Hisense ने भारत में UR8S RGB MiniLED TV Series लॉन्च की है। इसमें 3,500 निट्स ब्राइटनेस, 180Hz रिफ्रेश रेट और AI-powered पिक्चर प्रोसेसिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Photo Credit: Hisense
Hisense ने भारत में अपनी नई UR8S RGB MiniLED TV Series लॉन्च की है। कंपनी की यह फ्लैगशिप टीवी सीरीज 55, 65 और 75 इंच स्क्रीन साइज में पेश की गई है। इसमें RGB MiniLED टेक्नोलॉजी के साथ Hi-View AI Engine RGB प्रोसेसर दिया गया है, जो रियल टाइम में कलर, ब्राइटनेस और पिक्चर क्वालिटी को ऑप्टिमाइज करता है। टीवी में 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 180Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा Dolby Vision, Dolby Atmos, IMAX Enhanced और Filmmaker Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Hisense UR8S RGB MiniLED TV Series की कीमत 1,19,990 रुपये से शुरू होती है। सीरीज 55, 65 और 75 इंच वेरिएंट में उपलब्ध है। लॉन्च के मौके पर कंपनी 10,000 रुपये तक का कैशबैक, 2 साल की Comprehensive Warranty, एक EMI फ्री, Zero Down Payment और Fixed EMI जैसे ऑफर्स दे रही है। टीवी को Amazon और Flipkart के अलावा कई ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है।
UR8S सीरीज में RGB MiniLED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह टेक्नोलॉजी बेहतर कलर, कॉन्ट्रास्ट और ब्राइटनेस देने में मदद करती है। टीवी में Hi-View AI Engine RGB दिया गया है, जो अलग-अलग सीन के हिसाब से कलर, ब्राइटनेस और पिक्चर सेटिंग्स को रियल टाइम में एडजस्ट करता है।
इसमें AI RGB Light Sensor भी दिया गया है, जो कमरे की एंबिएंट लाइट के आधार पर पिक्चर सेटिंग्स को ऑटोमैटिकली एडजस्ट करता है।
गेमिंग और स्पोर्ट्स जैसे फास्ट-मोशन कंटेंट के लिए टीवी में 180Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, इसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है। कंपनी ने स्क्रीन पर Anti-Reflection और Glare-Free टेक्नोलॉजी भी दी है, जिससे तेज रोशनी वाले कमरे में रिफ्लेक्शन कम करने में मदद मिलती है।
ऑडियो के लिए UR8S में 2.1.2 Multi-Channel Surround Sound सिस्टम दिया गया है। टीवी Dolby Atmos सपोर्ट करता है। इसके अलावा Dolby Vision, IMAX Enhanced और Filmmaker Mode भी मिलते हैं।
Hisense UR8S RGB MiniLED TV VIDAA Smart TV OS पर चलता है। स्मार्ट फीचर्स में Hands-free Voice Control, VIDAA Voice, Alexa Built-in, Google Home Compatibility, Apple AirPlay और Apple Home का सपोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में