Oppo Find X10 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Find X9 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज के Oppo Find X9 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है

Oppo Find X10 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Find X9 सीरीज को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Oppo Find X10 Pro में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा मिल सकते हैं
  • अगले कुछ महीनों में यह स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है
  • भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Find X9 सीरीज को लॉन्च किया गया था
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo के आगामी Oppo Find X10 Pro के कैमरा सिस्टम में अपग्रेड किया जा सकता है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Find X9 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज के Oppo Find X9 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Oppo Find X10 Pro के कैमरा से जुड़े स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा हो सकते हैं। अगले कुछ महीनों में Oppo Find X10 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के चिपसेट, बैटरी और अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 

Oppo Find X9 Pro में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले (2772×1272 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 450 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। Oppo Find X9 Pro की 7,500 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo Find X9 Pro की रियर कैमरा यूनिट में f/1.5 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

हाल ही में Oppo Reno 15 FS 5G को लॉन्च किया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (2,372 × 1,080 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Oppo Reno 15 FS 5G में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट और Adreno 710 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  3. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  4. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  5. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  7. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  8. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  10. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »