सस्ती फ्लाइट और होटल डील खोलने के लिए Google Flights बेहतरीन टूल है।
Photo Credit: Google
Google Flights में सस्ती फ्लाइट खोजने में मदद करता है।
अगर आप हॉलिडे के सीजन में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। आज हम सबसे सस्ती फ्लाइट और होटल डील खोलने के लिए बेहतरीन टूल Google Flights के बारे में बात कर रहे हैं। टेक दिग्गज अपनी फ्लाइट सर्विस Google Flights को एक बेहतर ट्रैवल प्लानर के तौर पर पेश करता है जो यूजर्स को सबसे अच्छे ट्रैवल डील सर्च करने में मदद करता है। इस सर्विस में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे यूजर्स को बजट फ्रेंडली फ्लाइट, होटल और कार या बाइक रेंट की सुविधा मिलती है। Google Flights कई ऐसे फीचर्स भी प्रदान करता है जिससे किफायती दामों पर फ्लाइट और होटल सर्च करने में मदद होती है। आइए Google Flights को उपयोग करने के तरीके बारे में विस्तार से जानते हैं।
सबसे पहले आपको गूगल सर्च पर जाकर Google flights टाइप करना है और उसको सर्च करना है।
Google flights के होम पेज पर जाने के बाद आपको प्रस्थान (Departure), गंतव्य (Destination), यात्रा की तारीख और वापसी तारीख जैसे विकल्प मिलेंगे।
हालांकि, आपको यह सभी जानकारी पहले दर्ज नहीं करनी हैं, जैसे कि गंतव्य में कुछ दर्ज नहीं करना है, यह पेज द्वारा सुझाए गए या इंटरैक्टिव वर्ल्ड मैप्स पर दिए गए लोकेशन में से किसी का चयन कर सकते हैं। आपको यात्रा की तरीख दर्ज करने की भी जरूरत नहीं है।
आपको ट्रैवल के लिए राउंड ट्रिप या वन वे टिकट के विकल्प का चयन करना है। अन्य फिल्टर में आप स्टॉप, पसंदीदा एयरलाइन और अन्य स्टैंडर्ड लगा सकते हैं।
अब आपको इन जानकारी को दर्ज करने के बाद सीधे एक्सप्लोर बटन पर क्लिक करना है। अब आपको इंटरैक्टिव मैप्स दिखाएगा जो कई चीजों के अलावा आपके शुरुआती लोकेशन से कई गंतव्यों के लिए (घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय) सबसे सस्ती फ्लाइट की जानकारी आएगी।
अब आप ऑप्शन देख सकते हैं। अपनी यात्रा की लोकेशन चुन सकते हैं और यात्रा की तारीख का भी चयन कर सकते हैं। फिर अपनी टिकट का चयन करने के बाद बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। ऐसे में आप अपनी डेस्टिनेशन लोकेशन की सबसे किफायती फ्लाइट को खोज पाएंगे।
यहां आप अपने समय, सुविधा और किराए की तुलना करके अपने लिए बेस्ट फ्लाइट का ऑप्शन चुन सकते हैं। इस प्रकार आप उस दिन और खास समय पर चलने वाली फ्लाइट्स के किराए की तुलना करने में मदद मिलेगी और बेस्ट का चयन होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट