Finance

Finance - ख़बरें

  • कागज नहीं, प्लास्टिक के होंगे भारतीय नोट? जानिए कैसे बनती है पॉलीमर करेंसी और इसके बड़े फायदे
    भारत में पॉलीमर करेंसी नोटों को लेकर चर्चा फिर शुरू हो गई है। सरकार ने संसद में बताया है कि RBI को 10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोटों के फील्ड ट्रायल की मंजूरी दी गई है, हालांकि मौजूदा कागजी नोटों को पूरी तरह बदलने की कोई योजना नहीं है। पॉलीमर नोट खास प्लास्टिक सब्सट्रेट पर तैयार किए जाते हैं और इन्हें पारंपरिक कागजी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ माना जाता है। इनमें ट्रांसपेरेंट विंडो और अन्य एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स दिए जा सकते हैं, जिससे नकली नोट बनाना कठिन हो जाता है। ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में इस तकनीक का इस्तेमाल पहले से किया जा रहा है।
  • फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
    Samsung ने अमेरिका में अपना पहला Samsung Galaxy Card लॉन्च किया है। यह Visa नेटवर्क पर आधारित क्रेडिट कार्ड है, जिसे Barclays US Consumer Bank जारी करेगा। कार्ड के जरिए Samsung से खरीदारी करने पर 5% तक कैशबैक, Samsung Wallet से पेमेंट पर 3% और स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर 2% कैश रिवॉर्ड मिलेगा। बाकी सभी योग्य खरीदारी पर 1% कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा, शुरुआती 90 दिनों में 2,000 डॉलर खर्च करने वाले ग्राहकों को 200 डॉलर का बोनस कैश रिवॉर्ड भी मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसे केवल अमेरिकी बाजार में पेश किया है।
  • EPFO 2.01 Live: PF ट्रांसफर से लेकर क्लेम तक बदल जाएंगे कई नियम; जानिए क्या नया मिलेगा
    EPFO ने अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 2.01 को चरणबद्ध तरीके से रोलआउट करना शुरू कर दिया है। नए सिस्टम में 34 करोड़ से ज्यादा EPF खातों को एक सिंगल नेशनल डेटाबेस से जोड़ा गया है। इसके तहत यूनिफाइड मेंबर पोर्टल, आधार-लिंक्ड ऑटो PF ट्रांसफर, 5 लाख रुपये तक ऑटो क्लेम सेटलमेंट और बेहतर पेंशन सेवाएं जैसी सुविधाएं मिलेंगी। फिलहाल पोर्टल पूरी तरह तैयार नहीं है और बाकी फीचर्स आने वाले दिनों में जोड़े जाएंगे। EPFO का कहना है कि भविष्य में UPI के जरिए PF निकासी जैसी सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी।
  • EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
    केंद्र सरकार ने नई EPF Scheme 2026 लागू कर दी है, जिसके साथ PF से जुड़े कई अहम नियम बदल गए हैं। अब आंशिक निकासी के लिए खाते में 25% Eligible Member Balance बनाए रखना होगा। मेडिकल, शिक्षा, शादी और हाउसिंग के लिए निकासी के नियम भी अपडेट किए गए हैं। इसके अलावा Aadhaar, PAN और Aadhaar-लिंक्ड बैंक अकाउंट की जानकारी देना जरूरी होगा। EPFO जल्द UPI के जरिए PF विड्रॉल और WhatsApp पर बैलेंस चेक, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री व क्लेम स्टेटस जैसी नई डिजिटल सेवाएं भी शुरू करने जा रहा है।
  • Google Finance ऐप पेश, अब मार्केट एक्सपर्ट नहीं AI टूल बताएगा शेयर मार्केट की हलचल, बदल जाएगा निवेश का तरीका
    Google का नया Finance ऐप एंड्रॉयड के लिए पेश हो गया है। Finance ऐप यूजर्स के लिए एक खास प्लेस है जो रेगुलर तौर पर शेयर मार्केट को फॉलो करते हैं और अपने निवेश पर नजर रखते हैं। यह ऐप पर्सनलाइज्ड वॉच लिस्ट, लाइव मार्केट प्राइस, फाइनेंशियल न्यूज फीड और गूगल के एआई पावर्ड रिसर्च टूल्स जैसे फीचर्स तक क्विक एक्सेस देता है। कंपनी ने इसमें की मूमेंट नाम का एक अहम फीचर शामिल किया है जो कि AI का इस्तेमाल करके शेयर की कीमतों में बड़े बदलावों के लिए रेफ्रेंस समेत जानकारी देता है।
  • घर बैठे डाउनलोड होगी LIC पॉलिसी की सभी डिटेल्स, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
    LIC पॉलिसीधारक अपनी पॉलिसी की जानकारी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले LIC Customer Portal पर लॉगिन करना होगा। अगर पॉलिसी अकाउंट में लिंक नहीं है, तो उसे पहले जोड़ना पड़ेगा। इसके बाद संबंधित पॉलिसी चुनकर पॉलिसी स्टेटस, प्रीमियम भुगतान रिकॉर्ड, बोनस, मैच्योरिटी डिटेल्स और अन्य जानकारी देखी जा सकती है। जरूरत पड़ने पर स्टेटमेंट या पॉलिसी डिटेल्स को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी किया जा सकता है। यह सुविधा LIC Digital App पर भी उपलब्ध है, जिससे मोबाइल से ही पॉलिसी से जुड़ी जानकारी एक्सेस की जा सकती है।
  • एक ही अकाउंट में अपनी सभी LIC पॉलिसी कैसे जोड़ें? जानिए पूरा तरीका
    LIC अपने ग्राहकों को एक ही ऑनलाइन अकाउंट में कई पॉलिसियां जोड़ने की सुविधा देता है। एक बार पॉलिसियां लिंक हो जाने के बाद यूजर्स प्रीमियम भुगतान, पॉलिसी स्टेटस, बोनस, लोन एलिजिबिलिटी और अन्य जानकारियां एक ही डैशबोर्ड से देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले LIC Customer Portal पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद Enroll Policies या Add Policy विकल्प में जाकर पॉलिसी नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। अगर यूजर के नाम पर एक से ज्यादा पॉलिसियां हैं, तो सभी को इसी प्रक्रिया के जरिए लिंक किया जा सकता है। कुछ मामलों में परिवार की पॉलिसियां भी जोड़ी जा सकती हैं।
  • ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
    OpenAI ने ChatGPT Pro में कुछ खास बैंकिंग टूल्स को जोड़ा है। इनकी मदद से यूजर अब अपने बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड, लोन और अन्य खर्चों का बहुत आसानी से प्रबंधन कर सकेगा। कंपनी ने मॉडल के तहत कुछ पर्सनल फाइनेंशियल टूल्स को जोड़ा है जिनकी मदद से ChatGPT आपके बैंक अकाउंट से लिंक होकर उसकी निगरानी कर सकेगा।
  • RBI ला सकता है प्लास्टिक के नोट? जानें क्या होते हैं पॉलीमर नोट और कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पॉलीमर यानी प्लास्टिक आधारित करेंसी नोटों पर विचार करने की खबरों के बाद यह तकनीक एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हालांकि केंद्रीय बैंक की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक बढ़ती नकदी मांग, नोटों की लाइफ और प्रिंटिंग लागत जैसे पहलुओं को देखते हुए इस विकल्प का मूल्यांकन किया जा रहा है। पॉलीमर नोट पारंपरिक कागजी नोटों से अलग होते हैं और इन्हें ज्यादा टिकाऊ तथा सुरक्षित माना जाता है। आइए जानते हैं कि यह तकनीक क्या है और दुनिया के कई देश इसे क्यों अपना चुके हैं।
  • Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
    Elon Musk X प्लेटफॉर्म को 'सुपर ऐप' बनाने की दिशा में X Money नाम की नई पेमेंट और बैंकिंग सर्विस लाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फीचर में peer-to-peer ट्रांसफर, डेबिट कार्ड और AI बेस्ड खर्च ट्रैकिंग जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं। इसका मकसद यूजर्स को एक ही ऐप में फाइनेंशियल सर्विसेज देना बताया जा रहा है। हालांकि लॉन्च से पहले रेगुलेटरी अप्रूवल और लाइसेंसिंग जैसी चुनौतियां सामने हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि X खुद को बैंकिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर कितना स्थापित कर पाता है।
  • एक मैसेज और PF की पूरी जानकारी आपके हाथ में! इतना आसान तरीका शायद नहीं जानते होंगे
    PF बैलेंस चेक करना अब और आसान हो गया है, क्योंकि इसे SMS के जरिए भी जाना जा सकता है। इसके लिए यूजर्स को 7738299899 नंबर पर EPFOHO UAN के साथ मैसेज भेजना होता है। सही फॉर्मेट में मैसेज भेजने के बाद कुछ ही समय में बैलेंस और लास्ट कॉन्ट्रीब्यूशन की जानकारी मिल जाती है। यह सुविधा उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है, जिनके पास इंटरनेट उपलब्ध नहीं होता या जो जल्दी में जानकारी पाना चाहते हैं।
  • ATM यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ATM के नियम
    नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल से ATM नियमों में बदलाव होने जा रहा है। HDFC Bank ने UPI के जरिए कैश विड्रॉल को फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल कर दिया है, जबकि लिमिट पार करने पर 23 रुपये चार्ज लिया जाएगा। वहीं Punjab National Bank ने कुछ डेबिट कार्ड्स के लिए रोजाना कैश निकालने की सीमा घटाकर 50,000 से 75,000 रुपये कर दी है। इसके अलावा Jio Payments Bank ने QR कोड के जरिए कैश विड्रॉल की सुविधा शुरू की है। इन बदलावों का मकसद डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देना है।
  • 2126 में बंद हो जाएगी Google? 100 साल का कर्ज लेकर क्या बड़ा प्लान बना रही है कंपनी
    Google की पेरेंट कंपनी Alphabet ने 100 साल की मैच्योरिटी वाला बॉन्ड जारी किया है, जो साल 2126 में पूरा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अलग-अलग करेंसी में करीब 20 अरब डॉलर जुटा रही है। यह फंडिंग AI इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े निवेश प्लान का हिस्सा है, जिसमें कुल 185 अरब डॉलर तक खर्च की योजना बताई गई है। निवेशकों की ओर से मजबूत मांग भी देखने को मिली है। 2025 में 400 अरब डॉलर के रेवेन्यू और 127 अरब डॉलर के कैश रिजर्व के साथ कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति मजबूत बताई जा रही है।
  • बैंक बैलेंस खत्म? क्रेडिट कार्ड से ऐसे करें UPI पेमेंट
    अगर बैंक अकाउंट में बैलेंस कम हो और तुरंत पेमेंट करनी हो, तो UPI पर क्रेडिट कार्ड लिंक करना एक काम का विकल्प बन सकता है। Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM जैसे ऐप्स अब क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ने का सपोर्ट देते हैं। इससे यूजर्स QR कोड स्कैन करके या UPI ID के जरिए सीधे क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। कार्ड को ऐप में जोड़ने की प्रक्रिया आसान है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है। हालांकि, यूजर्स को समय पर क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने का ध्यान रखना जरूरी है।
  • हर साल नया Pixel फोन? Google भारत में लाया नई अपग्रेड स्कीम, जानें सब कुछ
    Google ने भारत में Pixel Upgrade Program की शुरुआत की है, जिसके तहत यूजर्स चुनिंदा Pixel स्मार्टफोन्स को 24 महीने के नो-कॉस्ट EMI प्लान पर खरीद सकते हैं। इस प्रोग्राम की शुरुआती EMI 3,333 रुपये प्रति माह रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स 9 EMI भरने के बाद और 15 EMI पूरी होने से पहले अपने फोन को नए एलिजिबल Pixel मॉडल में अपग्रेड कर सकते हैं। इस स्कीम में assured buyback और एक्सचेंज बोनस का भी फायदा मिलेगा। यह प्रोग्राम Cashify, Bajaj Finance और HDFC Bank के साथ मिलकर चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »