Findings

Findings - ख़बरें

  • Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
    Oppo Find X10 फ्लैगशिप फोन मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद Google Pixel 11 Pro XL और Samsung Galaxy S26 Ultra से हो रहा है। इन तीनों ही फोन में अलग-अलग प्रोसेसर दिए गए हैं। जैसे कि Oppo Find X10 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M प्रोसेसर, Google Pixel 11 Pro XL में गूगल टेंसर जी6 प्रोसेसर और Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है।
  • Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
    Oppo Find X10 सीरीज ग्लोबल मार्केट के साथ ही भारत में भी लॉन्च कर दी गई है। सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल Oppo Find X10 के नाम से आता है जो कि आकर्षक फीचर्स से लैस किया गया है। फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट लगा है। यह 200MP कैमरा सेटअप से लैस होकर आता है।
  • Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
    Oppo Find X10 Pro Max को कंपनी ने भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। ग्लोबल रिलीज की तर्ज पर भारत में भी सीरीज में कंपनी ने दो मॉडल्स उतारे हैं जिसमें Oppo Find X10 Pro और Oppo Find X10 Pro Max को शामिल किया है। Oppo Find X10 Pro Max इस सीरीज का फ्लैगशिप वेरिएंट है। 200MP का ट्रिपल कैमरा इसमें मिलता है। फोन में 8000mAh की विशाल बैटरी है।
  • Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
    Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। सीरीज में कंपनी ने दो मॉडल्स उतारे हैं जिसमें Oppo Find X10 Pro और Oppo Find X10 Pro Max को पेश किया गया है। Oppo Find X10 Pro Max सीरीज का हाई-एंड मॉडल है जिसमें कई धांसू फीचर्स परोसे गए हैं। फोन LTPO AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट है।
  • Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
    Oppo Find X10 Pro Max की Hasselblad-ट्यून्ड कैमरा यूनिट में f/1.5 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, ऑटोफोक्स के साथ 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ Oppo Pad Mini और Oppo Enco X4 TWS ईयरफोन्स भी पेश करने की तैयारी है।
  • Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
    Oppo Reno X में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ टैबलेट जैसा वाइड डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। Oppo Reno X का मुकाबला Apple के iPhone Duo, Samsung Galaxy Z Fold 8 और Xiaomi 18 Fold से हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
    Oppo Find X10 का मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) 1,79,999 रुपये और Oppo Find X10 Pro Max का 2,39,999 रुपये का है। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के सेलिंग प्राइसेज अलग हो सकते हैं। भारत में इन स्मार्टफोन्स को 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की इसके साथ Oppo Pad Mini और Oppo Enco X4 TWS ईयरफोन्स भी पेश करने की तैयारी है।
  • Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
    Oppo ने Android 17 पर आधारित ColorOS 17 लॉन्च किया है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में Living Flow Design, AI Photo Agent, AI Mind Space और AI Call Guard जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, अपडेट में बेहतर एनिमेशन, बेहतर रिसोर्स मैनेजमेंट और स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी। भारत में इसकी शुरुआत Oppo Find X10 सीरीज के साथ होगी। इसके बाद Find और Reno सीरीज समेत चुनिंदा Oppo स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। रोलआउट अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 2027 की पहली तिमाही तक चल सकता है। अपडेट की उपलब्धता मॉडल और क्षेत्र के हिसाब से अलग होगी।
  • Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
    हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में Oppo Find X10, Oppo Find X10 E और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि देश में इनमें से किन मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के साथ Oppo Pad Mini और Enco X4 TWS ईयरफोन्स को भी लाया जा सकता है।
  • Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
    आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस कैमरा यूनिट में Hasselblad के इमेजिंग सिस्टम हो सकता है। Oppo Find X सीरीज में यह इमेजिंग सिस्टम दिया गया है। Oppo Find N7 में 6,500 mAh की बैटरी मिल सकती है।
  • Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
    ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रही है जिसकी तारीख 21 अक्टूबर के लिए निर्धारित कर दी गई है। कंपनी ने फोन सीरीज के लॉन्च की जगह भी तय कर दी है। सीरीज में कंपनी Oppo Find X10 स्टैंडर्ड मॉडल के साथ-साथ हाई एंड वेरिएंट Oppo Find X10 Pro Max को भी लॉन्च करेगी। फोन का डिजाइन भी सामने आ गया है।
  • Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
    इंटरनेशनल मार्केट में Oppo Find X10 को Glacier Blue, Mist Grey और Glow Coral कलर्स और Oppo Find X10 Pro Max को Luna White और Titanium Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Oppo Find X10 में 6.59 इंच पैनल और Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच स्क्रीन दी जाएगी।
  • Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
    Oppo Find X10 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा दिए गए हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
    स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने भारतीय बाजार कई स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं, जिनमें 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 7000mAh बैटरी मिलती है। Vivo V70 FE, Realme 16 Pro 5G, OPPO Find X9 Ultra, Vivo X300 Ultra और Redmi Note 15 Pro 5G में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। वहीं Vivo X300 Ultra में 6600mAh की बैटरी और Redmi Note 15 Pro 5G में 6,580mAh की बैटरी आती है, जबकि बाकि तीनों में 7000mAh की बैटरी आती है।
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
    Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Oppo के कई स्मार्टफोन्स पर डील मिलने वाली है। इस लिस्ट में Oppo K14 Lite, Oppo K14x 5G, Oppo K14 5G के साथ प्रीमियम Find X9s और Find X9 Ultra शामिल हैं। Oppo K14 Lite का डील प्राइस ₹14,999 से शुरू होती है, जबकि Find X9 Ultra का डील प्राइस ₹1,53,000 है। इन कीमतों में उपलब्ध सभी ऑफर्स को शामिल किया गया है और बताई गई कीमतें बेस वेरिएंट्स के लिए हैं। सेल का Early Access 8 अक्टूबर से और जनरल सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »