Electric Vehicles In India

Electric Vehicles In India - ख़बरें

  • Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
    Ola Electric ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नया S1Z ई-स्कूटर पेश किया है। स्कूटर की खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें भारत सैल एलपीएफ (Bharat Cell LPF) बैटरी का इस्तेमाल किया है जो कि कंपनी की खुद की बनाई हुई है। नए स्कूटर को कंपनी ने बैटरी कैपिसिटी के हिसाब से दो वेरिएंट्स में पेश किया है। स्कूटर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है।
  • EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
    अगर आपका बजट 10 लाख रुपये तक है और आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, तो भारतीय बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। Tata Tiago EV और MG Comet EV इस सेगमेंट की किफायती इलेक्ट्रिक कारों में शामिल हैं। वहीं Tata Punch EV SUV जैसी डिजाइन के साथ 10 लाख रुपये के आसपास उपलब्ध है। MG Windsor EV की सामान्य कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा है, लेकिन BaaS यानी Battery-as-a-Service विकल्प के साथ इसकी शुरुआती कीमत कम हो जाती है। BaaS मॉडल में बैटरी की कीमत अलग से चुकानी होती है। यहां इन चारों इलेक्ट्रिक कारों की कीमत, बैटरी और रेंज के बारे में जानें।
  • भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
    रेटिंग्स एजेंसी Ind-Ra की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 8-10 प्रतिशत की हो सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह 6.6 प्रतिशत की थी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे कम ऑपरेटिंग कॉस्ट, आसान चार्जिंग और प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज जैसे कारण हैं।
  • भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
    पिछले महीने EVs की सेल्स 3.06 लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। आमतौर पर, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए इस अवधि को सेल्स के लिहाज से कमजोर माना जाता है। इसके अलावा मॉनसून में भी देरी हुई है। इसके बावजूद EVs की सेल्स बढ़ने से मजबूत डिमांड का संकेत मिल रहा है। देश में अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है।
  • भारत में बढ़ सकती है Tesla की सेल्स, Model Y L के लिए मजबूत डिमांड
    ट्रिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी को बढ़े शहरों से अधिक डिमांड मिल रही है। इन शहरों में बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। भारत में टेस्ला ने पिछले वर्ष जुलाई में अपना बिजनेस शुरू किया था। हालांकि, कंपनी की सेल्स अनुमान से काफी कम रही है। इसके पीछे बड़ा कारण इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने से इसके EVs के महंगे प्राइसेज हैं।
  • भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
    BYD Atto 3, BYD Seal और BYD Sealion 7 के चुनिंदा वेरिएंट्स के प्राइसेज को बढाया गया है। BYD ने बताया है कि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी, इनफ्लेशन के प्रेशर और देश में अपने नेटवर्क और टेक्नोलॉजी में इनवेस्टमेंट जारी रखने की वजह से उसे प्राइसेज को बढ़ाना पड़ा है। भारत में कंपनी ने eMAX 7 के नए वेरिएंट को भी पेश किया है।
  • Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
    Citroen India ने भारतीय बाजार में नई Citroen E-C3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। यह EV LED हेडलैंप, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और Connected Car 2.0 फीचर्स के साथ आती है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.25 लाख रखी है। वहीं Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ ग्राहक इसे ₹6.89 लाख की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक कार का मेंटेनेंस कॉस्ट ₹0.19 प्रति किलोमीटर है। नई E-C3X की बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है।
  • भारत में Model Y का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है Tesla
    देश में Model Y के लिए दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव को उपलब्ध कराया गया है। मॉडल Y का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। कंपनी ने इनवेंटरी को घटाने के लिए इस इलेक्ट्रिक SUV पर दो लाख रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की थी।
  • भारत में मौजूदगी बढ़ाएगी Tesla, बेंगलुरु में खुलेगा कंपनी का तीसरा शोरूम
    देश में कंपनी जल्द ही ऑटोनॉमस ड्राइविंग की भी पेशकश कर सकती है। हालांकि, इसके लिए कस्टमर्स को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। भारत में टेस्ला की सेल्स अनुमान से कम रही है। देश में पिछले वर्ष कंपनी की सेल्स 225 यूनिट्स की थी। भारत में टैरिफ अधिक होने से मॉडल Y के प्राइसेज अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स की तुलना में ज्यादा हैं। इसका असर कंपनी की सेल्स पर भी पड़ा है।
  • भारत में Tesla का कमजोर परफॉर्मेंस, VinFast ने बेचे 6 गुना ज्यादा EV
    VinFast की नवंबर में बिक्री 291 यूनिट्स की रही है। वियतनाम की इस कंपनी की तमिलनाडु में फैक्टरी है। हाल ही में VinFast ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUVs - VF 6 और VF 7 की डिलीवरी शुरू की थी। कंपनी की VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF 7 की लगभग 500 किलोमीटर की है। इन इलेक्ट्रिक SUV के शुरुआती प्राइस क्रमशः 16.49 लाख रुपये और 20.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं।
  • Ultraviolette X-47 भारत में लॉन्च: अब एडवेंचर भी होगा इलेक्ट्रिक बाइक से, शुरुआती ग्राहकों के लिए Rs 25 हाजर की छूट!
    Ultraviolette X-47 भारत में लॉन्च हो गई है, जिसकी कीमत 2.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, लेकिन शुरुआती 1,000 ग्राहकों के लिए इंट्रोडक्टरी प्राइस 2.49 रुपये लाख रखा गया है। F77 Mach 2 प्लेटफॉर्म पर बनी यह इलेक्ट्रिक एडवेंचर टूरर 7.1 kWh और 10.3 kWh बैटरी ऑप्शंस में आती है, जो क्रमशः 263 km और 323 km की रेंज देती हैं। Recon वेरिएंट 610 Nm टॉर्क और 40 bhp पावर जेनरेट करता है, जिससे यह 0-60 kmph सिर्फ 2.7 सेकंड में पकड़ लेती है। बाइक में डैशकैम्स, 4 ट्रैक्शन मोड्स, 9 लेवल रीजेन ब्रेकिंग और Hypersense Radar जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं।
  • Rs 34,000 तक सस्ते हुए Ola S1 Pro+ स्कूटर और Roadster X+ मोटरसाइकिल, Made in India बैटरी सेल लॉन्च
    Ola Electric ने 15 अगस्त को अपने सालाना Sankalp इवेंट में बड़ा ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि अब उसके दो फ्लैगशिप मॉडल - S1 Pro Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर और Roadster X Plus इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में भारत में बनी 4680 बैटरी सेल का इस्तेमाल होगा। कंपनी का कहना है कि इससे लोकलाइजेशन के मिशन को मजबूती मिलेगी और लंबे समय तक बैटरी डिपेंडेंसी कम होगी। इन दोनों EVs की डिलीवरी नवरात्रि के बाद शुरू होगी।
  • Zelio Knight+ हुआ लॉन्च: 100 Km की रेंज, हिल होल्ड और क्रूज कंट्रोल, वो भी बजट में!
    भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में Zelo Electric ने एक नया ऑप्शन पेश किया है। कंपनी ने Knight+ नाम से नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसे खासतौर पर रोजाना के सफर के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी खासियतें कॉम्पैक्ट डिजाइन, रिमूवेबल बैटरी और प्रैक्टिकल फीचर्स हैं। Zelo Knight+ की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 59,990 रुपये रखी गई है, जो इसे देश के सबसे सस्ते हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर में से एक बनाती है।
  • Oben Rorr EZ Sigma इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च: 175 km की रेंज और रिवर्स मोड भी, लेकिन कीमत स्कूटर जितनी!
    Oben Electric ने भारत में अपनी नई जनरेशन की इलेक्ट्रिक बाइक Rorr EZ Sigma को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक पुराने मॉडल का अपडेटेड वर्जन है, जिसमें स्टाइल, परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स को बेहतर किया गया है। Oben Rorr EZ Sigma की शुरुआती कीमत 1.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इसकी बुकिंग 2,999 रुपये में शुरू कर दी है और डिलीवरी 15 अगस्त 2025 से शुरू होगी। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को Photon White, Electro Amber और Surge Cyan जैसे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
  • MG Comet EV Price Hike: हर वेरिएंट पर 15,000 रुपये की मार, बैटरी सब्सक्रिप्शन फीस भी बढ़ी
    MG Motor ने एक बार फिर अपनी इलेक्ट्रिक कार Comet EV की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। MG Comet EV के Executive वेरिएंट की कीमत अब 7.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कर दी गई है, जो पहले 7.36 लाख रुपये थी। Excite, Excite Fast Charging और Exclusive वेरिएंट्स सबके दाम में 15,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इनकी नई कीमतें क्रमशः 8.57 रुपये लाख, 8.97 लाख रुपये और 9.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई हैं। Exclusive Fast Charging और Blackstorm Edition ट्रिम्स की कीमतें भी 14,000-15,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। इसमें कोई नया फीचर या अपग्रेड नहीं, सिर्फ कीमतें बढ़ी हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »