• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei Enjoy 70s Launched : मार्केट में आया नया हुवावे फोन, 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें प्राइस

Huawei Enjoy 70s Launched : मार्केट में आया नया हुवावे फोन, 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें प्राइस

Huawei Enjoy 70s : यह एक मिड रेंज स्‍मार्टफोन है, जिसे चीन में पेश किया गया है।

Huawei Enjoy 70s Launched : मार्केट में आया नया हुवावे फोन, 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें प्राइस

Photo Credit: huaweicentral

यह फोन हारमनी ओएस 4 पर रन करता है और साइड-फेसिंग फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की खूबी से पैक है।

ख़ास बातें
  • Huawei Enjoy 70s स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • इसे चीन में पेश किया गया है
  • मिड रेंज स्‍मार्टफोन में कई खूबियां मिलती हैं
विज्ञापन
चीनी कंपनी हुवावे (Huawei) अपने होम मार्केट में लगातार नए स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर रही है। पिछले साल उसने हुवावे Enjoy 70 सीरीज को पेश किया था और एक के बाद एक कई फोन पेश किए। अब Huawei Enjoy 70s को लाया गया है, जो इस सीरीज का चौथा फोन है। बाकी हुवावे फोन्‍स की तरह इसमें भी किरिन प्रोसेसर लगाया गया है, जोकि Kirin 710A है। यह एक मिड रेंज स्‍मार्टफोन है। क्‍या खास है Huawei Enjoy 70s में, आइए जानते हैं। 
 

Huawei Enjoy 70s Price

Enjoy 70s को 8 जीबी रैम के साथ 128 और 256 जीबी स्‍टोरेज वेरिएंट में लिया जा सकता है। शुरुआती कीमत 1,199 युआन (लगभग 13,984 रुपये) है। टॉप वेरिएंट 1,399 युआन (लगभग 16,432 रुपये) का है। इसे गोल्‍ड ब्‍लैक, स्‍नो वाइट और आइस ब्‍लू कलर्स में लाया गया है। 
 

Huawei Enjoy 70s Specifications, features 

Huawei Enjoy 70s में 6.75 इंच का IPS LCD डिस्‍प्‍ले है, जिसमें वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। यह एचडी प्‍लस रेजॉलूशन वाले डिस्‍प्‍ले के साथ आता है और 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है उसके साथ 2 एमपी का मैक्रो लेंस है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है।  

यह फोन हारमनी ओएस 4 पर रन करता है और साइड-फेसिंग फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की खूबी से पैक है। जैसाकि हमने बताया Huawei Enjoy 70s में Kirin 710A प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ 8 जीबी रैम है। स्‍टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी है। एसडी कार्ड के लिए डेडिकेटेड स्‍लॉट इस फोन में नहीं है। 

नए हुवावे फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 22.5W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्‍य फीचर्स की बात करें तो डुअल 4जी सपोर्ट इस फोन में है। Wi-Fi 802.11ac की सुविधा इसमें है। Bluetooth 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  8. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  9. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  10. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »