंग ने इस टैबलेट के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Tech Outlook ने Bluetooth SIG वेबसाइट पर सैमसंग के Galaxy Tab A11 LTE को देखा है। इस टैबलेट का मॉडल नंबर SM-X135G है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। इस टैबलेट को  Galaxy Tab A11+ के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy Tab A11 LTE को इससे पहले Safety Korea, FCC, WiFi Alliance, Nemko और IMEI की वेबसाइट्स पर देखा गया है। 

इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, LTE और GPS के विकल्प हो सकते हैं। Galaxy Tab A11 LTE में 5,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस सप्ताह की शुरुआत में Samsung ने Galaxy Tab S10 Lite लॉन्च किया था। इस टैबलेट में कंपनी का Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। इसमें 10.9 इंच डिस्प्ले 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके साथ कस्टमर्स को बॉक्स में S पेन भी मिलेगा। इस टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी के Galaxy Tab S10 Lite को  6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के साथ 8 GB + 256 GB के वेरिएंट में पेश किया गया है। 

हालांकि, सैमसंग ने इसकी प्राइसिंग की जानकारी नहीं दी है। इस टैबलेट की बिक्री 5 सितंबर से की जाएगी। यह  Coralred, Gray और Silver कलर्स में उपलब्ध होगा। इस टैबलेट को 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के साथ 8 GB + 256 GB के वेरिएंट में पेश किया गया है। भारत में Galaxy Tab S10 Lite की उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इस टैबलेट में 10.9 इंच WUXGA+ (1,320 × 2,112 पिक्सल्स) TFT डिस्प्ले 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसका डिस्प्ले कंपनी की Vision Booster टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकता है Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, WPC डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
  4. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  5. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  6. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  7. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  9. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
  2. Google Gemini में अपनी एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज या डिलीट, यहां जानें पूरा तरीका
  3. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  4. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  5. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  7. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  8. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  9. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »