Gmail में अब तेजी से सर्च कर पाएंगे ईमेल, Google ने पेश किया नया AI फीचर

टेक दिग्गज Google अपने सर्च और अन्य फीचर्स के जरिए यूजर्स की लाइफ को आसान बनाने का काम करता है।

Gmail में अब तेजी से सर्च कर पाएंगे ईमेल, Google ने पेश किया नया AI फीचर

Photo Credit: Unsplash/Solen Feyissa

ख़ास बातें
  • Google अपने Gmail में एक स्मार्ट AI पावर्ड सर्च फीचर पेश कर रहा है।
  • यूजर्स मोस्ट रिलिवेंट और मोस्ट रिसेंट सर्च रिजल्ट के बीच टॉगल कर सकते हैं
  • मोस्ट रिलिवेंट सर्च रिजल्ट निजी अकाउंट के लिए ग्लोबली रोल आउट हो रहे हैं।
विज्ञापन
टेक दिग्गज Google अपने सर्च और अन्य फीचर्स के जरिए यूजर्स की लाइफ को आसान बनाने का काम करता है। हाल ही में Google ने घोषणा की है कि वह Gmail में एक स्मार्ट AI पावर्ड सर्च फीचर पेश कर रहा है, जिससे यूजर को सबसे ज्यादा रिलिवेंट ईमेल जल्दी से जल्दी खोजने में मदद मिलेगी। आइए जीमेल पर मिलने वाले इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Gmail के मोस्ट रिलिवेंट सर्च रिजल्ट


Gmail में अपडेटेड सर्च रिजल्ट सिर्फ कीवर्ड के आधार पर क्रॉनोजिकल ऑर्डर में ईमेल ही नहीं दिखाएगा, बल्कि इससे काफी काफी आगे आ गया है। इसके अलावा अब यह फीचर अन्य एलिमेंट जैसे कि हाल ही में आए, सबसे ज्यादा क्लिक किए गए ईमेल और बार-बार कॉन्टैक्ट किए जाने को भी शामिल करता है।

Google ने इस बात पर जोर दिया कि इस बदलाव से यूजर्स के जरिए सर्च किए जा रहे ईमेल के सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर दिखने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे समय की बचत होती है और जरूरी जानकारी तक तेजी से एक्सेस होता है। इस फीचर के उपलब्ध होने के बाद यूजर्स मोस्ट रिलिवेंट और मोस्ट रिसेंट सर्च रिजल्ट के बीच टॉगल कर सकते हैं।


जीमेल पर कब उपलब्ध होगा यह फीचर


मोस्ट रिलिवेंट सर्च रिजल्ट निजी गूगल अकाउंट वाले यूजर्स के लिए ग्लोबल स्तर पर रोल आउट किए जा रहे हैं। इस फीचर को वेब के साथ-साथ एंड्रॉयड और आईओएस के लिए जीमेल ऐप पर एक्सेस किया जा सकता है। Google ने यह भी बताया है कि भविष्य में इस फीचर का विस्तार बिजनेस यूजर्स के लिए किया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »