Portronics ने पेश किया चलता फिरता सिनेमा, छोटी सी डिवाइस बना देगी 120 इंच की बड़ी स्क्रीन

Portronics Pico 13 स्मार्ट प्रोजेक्टर में शार्प इमेज के लिए ऑटो कीस्टोन करेक्शन और फोकस व्हील है।

Portronics ने पेश किया चलता फिरता सिनेमा, छोटी सी डिवाइस बना देगी 120 इंच की बड़ी स्क्रीन

Photo Credit: Portronics

Portronics Pico 13 में 120 इंच तक स्क्रीन साइज मिलता है।

ख़ास बातें
  • Portronics Pico 13 1.3 से 3 मीटर तक प्रोजेक्शन दूरी का सपोर्ट करता है।
  • Portronics Pico 13 स्मार्ट प्रोजेक्टर में 120 इंच तक स्क्रीन मिलता है।
  • Portronics Pico 13 Amazon पर 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
Portronics ने भारतीय बाजार में अपना नया Portronics Pico 13 Smart Projector पेश कर दिया है। स्मार्ट प्रोजेक्टर की पिको सीरीज में आया नया डिवाइस एक पोर्टेबल 4K डीएलपी प्रोजेक्टर है। यह 3500-लुमेन लैंप से लैस है जो क्लियर और शार्प विजुअल प्रदान करता है। यहां हम आपको Portronics Pico 13 Smart Projector के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Portronics Pico 13 Price


Portronics Pico 13 फिलहाल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 31,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं सीमित समय के लिए इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। प्रोजेक्टर आज से फ्लिपकार्ट और अन्य प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध है। यह प्रोजेक्टर 12 महीने की वारंटी के साथ आता है।


Portronics Pico 13 Smart Projector Specifications


Portronics Pico 13 स्मार्ट प्रोजेक्टर 1.3 से 3 मीटर तक प्रोजेक्शनण दूरी का सपोर्ट करता है, जिसमें 0.5 मीटर पर 20 इंच, 1.8 मीटर पर 70 इंच और 3 मीटर पर 120 इंच तक स्क्रीन साइज मिलता है। स्मार्ट प्रोजेक्टर में 4K स्ट्रीमिंग और डीएलपी टेक्नोलॉजी शामिल है। बिल्ट इन रिचार्जेबल बैटरी के साथ हैंडहेल्ड है। इसमें बिल्ट इन केस और ट्राइपोड दिया गया है। शार्प इमेज के लिए ऑटो कीस्टोन करेक्शन और फोकस व्हील है। यह 3500 लुमेन ब्राइटनेस प्रदान करता है। इसमें दी गई बैटरी 3 घंटे तक चलती है। कस्टमाइजेबल ऑडियो के लिए 10W स्पीकर, AUX पोर्ट और ब्लूटूथ शामिल है।

स्मार्टफोन/टैबलेट प्रोजेक्शन के लिए वाई-फाई, एचडीएमआई, यूएसबी कनेक्टिविटी शामिल है। यह स्मार्ट प्रोजेक्टर एंड्रॉइड 9 पर काम करता है। यह स्ट्रीमिंग ऐप्स के साथ कंपेटिबल है। कंपनी इस स्मार्ट प्रोजेक्टर के साथ 12 महीने की वारंटी प्रदान करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस प्रोजेक्टर की लंबाई 20 सेमी, चौड़ाई 24.5 सेमी, मोटाई 10 सेमी और वनज 1.39 किलोग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  4. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  5. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  7. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  8. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »