क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर हैक अटैक, चुरा लिए 4 करोड़ के Ethereum

प्लेटफॉर्म ने इस ब्रीच की जांच और समाधान करने का दावा किया है।

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर हैक अटैक, चुरा लिए 4 करोड़ के Ethereum

प्लेटफॉर्म ने इस ब्रीच की जांच और समाधान करने का दावा किया है

ख़ास बातें
  • प्लेटफॉर्म ने इस ब्रीच की जांच और समाधान करने का दावा किया है
  • Zackxt ने दावा किया है कि चोरी की गई धनराशि FixedFload में जमा है
  • FixedFloat ने समय पर कार्रवाई की और $191,088 के ETH हासिल कर लिए
विज्ञापन
हाल ही में क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री को कई हैकिंग अटैक झेलने पड़े, और अब इसमें एक और जुड़ गया है। एक फ्रंटएंड हमले के जरिए साइबर क्रिमिनल्स ने Curve Finance को टार्गेट किया है, जो कि 2020 में लॉन्च किया गया एक डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज है। प्लेटफॉर्म एक ऑटोमेटेड मार्केट मेकर (AMM) के रूप में भी काम करता है, जो स्टेबल स्टॉक और डिजिटल एसेट में ट्रेडिंग कराता है। हैकर्स इस प्लेटफॉर्म से 570,000 डॉलर (करीब 4 करोड़ रुपये) का Ether लूटने में कामयाब रहे।

हैकर (या ग्रुप) ने Curve डोमेन नेम को टार्गेट किया, जिसमें आने वाले कर्व यूजर्स को एक अन्य दुर्भावनापूर्ण वेब एड्रेस पर रीडायरेक्ट किया गया। कर्व डेवलपर्स के अनुसार, Curve.fi नेमसर्वर साइट को ब्रीच का सामना करना पड़ा था।
 

प्लेटफॉर्म ने इस ब्रीच की जांच और समाधान करने का दावा किया है।

एक Web3 ऑन-चेन इनवेस्टिगेटर Zackxt ने दावा किया है कि चोरी की गई धनराशि को लीगल करने के लिए FixedFload क्रिप्टो एक्सचेंज में जमा किया गया था।
 

Zackxt के अलर्ट के जवाब में, FixedFloat ने समय पर कार्रवाई की और $191,088 (लगभग 1.5 करोड़ रुपये) का ETH हासिल करने में सफल रहा, जो ETH 112 के बराबर है।
 

Curve Finance पर यह अटैक पिछले एक महीने में क्रिप्टो फर्मों पर पांचवें बड़े पैमाने पर हैक का हिस्सा है।

जुलाई में, NFT रजिस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म Premint ने हैक अटैक में 320 NFT खो दिए। यह पाया गया कि हैकर्स ने चुराए गए एनएफटी को 275 Ether टोकन में कुल $400,000 (लगभग 3.20 करोड़ रुपये) में बेच दिया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »