Vu Televisions ने भारत में नई Vu Glo Mini-LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। लाइनअप में 43-इंच से 65-इंच तक के मॉडल्स शामिल हैं, जो 4K QD Mini-LED डिस्प्ले, Google TV, Dolby Atmos और 120Hz HSR जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।
Photo Credit: Vu
Vu Glo Mini-LED TV सीरीज में 4K QD Mini-LED डिस्प्ले मिलता है
Vu Televisions ने भारत में अपनी नई Vu Glo Mini-LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस लाइनअप को 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच स्क्रीन साइज में पेश किया है। नई टीवी सीरीज QD Mini-LED डिस्प्ले, VuON AI प्रोसेसर, 50W 2.2-चैनल स्पीकर सिस्टम, Google TV और 120Hz High-Speed Refresh (HSR) जैसे फीचर्स के साथ आती है।
भारत में Vu Glo Mini-LED TV सीरीज की कीमत 43-इंच मॉडल के लिए 42,500 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 50-इंच वेरिएंट की कीमत 47,200 रुपये, 55-इंच मॉडल की कीमत 53,000 रुपये और 65-इंच वेरिएंट की कीमत 66,600 रुपये रखी गई है। नई टीवी सीरीज की बिक्री Amazon और Vu के अधिकृत रिटेल चैनलों के जरिए शुरू हो गई है। कंपनी इसके साथ 3 साल की वारंटी भी दे रही है। बता दें कि चल रही Amazon Great Freedom Sale 2026 के दौरान इसपर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
नई Vu Glo Mini-LED सीरीज में 4K (3840×2160 पिक्सल) QD Mini-LED डिस्प्ले दिया गया है, जो Full Array Local Dimming टेक्नोलॉजी के साथ आता है। डिस्प्ले 600 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है और Dolby Vision, HDR10 तथा HLG जैसे HDR फॉर्मेट्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा टीवी में AI Picture Quality, AI Upscaling, AI Colour Enhancement और AI Contrast Enhancement जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी बेहतर बनाने का दावा करते हैं।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें VuON AI Processor और G52 HDR Graphics दिया गया है। टीवी में 2GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह Google TV पर चलता है और इसमें Chromecast Built-in, Apple AirPlay, Apple HomeKit और अलग-अलग यूजर प्रोफाइल्स का सपोर्ट मिलता है।
ऑडियो के लिए Vu Glo Mini-LED TV में 50W 2.2-चैनल VuFX साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसमें डुअल फुल-रेंज स्पीकर्स और दो वूफर्स शामिल हैं। टीवी Dolby Atmos, Dialogue Enhancer और Surround Mode को भी सपोर्ट करता है।
गेमिंग और स्पोर्ट्स देखने वालों के लिए इसमें 120Hz High-Speed Refresh (HSR), MEMC, Variable Refresh Rate (VRR) और Auto Low Latency Mode (ALLM) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा टीवी में Cricket, Cinema और Game Mode जैसे डेडिकेटेड पिक्चर मोड्स भी मिलते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth, 3 HDMI पोर्ट (ARC/eARC/CEC), 2 USB पोर्ट, Ethernet, Optical Audio Out, AV In और Headphone Jack जैसे विकल्प दिए गए हैं। वहीं, टीवी के साथ दो Bluetooth Voice Remotes भी मिलते हैं, जिनमें पिक्चर, साउंड और Cricket Mode के लिए डेडिकेटेड शॉर्टकट बटन दिए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में