Google Gemini Ai

Google Gemini Ai - ख़बरें

  • Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
    Pixel Watch यूजर्स को अब नया ऑपरेटिंग सिस्टम Wear OS 7 अपनी स्मार्टवॉच के लिए मिलना शुरू हो गया है। यह नया OS वर्जन पहली जेनरेशन में नहीं मिलेगा। नए ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Watch 2, Pixel Watch 3, और Pixel Watch 4 को संगत बताया गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने नए ओएस के माध्यम से न सिर्फ नए फीचर्स जोड़े हैं, बल्कि बैटरी लाइफ को बढ़ाने का दावा भी इसके साथ किया गया है।
  • 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
    भारतीय टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतों में काफी बढ़ोत्तरी की है जिसका सिलसिला अभी भी जारी है। ऐसे में यूजर्स के लिए 365 दिनों की वैधता वाले प्लान अक्सर फायदेमंद साबित होते हैं। इनमें डेली बेसिस पर पर्याप्त डेटा मिलता है, साथ में अनलिमिटिड कॉलिंग और साथ ही फ्री ओटीटी या एंटरटेनमेंट का फायदा भी मिलता है।
  • Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
    Realme ने भारत में अपना नया P4R 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 8000mAh Titan Battery के साथ आता है, जिसे कंपनी अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है। स्मार्टफोन में 6.8 इंच का 144Hz Sunlight Display, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 45W फास्ट चार्जिंग, 5300mm² VC Cooling System और Google Gemini समेत कई AI फीचर्स मिलते हैं। लॉन्च ऑफर के बाद इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। बिक्री 17 जून से Flipkart और realme.com पर शुरू होगी।
  • Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
    गूगल का Gemini 3.5 Live Translate पेश हो गया है। Gemini 3.5 Live Translate को Google के प्रोडक्ट्स में अलग-अलग फेज में रोल आउट किया जा रहा है। डेवलपर्स के लिए Gemini Live API और Google AI Studio के जरिए पब्लिक प्रीव्यू के लिए उपलब्ध है। Google Meet में इस महीने से कुछ खास Workspace एंटरप्राइज कस्टमर्स के लिए प्राइवेट प्रीव्यू और इस साल के आखिर में इसे बड़े स्तर पर रोल आउट करने का प्लान है।
  • Google Gemini में अपनी एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज या डिलीट, यहां जानें पूरा तरीका
    Google Gemini यूजर अनुभव बेहतर बनाने के लिए प्रॉम्प्ट, क्वैरी और इंटरैक्शन को सेव करके रखते हैं। इससे Gemini ज्यादा उपयोगी हो सकता है, लेकिन इससे प्राइवेसी संबंधित चिंताएं भी पैदा होती हैं। यूजर्स अपनी एक्टिविटी को मैनेज करने के साथ डिलीट कर सकते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उनके पास यह कंट्रोल रहेगा कि क्या सहेजा जा रहा है, कितने समय तक सहेजा जा रहा है और इसका उपयोग भविष्य में रिस्पॉन्स को कस्टमाइज करने के लिए किया जाता है।
  • ChatGPT बना 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज ऐप  
    मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के डेटा के अनुसार, OpenAI के ChatGPT के मंथली एक्टिव यूजर्स एक अरब से अधिक हो गए हैं। इसने यूजर्स की इस संख्या को YouTube, Google Maps, Instagram और TikTok जैसे लोकप्रिय ऐप्स की तुलना में कम अवधि में हासिल किया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में ChatGPT के लिए कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है।
  • Google Gemini Hacks: AI बोलेगा आपकी 'देसी' भाषा, बस बदलनी होंगी ये चंद सेटिंग्स
    Google Gemini का इस्तेमाल पढ़ाई, कंटेंट राइटिंग, ऑफिस के काम और रोजमर्रा के सवालों के जवाब पाने के लिए किया जाता है। हालांकि कई हिंदी यूजर्स को AI से मिलने वाले जवाब जरूरत से ज्यादा किताबी या अनुवाद जैसे लगते हैं। ऐसे में Gemini के Personalization फीचर्स काफी काम आ सकते हैं। Instructions for Gemini और Language Settings की मदद से यूजर्स AI को अपनी पसंद और जरूरतों के हिसाब से सेट कर सकते हैं। अगर आप Gemini से ज्यादा नेचुरल, आसान या प्रोफेशनल हिंदी में जवाब चाहते हैं, तो कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर अपना अनुभव बेहतर बना सकते हैं।
  • Google I/O 2026: गूगल का नया AI Search हुआ ज्यादा स्मार्ट, फोटो-वीडियो से भी कर सकेंगे सर्च
    Google ने I/O 2026 के दौरान Search के लिए कई बड़े AI अपडेट्स पेश किए हैं। कंपनी का कहना है कि यह पिछले 25 साल में Search box का सबसे बड़ा बदलाव है। नए intelligent Search box में Gemini 3.5 Flash मॉडल का इस्तेमाल किया गया है, जो ज्यादा नैचुरल और डिटेल सवाल समझ सकेगा। यूजर्स अब टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, फाइल्स और Chrome टैब्स की मदद से भी सर्च कर पाएंगे। Google ने AI agents, एजेंटिक बुकिंग फीचर्स और कस्टम विजुअल इंटरफेसेज जैसी नई सुविधाएं भी पेश की हैं। इसके अलावा Personal Intelligence फीचर को 200 से ज्यादा देशों तक बढ़ाया जा रहा है।
  • Google I/O 2026: ऑनलाइन शॉपिंग बदलने की तैयारी में Google, एक ही कार्ट में जुड़ेंगे सामान!
    Google ने Google I/O 2026 के दौरान Universal Cart नाम का नया AI आधारित फीचर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह फीचर Search, Gemini, YouTube और Gmail जैसे प्लेटफॉर्म्स के बीच एक कॉमन शॉपिंग कार्ट की तरह काम करेगा। Universal Cart बैकग्राउंड में प्राइस कट, स्टॉक अपडेट और ऑफर्स ट्रैक करेगा। इसके अलावा Gemini AI की मदद से यह कॉन्टेक्स्ट-बेस्ड सजेशन्स और कंपेटिबल प्रोडक्ट्स की जानकारी भी देगा। Google Wallet इंटीग्रेशन की वजह से यूजर्स को पेमेंट मैथड, लॉयल्टी बेनिफिट्स और डिस्काउंट ऑफर्स की जानकारी भी मिलेगी। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में रोलआउट किया जा रहा है।
  • लैपटॉप में भी मिलेगा Android जैसा एक्सपीरियंस, Googlebook हुआ ऑफिशियल
    Google ने नए Googlebook AI लैपटॉप्स की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी के मुताबिक ये लैपटॉप्स Gemini Intelligence और Android इंटीग्रेशन के साथ आएंगे। इनमें “Magic Pointer” फीचर मिलेगा, जो स्क्रीन पर दिख रही चीजों के हिसाब से AI सुझाव देगा। Googlebook में यूजर्स Android ऐप्स चला सकेंगे और फोन की फाइल्स को सीधे लैपटॉप से एक्सेस कर पाएंगे। इसके अलावा AI बेस्ड widget creation फीचर भी दिया जाएगा। Google हार्डवेयर के लिए Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo जैसी कंपनियों के साथ काम कर रहा है। फिलहाल कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है।
  • Android को पर्सनल AI एजेंट बनाने की तैयारी में Google, आपकी पूरी डिजिटल लाइफ संभालेगा!
    Google कथित तौर पर Gemini AI को एक नए AI एजेंट सिस्टम में बदलने पर काम कर रहा है, जिसका इंटरनल नाम “Remy” बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह AI यूजर्स की तरफ से कई काम खुद पूरा कर सकेगा। इसमें ऑनलाइन खरीदारी, डॉक्युमेंट भेजना, दूसरे लोगों से बातचीत और scheduled tasks संभालना शामिल हो सकता है। Gemini के Personal Intelligence फीचर्स पहले से Gmail और Google Photos जैसी सेवाओं से जानकारी लेकर जवाब तैयार करते हैं। माना जा रहा है कि नया सिस्टम इन्हीं personal context डेटा का इस्तेमाल करके यूजर की लाइफ को ज्यादा ऑटोमेटेड बनाने की कोशिश करेगा।
  • इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
    AI टूल्स ने सर्च करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। अब यूजर्स सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि सीधे जवाब और काम पूरा करने वाले समाधान चाहते हैं। ChatGPT, Google Gemini, Perplexity AI, Microsoft Copilot और Neurorank जैसे प्लेटफॉर्म्स सर्च को आसान बनाने के साथ-साथ प्रोडक्टिविटी भी बढ़ा रहे हैं। ये टूल्स कंटेंट लिखने, जानकारी समझने, रिसर्च करने और प्लानिंग जैसे कामों में मदद करते हैं। वहीं Neurorank जैसे टूल्स AI में ब्रांड विजिबिलिटी को समझने पर फोकस करते हैं। कुल मिलाकर, AI अब सिर्फ सर्च इंजन नहीं, बल्कि डिजिटल असिस्टेंट बन चुका है।
  • Gemini-ChatGPT को बनाएं अपना पर्सनल टीचर, Prompts से लेकर Pro Tips तक सीखें सब कुछ
    आज के डिजिटल दौर में पढ़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है और AI टूल्स इसमें बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। Google Gemini, ChatGPT और Perplexity जैसे प्लेटफॉर्म्स को अब पर्सनल ट्यूटर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इनकी मदद से आप किसी भी सब्जेक्ट को आसान भाषा में समझ सकते हैं, अपना स्टडी प्लान बना सकते हैं, मॉक टेस्ट दे सकते हैं और कोडिंग या भाषा सीख सकते हैं। सही प्रॉम्प्ट और तरीके से इस्तेमाल करने पर AI आपकी सीखने की स्पीड और समझ दोनों को बेहतर बना सकता है, वह भी बिना किसी महंगे कोर्स के।
  • 70 भाषाओं के सपोर्ट के साथ Google का नया स्पीच AI लॉन्च
    Google ने Gemini 3.1 Flash TTS नाम का नया टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल पेश किया है, जो बेहतर स्पीच क्वालिटी और कंट्रोल ऑफर करता है। यह मॉडल Gemini 3 Pro पर आधारित है और 70 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें ऑडियो टैग्स, मल्टी-स्पीकर सपोर्ट और सीन डायरेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डेवलपर्स इसे Google AI Studio और Gemini API के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि एंटरप्राइज यूजर्स के लिए यह Vertex AI पर उपलब्ध है। सिक्योरिटी के लिए इसमें SynthID वॉटरमार्किंग भी दी गई है।
  • बिना फीस NEET की प्रैक्टिस! Google Gemini पर कर पाएंगे तैयारी, यहां जानें कैसे
    Google ने स्टूडेंट्स के लिए Gemini पर एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब भारत में NEET UG के फ्री मॉक टेस्ट दिए जा सकते हैं। यह टेस्ट असली एग्जाम के पैटर्न और कठिनाई के करीब डिजाइन किए गए हैं, ताकि स्टूडेंट्स को रियल एग्जाम जैसा अनुभव मिले। कंपनी के मुताबिक, इसके लिए Physics Wallah और Careers360 जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया गया है। यूजर्स सिर्फ एक कमांड देकर फुल-लेंथ टेस्ट शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा AI स्टेप-बाय-स्टेप एक्सप्लेनेशन देकर कमजोरियों को समझने में भी मदद करता है।

Google Gemini Ai - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »