Dolby Vision Tv

Dolby Vision Tv - ख़बरें

  • Intex का नया QLED TV भारत में लॉन्च, Dolby Vision और HDR के साथ 75-इंच तक साइज
    Intex ने भारत में नए 65-इंच और 75-इंच QLED 4K Ultra HD स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इस लाइनअप में Google TV प्लेटफॉर्म, Dolby Vision, HDR और MEMC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टीवी में 400 निट्स से ज्यादा ब्राइटनेस, क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2GB RAM मिलता है। इसके अलावा Dolby Atmos सपोर्ट और इनबिल्ट Chromecast भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह टीवी बड़े स्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं।
  • Xiaomi QLED TV X Pro 75 की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस स्मार्ट टेलीविजन में 75 इंच QLED पैनल 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन (3,840 × 2,160 पिक्सल्स) के साथ है। यह बेहतर कॉन्ट्रास्ट और कलर आउटपुट के लिए Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इस TV में बेजेल-लेस डिजाइन है। इसमें अधिक स्पीड वाले कंटेंट में ब्लर को न्यूनतम करने के लिए Dual Line Gate (DLG) और Motion Estimation and Motion Compensation ((MEMC) टेक्नोलॉजी दी गई है।
  • 120Hz डिस्प्ले, Dolby Atmos सपोर्ट वाला 65-इंच Kodak IconiK 4K Mini QD LED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Kodak ने भारत में IconiK Series के तहत 65 इंच 4K Mini QD Google TV लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1500 निट्स ब्राइटनेस और 288 लोकल डिमिंग जोन दिए गए हैं। टीवी Quantum Dot टेक्नोलॉजी पर आधारित है और Dolby Vision, HDR10 व HLG सपोर्ट करता है। ऑडियो के लिए 108W साउंड आउटपुट और Dolby Atmos दिया गया है। यह MediaTek प्रोसेसर, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ आता है। कीमत 57,999 रुपये है।
  • Top TV Deals: 55-इंच 4K टीवी लेने का सही टाइम! Rs 40 हजार के अंदर हैं सभी डील्स
    55-इंच 4K स्मार्ट टीवी अब सिर्फ बड़े स्क्रीन तक सीमित नहीं रहे, बल्कि ये पूरा होम एंटरटेनमेंट हब बन चुके हैं। इस सेगमेंट में Google TV और Fire TV जैसे प्लेटफॉर्म, QLED और LED पैनल, Dolby Vision और Dolby Atmos जैसे फीचर्स खरीदारों के फैसले को प्रभावित करते हैं। Amazon पर उपलब्ध कई 55-इंच स्मार्ट टीवी इस समय आकर्षक कीमतों पर लिस्टेड हैं, जिन पर बैंक ऑफर्स के जरिए अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस आर्टिकल में ऐसे ही 55-इंच 4K स्मार्ट टीवी मॉडल्स को शामिल किया गया है, जो अपनी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के हिसाब से मजबूत डील माने जा रहे हैं।
  • Blaupunkt SonicQ QLED TV Launched: 75 इंच तक साइज, गेमिंग के लिए VRR और ALLM; कीमत Rs 33 हजार से शुरू
    Blaupunkt ने भारत में अपनी नई SonicQ QLED TV सीरीज पेश कर दी है, जिसे कंपनी भारत के घरों में एक इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस लाने का दावा करती है। नई लाइनअप तीन साइज - 55, 65 और 75 इंच में आई है और सभी मॉडल्स में 4K QLED डिस्प्ले, 1.1 बिलियन कलर्स, HDR10+, Dolby Vision और 120Hz MEMC सपोर्ट मिलता है। Blaupunkt SonicQ QLED TV सीरीज की कीमत 55 इंच मॉडल के लिए 32,999 रुपये, 65 इंच मॉडल के लिए 44,999 रुपये और 75 इंच मॉडल के लिए 65,999 रुपये रखी गई है। सभी मॉडल्स की सेल एक्सक्लूसिवल तौर पर Flipkart पर शुरू हो चुका है।
  • Kodak MotionX QLED TV: Google TV, 75 इंच तक स्क्रीन साइज के साथ भारत में लॉन्च हुई नई TV सीरीज, जानें कीमत
    Kodak TV ने भारत में अपनी नई MotionX सीरीज लॉन्च की है। यह सीरीज बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, शानदार कंट्रास्ट और वाइब्रेंट डिटेल देने का दावा करती है, जिससे स्ट्रीमिंग, लाइव स्पोर्ट्स या गेमिंग का अच्छा एक्सपीरिएंस मिल सकता है। यह नई सीरीज 55, 65 और 75-इंच साइज में आई है। Kodak की यह नई MotionX सीरीज आज से ही एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है, जिसमें 55 इंच QLED TV आएगा। 65 इंच QLED TV की कीमत 43,999 रुपये और 75 इंच QLED TV की कीमत 64,999 रुपये रखी गई है। 
  • 100 इंच का बड़ा 4K QLED TV लॉन्च, जानें कीमत
    Acer ने अपना नया स्मार्ट TV लॉन्च किया है जो कि विशाल डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। यह कंपनी का नया Acerpure Nitro Z सीरीज TV है। Acerpure Nitro Z Series टीवी में 100 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो कि इसका बड़ा हाइलाइट है। इसके साथ में 144Hz का रिफ्रेश रेट है और HDR10 का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी में कंपनी ने Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया है जिससे कंटेंट व्यूइंग का बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है।
  • Panasonic का ये 77-इंच TV केवल एंटरटेनमेंट नहीं, गेमिंग में भी दिला देगा मजे! इस कीमत में हुआ लॉन्च
    Panasonic ने अपने प्रीमियम TV लाइनअप में एक नया मॉडल - Panasonic 77Z8BA OLED TV जोड़ा है। कंपनी का कहना है कि यह TV ब्राइटनेस, कलर एक्यूरेसी और साउंड क्वालिटी को अगले लेवल पर ले जाएगा। यह 77-इंच का OLED TV Dolby Vision IQ, Dolby Atmos और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो इसे फिल्मों और गेमिंग दोनों के लिए एक फ्लैगशिप ऑप्शन बनाता है। Panasonic 77Z8BA OLED TV की कीमत $2,499 (लगभग 2.19 लाख रुपये) रखी गई है।
  • Xiaomi TV S Pro Mini LED 2026 लॉन्च: 75 इंच तक स्क्रीन साइज, गेमर्स के लिए 288Hz तक रिफ्रेश रेट, जानें कीमत
    Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपने नए Xiaomi TV S Pro Mini LED Series 2026 को पेश कर दिया है। यह सीरीज 75-इंच, 65-इंच और 55-इंच के तीन साइज में आती है। कंपनी ने इसमें QD-Mini LED पैनल, 4K UHD रिजॉल्यूशन, 1700 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144Hz (288Hz तक एक्सपैंडेबल) रिफ्रेश रेट जैसे हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स दिए हैं। 55-इंच मॉडल की कीमत EUR 699 (लगभग 72,800 रुपये) रखी गई है। वहीं, 65-इंच वेरिएंट EUR 899 (करीब 93,700 रुपये) में आता है और सबसे बड़ा 75-इंच वेरिएंट EUR 1099 (लगभग 1,14,500 रुपये) में उपलब्ध होगा।
  • Haier ने भारत में लॉन्च किए 100-इंच तक स्क्रीन साइज और गेमिंग फीचर्स वाले M92, M96 QD-Mini LED TVs, जानें कीमत
    Haier Appliances India ने M92 और M96 सीरीज के QD-Mini LED AI TVs पेश किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इन टीवीज में नियर बेजल-लेस डिजाइन, 98% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और टू-हाइट एडजस्टेबल स्टैंड दिया गया है। M92 सीरीज में 65-इंच और 75-इंच मॉडल मिलते हैं, जबकि M96 सीरीज फिलहाल 100-इंच वर्जन में लॉन्च हुई है। Haier M92 सीरीज की शुरुआती कीमत 1,05,990 रुपये रखी गई है और ये फिलहाल खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं M96 सीरीज का 100-इंच मॉडल 3,99,999 रुपये से शुरू होता है, जिसकी सेल 30 सितंबर 2025 से होगी। इसके अलावा M96 का 85-इंच वर्जन भी जल्द मार्केट में उतारा जाएगा।
  • Vu ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के QLED TV मॉडल्स, कीमत Rs 24,990 से शुरू
    Vu ने भारत में अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition लॉन्च कर दी है। कंपनी के मुताबिक यह सीरीज बेहतर पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आती है, जिसे खासतौर पर फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition पांच साइज में उपलब्ध है - 43-इंच (कीमत 24,990 रुपये), 50-इंच (कीमत 30,990 रुपये), 55-इंच (कीमत 35,990 रुपये), 65-इंच (कीमत 50,990 रुपये) और 75-इंच (कीमत 64,990 रुपये)।
  • Xiaomi TV Stick 4K (2nd Gen) लॉन्च, एडवांस ऑडियो और वीडियो फीचर्स के साथ आया Fire TV Stick राइवल!
    Xiaomi ने अपना नया Xiaomi TV Stick 4K (2nd Gen) ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है, जिसमें कंपनी ने डिजाइन, पावर और ऑडियो-विजुअल परफॉर्मेंस में कई बड़े अपग्रेड किए हैं। काले रंग और महज 44 ग्राम वजन के इस पोर्टेबल डिवाइस में 4K अल्ट्रा एचडी आउटपुट, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट के साथ सिनेमा जैसा विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है। Xiaomi की ग्लोबल वेबसाइट लिस्टिंग में कीमत की जानकारी मौजूद नहीं है। वहीं, अभी तक कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च को लेकर भी चुप्पी रखी है।
  • Sony ने भारत में लॉन्च की Bravia 8 II QD-OLED TV सीरीज,  जानें प्राइसेज, फीचर्स
    ये स्मार्ट TVs दो स्क्रीन साइज - 55 इंच और 65 इंच में हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) फीचर्स, XR कॉन्ट्रास्ट बूस्टर और XR Triluminos Max कलर टेक्नोलॉजी दी गई है। इन TVs में Acoustic Surface Audio+ टेक्नोलॉजी के साथ ही Dolby Atmos और Dolby Vision के लिए सपोर्ट है। इस QD-OLED TV सीरीज के 55 इंच वाले K-55XR80M2 मॉडल का प्राइस 2,46,990 रुपये और 65 इंच वाले K-65XR80M2 का 3,41,990 रुपये का है।
  • Haier ने 55, 65 और 77 इंच स्क्रीन, 144Hz, 65W पावर साउंड वाले OLED TV किए लॉन्च, जानें कीमत
    Haier ने भारत में इसके लेटेस्ट OLED TV पेश किए हैं। कंपनी ने लाइनअप में C90 और C95 मॉडल्स को उतारा है। C90 OLED TV को कंपनी ने 55, 65 और 77 इंच साइज में पेश किया है जबकि C95 OLED TVs को 55 और 65 इंच में पेश किया है। दोनों ही मॉडल्स में स्लीक, बेजल लैस, मेटल डिजाइन मिलता है। टीवी में Dolby Vision IQ और HDR 10+ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
  • 85 इंच बड़ा 4K QLED स्मार्ट TV TCL ने किया लॉन्च, 60Hz, Dolby Vision से लैस, जानें कीमत
    TCL ने अपने बिग-स्क्रीन टीवी सेग्मेंट में नया 85 इंच बड़ा Q5K Google TV लॉन्च किया है। इस टीवी में 4K QLED डिस्प्ले मिलता है। कंपनी ने Dolby Vision जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी इसमें दिया है। जैसा कि नाम से भी पता चलता है कि टीवी Google TV पर ऑपरेट करता है जबकि इससे पहले वाला मॉडल Fire TV इंटरफेस पर चलता था। टीवी में HDR10+, HDR10, और HLG का सपोर्ट है जिससे यह कंटेंट व्यूइंग का बेहतर एक्सपीरियंस दे सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »