क्रिप्टो एक्सचेंज Zipmex के यूजर्स को हुए नुकसान की थाईलैंड में होगी जांच

यह एक्सचेंज थाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में बिजनेस करता है। इसने पिछले सप्ताह विड्रॉल पर रोक लगाई थी

क्रिप्टो एक्सचेंज Zipmex के यूजर्स को हुए नुकसान की थाईलैंड में होगी जांच

क्रिप्टो सेगमेंट की बहुत सी फर्में वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही हैं

ख़ास बातें
  • थाईलैंड का सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन यह जांच कर रहा है
  • SEC ने Zipmex के यूजर्स से जानकारी मांगी है
  • एक्सचेंज ने बाद में विड्रॉल पर रोक हटा ली थी
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का असर इस सेगमेंट की बहुत सी फर्मों पर पड़ा है। क्रिप्टो एक्सचेंज Zipmex ने यूजर्स की ओर से विड्रॉल पर रोक लगाई है। इससे यूजर्स को होने वाले नुकसान की थाईलैंड का सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) जांच कर रहा है। SEC ने बताया उसने Zipmex के यूजर्स से यह जानकारी देने को कहा है कि एक्सचेंज के इस फैसले से उन पर क्या असर पड़ा है।

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, यह एक्सचेंज थाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में बिजनेस करता है। इसने पिछले सप्ताह विड्रॉल पर रोक लगाई थी। हालांकि, एक इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट को छोड़कर यह रोक बाद मे हटा दी गई थी। एक्सचेंज ने बताया था कि उसने क्रिप्टो लेंडिंग फर्मों Babel Finance और Celsius Network को लगभग 5.3 करोड़ डॉलर का क्रेडिट दिया है। इन दोनों फर्मों को वित्तीय मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। Celsius Network ने इस महीने की शुरुआत में बैंकरप्सी फाइलिंग की थी। इसे लगभग 1.19 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। लगभग दो महीने पहले TerraUSD और Luna में भारी गिरावट के कारण क्रिप्टो मार्केट में काफी बिकवाली हुई थी और फर्म के लेंडिंग बिजनेस पर बड़ी चोट पड़ी थी। इसके बाद फर्म ने नुकसान पर लगाम लगाने के लिए कस्टमर्स की ट्रांजैक्शंस बंद कर दी थी।  

Celsius Network के ट्रांजैक्शंस पर रोक लगाने के फैसले की टेक्सस स्टेट सिक्योरिटी बोर्ड सहित कुछ रेगुलेटर्स जांच कर रहे हैं। इस बारे में अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने भी फर्म से जानकारी मांगी थी। अल्बामा सिक्योरिटीज कमीशन के डायरेक्टर Joseph Borg का कहना था, "मैं इससे चितित हूं कि रिटेल इनवेस्टर्स सहित फर्म के क्लाइंट्स को उनके एसेट्स को रिडीम करने की जरूरत हो सकती है लेकिन वे ऐसा कर सकते। इससे उनकी वित्तीय मुश्किलें बढ़ सकती हैं।"

लेंडिंग फर्म  SCB X Pcl के क्रिप्टो एक्सचेंज Bitkub को एक्वायर करने के लिए ड्यू डिलिजेंस की अवधि बढ़ाने के बाद थाईलैंड में क्रिप्टो ट्रेडिंग की वॉल्यूम घट गई है। इस सेगमेंट में बहुत सी फर्मों के वित्तीय मुश्किलों का सामना करने के कारण इनवेस्टर्स को भी नुकसान हो रहा है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने पिछले वर्ष नवंबर में 69,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था। इसका प्राइस एक-तिहाई से भी कम रह गया है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Thiland, Bitcoin, Lending, Investors, America, Investigation, Exchange
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »