Fast Charger

Fast Charger - ख़बरें

  • माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
    बेल्किन ने चीन में नया 40W USB-C चार्जर लॉन्च किया है, जिसे खासतौर पर आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इस कॉम्पैक्ट चार्जर का वजन सिर्फ 57 ग्राम है और इसमें फोल्डेबल प्लग दिया गया है। यह USB Power Delivery 3.2 और PPS टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इससे कम्पैटिबल फोन को 20 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है। चार्जर में सिंगल USB-C पोर्ट मिलता है। इसकी कीमत 77 युआन (करीब 11 डॉलर) है। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग की जानकारी नहीं है।
  • Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
    Vivo V80 का लॉन्च कंपनी ने भारत में कंफर्म कर दिया है। Amazon पर ब्रांड ने Vivo V80 को Coming Soon टीज कर दिया है। इसी के साथ फोन में मिलने वाले खास फीचर्स का भी कंपनी ने संकेत दिया है। Vivo V80 फोन AI कैमरा फीचर्स से लैस होकर आने वाला है। खासतौर पर इसमें नाइट फोटोग्राफी पर कंपनी ने फोकस किया है।
  • एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
    Stuffcool ने भारत में अपना नया Omni Pro पावरबैंक लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह उसका अब तक का सबसे एडवांस MagSafe-कंपैटिबल पावरबैंक है। इसमें Qi2.2-सर्टिफाइड 25W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, 35W USB-C पावर डिलीवरी और स्लाइड-आउट Apple Watch चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा पावरबैंक में बिल्ट-इन किकस्टैंड, डिजिटल बैटरी डिस्प्ले और Samsung Super Fast Charging का भी सपोर्ट मिलता है। Stuffcool Omni Pro को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India के जरिए खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है।
  • URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
    URBN ने भारतीय बाजार में Atom Link 5 इन 1 पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 10,000mAh बैटरी, 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, Apple Watch चार्जिंग सपोर्ट और इनबिल्ट USB Type-C व Lightning केबल्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह कंपैटिबल डिवाइस को 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसके साथ MagTag Ring भी मिलती है, जिससे ज्यादा स्मार्टफोन्स पर मैग्नेटिक चार्जिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत 2,799 रुपये है और यह Black व Blue कलर में कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
    Xiaomi ने चीन में अपने नए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडल 22.5W फास्ट चार्जिंग, इनबिल्ट USB Type-C केबल और USB Type-A व USB Type-C पोर्ट्स के साथ आते हैं। कंपनी ने इनमें PD 3.0, QC 3.0, PPS, AFC और SCP जैसे चार्जिंग प्रोटोकॉल का सपोर्ट दिया है। 10,000mAh मॉडल में बैटरी हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलता है, जिससे यूजर्स बैटरी की स्थिति और चार्जिंग हिस्ट्री देख सकते हैं। दोनों पावर बैंक एयर ट्रैवल के लिए तय बैटरी सीमा के भीतर आते हैं और कई सुरक्षा फीचर्स से लैस हैं।
  • फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
    URBN ने भारत में नया Slate Qi2 MagTag Power Bank लॉन्च कर दिया है। यह 10,000mAh क्षमता वाला मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक है, जिसमें Qi2 सर्टिफाइड 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह पावर बैंक कम्पैटिबल iPhone मॉडल्स को करीब 45 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसमें 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, स्मार्ट LED डिस्प्ले और मजबूत मैग्नेटिक स्नैप-ऑन डिजाइन दिया गया है। URBN Slate को भारत में 2,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और यह Amazon पर उपलब्ध है।
  • OnePlus ने इंडिया में लॉन्च किया 100W GaN चार्जर, 2 डिवाइस को करेगा एक साथ चार्ज
    OnePlus ने भारत में SUPERVOOC 100W Dual Ports GaN Power Adapter Lite लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। यह चार्जर USB-A और Type-C पोर्ट के साथ आता है और एक साथ दो डिवाइस चार्ज कर सकता है। इसमें SUPERVOOC, PD 3.0, PPS और Quick Charge जैसे कई स्टैंडर्ड्स का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह चार्जर 100W तक आउटपुट और लगभग 90 प्रतिशत कन्वर्जन एफिशिएंसी देता है।
  • एक चार्जर से लैपटॉप, फोन, टैबलेट सब चार्ज! Stuffcool Zeno 100W चार्जिंग स्टेशन भारत में लॉन्च
    Stuffcool ने भारत में Zeno 100W डेस्कटॉप चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया है, जिसे मल्टी-डिवाइस चार्जिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस 100W तक का टोटल आउटपुट देता है और एक साथ लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य गैजेट्स को चार्ज कर सकता है। इसमें 2 USB Type-C पोर्ट, 1 USB-A पोर्ट और एक बिल्ट-इन रिट्रैक्टेबल Type-C केबल दी गई है। यह PD 3.0, PPS और Samsung Super Fast Charging 2.0 सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को फास्ट और स्मार्ट चार्जिंग का अनुभव मिल सकता है।
  • पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
    Ugreen ने MagFlow Air Qi2 अल्ट्रा-स्लिम मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च किया है, जो 10,000mAh बैटरी और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह डिवाइस 30W टू-वे फास्ट चार्जिंग और इनबिल्ट USB-C केबल के साथ पेश किया गया है, जिससे यूजर्स वायरलेस और वायर्ड दोनों तरीके से चार्ज कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक iPhone सीरीज के साथ कम्पैटिबल है और मैग्नेटिक अलाइनमेंट के जरिए चार्जिंग को आसान बनाता है। इसका स्लिम डिजाइन और हल्का वजन इसे कैरी करने में सुविधाजनक बनाता है।
  • Xiaomi 22.5W फास्ट चार्जर पर भारी छूट, Amazon पर मात्र Rs 599 में खरीदने का मौका!
    Xiaomi ने 22.5W चार्जर की कीमत को घटा दिया है। इस एडेप्टर पर कंपनी फिलहाल बड़ी छूट दे रही है। अगर आप भी शाओमी का 22.5W एडेप्टर खरीदना चाहते हैं तो Amazon के इस ऑफर को मिस न करें। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस चार्जर के लिए वर्तमान में बेस्ट ऑफर मिल रहा है। इसे 600 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है।
  • काले-सफेद चार्जर का टाइम गया! DeperAI ने लॉन्‍च किए 65W के कलरफुल वॉल एडेप्टर, जानें कीमत, फीचर्स
    टेक कंपनी DeperAI ने नए यूनिवर्सल वॉल एडेप्टर Superpower 65W और Superpower 65W PRO लॉन्च किए हैं। दोनों ही एडेप्टर्स में 10 लेयर सेफ्टी प्रोटेक्शन है। Superpower 65W PRO में डुअल USB-C पोर्ट हैं और एक USB-A पोर्ट है। इनमें UFCS Fusion Fast Charging फीचर है। इनपुट रेंज 50/60Hz पर 100-240V है। कीमत Rs. 1,499 से शुरू है। इन्हें Amazon से खरीदा जा सकता है।
  • 1 मिनट में चार्ज होगा स्मार्टफोन, और 10 मिनट में इलेक्ट्रिक कार ... मिली नई तकनीक!
    इस खोज के माध्यम से ज्यादा स्टोरेज वाले सुपरकैपेसिटर्स बनाए जा सकते हैं। सुपरकैपेसिटर्स ऐसे स्टोरेज डिवाइस होते हैं जो अपनी एनर्जी स्टोरेज के लिए आयन के जमाव पर निर्भर करते हैं।
  • 5 मिनट के चार्ज में 142 Km चलेगी इलेक्ट्रिक कार! Lotus ने पेश किया अल्ट्रा-फास्ट चार्जर
    लोटस फ्लैश चार्ज चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जिसे 2024 की दूसरी तिमाही में अधिकांश यूरोपीय देशों और मध्य पूर्व में लॉन्च किया जाएगा।
  • मात्र 5 मिनट में चार्ज हो जाएगा फोन, Redmi का 300W का खास चार्जर
    Redmi ने एक नई फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी 300W इम्मोर्टल सेकेंड चार्जर की जानकारी दी है। यह चार्जर सिर्फ 5 मिनट में स्मार्टफोन को पूरी तरह से चार्ज करने का दावा करता है।
  • U&i ने पेश किया 10000mAh बैटरी वाला पावर बैंक और फास्ट चार्जर, मिनटों में चार्ज होगा मोबाइल
    पावर बैंक पोर्टेबल डिवाइस है। वहीं दोनों प्रोडक्ट कई डिवाइसेज में क्विक चार्जिंग सपोर्ट प्रदान करते हैं। U&i Byair सीरीज पावर बैंक और ऑल राउंडर सीरीज 35W फास्ट चार्जर अब भारत में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »