U&i ने पेश किया 10000mAh बैटरी वाला पावर बैंक और फास्ट चार्जर, मिनटों में चार्ज होगा मोबाइल

U&i ने भारत में एक पावर बैंक और एक फास्ट चार्जर पेश किया है, जो कि 24W 10000mAh 4 इन 1 पावरबैंक और 35W फास्ट चार्जर हैं।

U&i ने पेश किया 10000mAh बैटरी वाला पावर बैंक और फास्ट चार्जर, मिनटों में चार्ज होगा मोबाइल
ख़ास बातें
  • U&i 4-in-1 पावरबैंक की कैपेसिटी 10000mAh है।
  • U&i ने भारत में एक पावर बैंक और एक फास्ट चार्जर पेश किया है।
  • U&i Byair सीरीज पावर बैंक,ऑल राउंडर सीरीज 35W फास्ट चार्जर भारत में हैं।
विज्ञापन
U&i ने भारत में एक पावर बैंक और एक फास्ट चार्जर पेश किया है, जो कि 24W 10000mAh 4 इन 1 पावरबैंक और 35W फास्ट चार्जर हैं। पावर बैंक पोर्टेबल डिवाइस है। वहीं दोनों प्रोडक्ट कई डिवाइसेज में क्विक चार्जिंग सपोर्ट प्रदान करते हैं। U&i Byair सीरीज पावर बैंक और ऑल राउंडर सीरीज 35W फास्ट चार्जर अब भारत में उपलब्ध हैं।

ये दोनों चार्जिंग गैजेट्स स्मार्टफोन, हेडफोन और अन्य डिवाइसेज की तेज चार्जिंग प्रदान करते हैं। ये दोनों डिवाइस सभी सिक्योरिटी नियमों को अनुरूप हैं। 35W फास्ट चार्जर टाइप सी कनेक्टर के साथ आता है और डिवाइसेज के लिए तेजी से रिचार्ज प्रदान करता है। यह अपने क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 आर्किटेक्चर, फ्लैश चार्ज, सुपर VOOC और अन्य का इस्तेमाल करते हुए 35W तक की चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है। चार्जर के लिए कुछ कंपेटिबल फोन ब्रांड Samsung और OnePlus हैं। यह ओवरवॉल्टेज, ओवरहीटिंग और अन्य एक्स्ट्रीम कंडीशन से बचाता है। फास्ट चार्जर में BIS-सर्टिफाइड पावर प्लग है और इसे भारत में इस्तेमाल किया जा सकता है।

U&i 4-in-1 पावरबैंक की कैपेसिटी 10000mAh है। यह 24W चार्जिंग की पेशकश करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए USB-C और लाइटनिंग केबल है। यह सिक्योरिटी स्टैंडर्ड के साथ भी आता है जिससे कंफर्म होता है कि यूजर्स की डिवाइस चार्ज हो रही है और साथ ही साथ ओवरवॉल्टेज, ओवरहीटिंग और ओवरचार्जिंग से सुरक्षित है। यह फोन स्मार्टवॉच के साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज समेत कई गैजेट्स को पावर से चार्ज कर सकता है।
 

U&i पावर बैंक और चार्जर की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो U&i All Rounder सीरीज 35W फास्ट चार्जर की कीमत 1,999 रुपये है। जबकि पावरबैंक की कीमत 2,799 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो प्रोडक्ट को डायरेक्ट यू एंड आई रिटेल आउटलेट्स और भारत में लोकप्रिय ई-कॉमर्स साइट्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी U&i के दोनों डिवाइस 180 दिन की वारंटी प्रदान करती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Fast Charger, Power Bank
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »