Home Projector

Home Projector - ख़बरें

  • ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
    XElectron ने भारतीय बाजार में अपना नया Techno C7 Smart Home Theatre Movie HD Projector लॉन्च किया है। यह बजट प्रोजेक्टर 180° Rotating Stand के साथ आता है, जिससे इसे दीवार या छत पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें Android 14, Netflix, YouTube, Prime Video समेत कई OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा WiFi 6, Bluetooth 5.0, Electric Focus, Auto Keystone Correction और 20W इनबिल्ट स्पीकर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 6,990 रुपये रखी है और इसे Amazon India व अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
  • boAt CineHead E1 लॉन्च: 150-इंच तक स्क्रीन साइज और Android सपोर्ट, कीमत Rs 8 हजार से कम
    boAt ने भारत में CineHead E1 प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। यह 720p नेटिव रेजोल्यूशन और 1080p प्लेबैक सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 150 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस और 150 इंच तक प्रोजेक्शन साइज मिलता है। प्रोजेक्टर Android 13 बेस्ड इंटरफेस पर चलता है और Netflix, YouTube, Prime Video जैसे ऐप्स सपोर्ट करता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक फोकस, कीस्टोन करेक्शन और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
    Portronics ने भारत में Beem 570 स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस 1080p फुल HD रिजॉल्यूशन, 10000 लुमेंस ब्राइटनेस और 120 इंच तक स्क्रीन साइज का सपोर्ट देता है। इसमें Android 13 बेस्ड Whale TV OS मिलता है, जिसमें Netflix, YouTube और Prime Video जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल हैं। प्रोजेक्टर में ऑटोफोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.4, HDMI और स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
  • बड़े पर्दे पर पहुंचा Samsung, लॉन्च की 14 मीटर Onyx Cinema LED स्क्रीन
    Samsung ने CinemaCon 2026 में अपने Onyx सिनेमा LED लाइनअप के लिए नया 14 मीटर स्क्रीन साइज लॉन्च किया है। यह प्रीमियम बड़े थिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है और बेहतर स्पेस उपयोग के साथ ज्यादा इमर्सिव एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक, इस स्क्रीन को 20 मीटर तक बढ़ाया जा सकता है और इसमें 4K, 120Hz, HDR और 300 निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह DCI-सर्टिफाइड डिस्प्ले है जो अलग-अलग कंटेंट फॉर्मेट्स को सपोर्ट करता है और Dolby जैसे मीडिया सर्वर्स के साथ कंपैटिबल है।
  • घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
    XElectron ने भारत में PocketBeam Portable Smart Projector लॉन्च किया है, जो कॉम्पैक्ट डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। यह प्रोजेक्टर 720p HD रेजोल्यूशन और 1080p डिकोडिंग सपोर्ट के साथ 150 इंच तक की स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकता है। इसमें Android 13 आधारित सिस्टम, Netflix और YouTube जैसे OTT ऐप्स का सपोर्ट और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग फीचर मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 3200mAh बैटरी दी गई है, जो 2 घंटे से ज्यादा प्लेबैक दे सकती है। इसकी कीमत 9,990 रुपये रखी गई है।
  • Portronics का नया स्मार्ट प्रोजेक्टर हुआ लॉन्च, दीवार पर 100-इंच साइज में दिखाएगा मूवी, जानें कीमत
    Portronics ने भारत में Beem 560 Smart LED Projector लॉन्च किया है, जिसे Netflix सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। यह प्रोजेक्टर Full HD रिजॉल्यूशन, 5300-lumen ब्राइटनेस और 100-इंच तक के प्रोजेक्शन साइज को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें auto focus और auto keystone correction जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे सेटअप आसान हो जाता है। Beem 560 इन-बिल्ट Android OS पर काम करता है और YouTube व Prime Video जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 14,499 रुपये रखी गई है।
  • HD रिजॉल्यूशन, ऑटो एडजस्ट और Android OS वाला प्रोजेक्टर Rs 6,999 में! लॉन्च हुआ TecSox AURA
    TecSox ने भारत में अपना नया AURA Projector लॉन्च कर दिया है और कंपनी इसे " अफोर्डेबल स्मार्ट सिनेमा एक्सपीरिएंस" कह रही है। 6,999 रुपये की कीमत पर आने वाला यह प्रोजेक्टर डिजाइन, पोर्टेबिलिटी और स्मार्ट स्ट्रीमिंग फीचर्स का ऐसा कॉम्बिनेशन लाता है, जो इस बजट में आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। कंपनी का कहना है कि AURA को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो छोटे कमरे, बेडरूम, रेंटल अपार्टमेंट या आउटडोर सेटअप में भी एक आसानी से ले जाने वाला होम-थिएटर चाहते हैं।
  • 300-इंच साइज में देखें मूवी और खेलें गेम्स, XElectron ने भारत में लॉन्च किए 2 LED प्रोजेक्टर, जानें कीमत
    भारतीय ब्रांड XElectron ने अपने स्मार्ट प्रोजेक्टर पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करते हुए नए iProjector 1 Plus और iProjector 2 Plus लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि ये दोनों मॉडल होम एंटरटेनमेंट और वर्कस्पेस के लिए बेहतर ब्राइटनेस, ऑटो एडजस्ट फीचर्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ लाए गए हैं। नए XElectron iProjector 1 Plus की कीमत 15,990 रुपये रखी गई है, जबकि iProjector 2 Plus की कीमत 17,990 रुपय है। दोनों मॉडल Amazon, Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ग्राहकों को एक साल की वारंटी और ऑल इंडिया आफ्टर-सेल्स सपोर्ट भी मिलेगा।
  • दीवार को बनाओ 100-इंच का TV, Portronics ने लॉन्च किया Android TV वाला पोर्टेबल LED प्रोजेक्टर, जानें कीमत
    Portronics ने अपना नया स्मार्ट LED प्रोजेक्टर Beem 550 लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह प्रोजेक्टर पोर्टेबल है और कंपनी का कहना है कि इसे केवल घर पर ही नहीं, बल्कि घर से बाहर कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसमें नेटिव 1080p HD रिजॉल्यूशन और 6000 lumens ब्राइटनेस दी गई है। Portronics Beem 550 Smart LED Projector का प्राइस 9,999 रुपये है।
  • Portronics Pico 14 पोर्टेबल प्रोजेक्टर हुआ लॉन्च: दीवार को बना देगा 100-इंच का TV, जानें कीमत
    Portronics ने अपने नए पोर्टेबल प्रोजेक्टर Pico 14 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह पॉकेट साइज प्रोजेक्टर कहीं भी और कभी भी सिनेमा जैसा अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। Portronics Pico 14 की कीमत 28,349 रुपये रखी गई है और यह कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Flipkart और देशभर के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी दी जा रही है।
  • Lumio ने लॉन्च किए Arc 5, Arc 7 प्रोजेक्टर्स, Netflix और Google TV के लिए सपोर्ट
    कंपनी के Arc 5 का प्राइस 19,999 रुपये और Arc 7 का 34,999 रुपये का है। ई-कॉमर्स साइट Amazon की Prime Day सेल में 12 जुलाई को Arc 7 को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस सेल के दौरान Lumio Arc 7 का प्राइस 29,999 रुपये (कार्ड ऑफर्स सहित) होगा। Lumio Arc 5 की बिक्री जुलाई के अंतिम सप्ताह में एमेजॉन पर होगी।
  • होम प्रोजेक्टर का मार्केट अगले 4 वर्षों में होगा दोगुनाः BenQ के MD, Rajeev Singh
    इस सेगमेंट की प्रमुख कंपनी BenQ ने दो नए फ्लैगशिप 4K मॉडल्स: W5850 और W4100i को लॉन्च किया है। इनमें से W5850 का प्राइस 7,00,000 रुपये और W4100i का 4,00,000 रुपये का है। ये दोनों प्रोजेक्टर देश भर में सभी प्रमुख Home AVSI पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध होंगे। इन प्रोजेक्टर्स में BenQ की CinematicColor टेक्नोलॉजी (100% DCI-P3) और बेहतर कलर एक्युरेसी के लिए HDR-PRO दिया गया है।
  • Xiaomi ने नया स्मार्ट होम प्रोजेक्टर Redmi Projector 3 Lite किया लॉन्च, घर बन जाएगा सिनेमा
    Redmi Projector 3 Lite बाजार में पेश हो गया है। Redmi Projector 3 Lite की कीमत 699 युआन (लगभग 8,197 रुपये) है। यह प्रोजेक्टर बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध है। Projector 3 Lite में फुल ग्लास लेंस ऐरे के साथ फुल सील ऑप्टिकल इंजन है। यह एक अपग्रेडेड कूलिंग सिस्टम के साथ आता है जो फैन के नॉयज को 2dB(A) तक कम करता है।
  • 20 मार्च को लॉन्च हो रहा है Harmon Kardon-ट्यून्ड Xgimi पोर्टेबल प्रोजेक्टर, जानें खासियतें
    Xgimi अपने नए Play 6 सीरीज पोर्टेबल प्रोजेक्टर को 20 मार्च को चीन में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसे सिर्फ एक साधारण प्रोजेक्टर के रूप में पेश नहीं कर रही, बल्कि यह पोर्टेबल प्रोजेक्शन, दमदार ऑडियो, डायनामिक लाइटिंग और क्रिएटिव फ्लेक्सिबिलिटी का कॉम्बिनेशन होने का दावा करता है। Play 6 का डिजाइन काफी हद तक इसके पिछले मॉडल Play 5 (MoGo 3 Pro) जैसा है।
  • 4K वीडियो, Dolby Atmos सपोर्ट के साथ LG ने नए प्रोजेक्टर किए पेश, जानें खास फीचर्स
    LG की ओर से दो नए प्रोजेक्टर पेश किए गए हैं जो लाइफस्टाइल प्रोजेक्टर्स हैं। इनमें PF600U और CineBeam S को पेश किया गया है। PF600U एक फ्लोर लैम्प साइज का LED प्रोजेक्टर है जिसे ब्लूटूथ स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। CineBeam S को सबसे छोटे 4K अल्ट्रा शॉर्ट थ्रो (UST) प्रोजेक्टर के रूप में पेश किया गया है। इनकी प्राइसिंग का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »