XGIMI RS30 Pro High Brightness Edition चीन में लॉन्च हो गया है। इस 4K प्रोजेक्टर में 4500 CVIA Lumens ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और Harman Kardon स्पीकर्स मिलते हैं।
Photo Credit: XGIMI
XGIMI RS30 Pro High Brightness Edition में 4K रिजॉल्यूशन और 4500 CVIA Lumens ब्राइटनेस मिलती है
XGIMI ने चीन में अपना नया प्रोजेक्टर RS30 Pro High Brightness Edition लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के RS30 Pro का अपग्रेडेड वेरिएंट है, जिसमें ज्यादा ब्राइटनेस के साथ 4K UHD रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। नए प्रोजेक्टर में QuaLas42 लेजर लाइट सोर्स दिया गया है, जिसमें 26 लेजर चिप्स शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें Dolby Vision, HDR10+ और IMAX Enhanced जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह उन यूजर्स को टार्गेट करता है, जो घर पर बड़ी स्क्रीन पर फिल्में देखने के साथ गेमिंग का भी अनुभव लेना चाहते हैं।
XGIMI RS30 Pro High Brightness Edition को चीन में 7,299 युआन (करीब 1.03 लाख रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह प्रोजेक्टर JD.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने फिलहाल इसकी भारत में लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
XGIMI के इस प्रोजेक्टर में 0.47 इंच का DMD चिप और DLP टेक्नोलॉजी दी गई है। यह 3840×2160 पिक्सल के 4K UHD रिजॉल्यूशन पर विजुअल दिखाता है। इसकी ब्राइटनेस 4500 CVIA Lumens है, जबकि स्टैंडर्ड RS30 Pro में 3200 CVIA Lumens ब्राइटनेस मिलती है। इसमें F/2.0 से F/5.0 तक एडजस्ट होने वाला वेरिएबल अपर्चर भी है, जो कमरे की रोशनी और स्क्रीन पर दिखने वाले कंटेंट के हिसाब से लाइट आउटपुट को एडजस्ट कर सकता है। प्रोजेक्टर का नेटिव कॉन्ट्रास्ट रेशियो 4000:1 और डायनामिक कॉन्ट्रास्ट रेशियो 60,000:1 तक है। यह BT.2020 कलर गैमट का 98 प्रतिशत कवरेज देता है।
प्रोजेक्टर में Dolby Vision, HDR10+ और HDR Vivid का सपोर्ट मिलता है। इसे IMAX Enhanced सर्टिफिकेशन भी मिला है। गेमिंग के लिए इसमें 4K रिजॉल्यूशन पर 120Hz रिफ्रेश रेट, VRR, ALLM और AMD FreeSync Premium जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इससे कम्पैटिबल गेमिंग डिवाइस के साथ स्क्रीन टियरिंग और इनपुट लैग को कम करने में मदद मिल सकती है।
XGIMI RS30 Pro High Brightness Edition में बिल्ट-इन गिम्बल स्टैंड दिया गया है, जिसे 360 डिग्री हॉरिजॉन्टल और 135 डिग्री वर्टिकल घुमाया जा सकता है। इसमें 1.2-1.5:1 ऑप्टिकल जूम के साथ वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल लेंस शिफ्ट भी मिलता है। कंपनी का Eagle-Eye 5.0 सिस्टम ऑटो फोकस, कीस्टोन करेक्शन, स्क्रीन अलाइनमेंट और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे काम करता है।
इस प्रोजेक्टर में MediaTek MT9681 प्रोसेसर के साथ 3GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। ऑडियो के लिए इसमें Harman Kardon के दो 12W स्पीकर मिलते हैं, यानी कुल 24W आउटपुट मिलता है। यह Dolby Audio और DTS टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो HDMI 2.1 पोर्ट दिए गए हैं, जिनमें से एक eARC सपोर्ट करता है। इसके अलावा USB 3.0, USB 2.0, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 भी मिलते हैं। प्रोजेक्टर का वजन 4.9 किलोग्राम है और इसका आकार 298×249×190mm है। कंपनी के मुताबिक, इस्तेमाल के दौरान इसका नॉइज लेवल 28dB या इससे कम रहता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!