• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • HUAWEI Mate X6 फोल्डेबल फोन 12GB रैम, 5110mAh बैटरी, के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत

HUAWEI Mate X6 फोल्डेबल फोन 12GB रैम, 5110mAh बैटरी, के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत

HUAWEI Mate X6 में IPX8 रेटिंग दी गई है।

HUAWEI Mate X6 फोल्डेबल फोन 12GB रैम, 5110mAh बैटरी, के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Huawei

HUAWEI Mate X6 में 7.93 इंच (2440 × 2240 पिक्सल) फोल्डेबल फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन HUAWEI Mate X6 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च।
  • डिवाइस में 12GB रैम, 512GB स्टोरेज मिलती है।
  • इसमें 5110mAh की बैटरी है और 66W फास्ट चार्जिंग है।
विज्ञापन
HUAWEI ने अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन HUAWEI Mate X6 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Mate X6 में 7.93 इंच (2440 × 2240 पिक्सल) फोल्डेबल फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले भीतर की ओर दिया गया है। यह LTPO पैनल है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। बाहरी डिस्प्ले 6.45 इंच का है। फोन में 2500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस में 12GB रैम, 512GB स्टोरेज मिलती है। इसमें 5110mAh की बैटरी है और 66W फास्ट चार्जिंग है। आइए जानते हैं इसके प्राइस और सभी फीचर्स के बारे में।  
 

HUAWEI Mate X6 global price

HUAWEI Mate X6 की कीमत AED 7199 (लगभग 1,66,340 रुपये) है। फोन को कंपनी ने Nebula Red, Black, Nebula Gray जैसे शेड्स में पेश किया है। इसे UAE में हुवावे के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। 
 

HUAWEI Mate X6 specifications

HUAWEI Mate X6 में भीतर की ओर 7.93 इंच (2440 × 2240 पिक्सल) फोल्डेबल फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। बाहरी डिस्प्ले की बात करें तो यह  6.45 इंच साइज का (2440 × 1080 पिक्सल) 3D क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPO पैनल है। फोन में 2nd Generation Kunlun Glass का प्रोटेक्श दिया गया है। यह इसके बाहरी डिस्प्ले को सेफ्टी प्रदान करता है। भीतर की ओर कंपनी ने इसके लिए कार्बन फाइबर प्लेट की सेफ्टी दी है। 

फोन Android AOSP आधारित EMUI 15.0 पर रन करता है। ग्लोबल मॉडल में कंपनी ने 5G सपोर्ट नहीं दिया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का वेरिएबल अपर्चर लेंस है, साथ में 40MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया गया है। तीसरा कैमरा 48MP का 4x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है। फोन में 100x डिजिटल जूम फीचर भी है। इसमें 1.5MP का स्पेक्ट्रल चैनल्स अल्ट्रा क्रोमा कैमरा भी दिया गया है। भीतर की ओर यह 8MP सेल्फी कैमरा से लैस है। 

फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह IPX8 रेटिंग के साथ आता है। फोन में Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ax (2.4GHz और 5GHz), Bluetooth 5.2 LE, GPS (L1 + L5 डुअल बैंड), NavIC, NFC, USB 3.1 Type-C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिल जाते हैं। इसमें 5110mAh की बैटरी है जिसके साथ 66W फास्ट चार्जिंग दी गई है और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। फोन का वजन 239g है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.93 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5110 एमएएच
ओएसHarmonyOS HarmonyOS 4.3
रिज़ॉल्यूशन2240x2440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »