Digital Banking

Digital Banking - ख़बरें

  • हर UPI यूजर को पता होनी चाहिए ये 7 सिक्योरिटी टिप्स, नहीं तो एक गलती पड़ेगी भारी!
    UPI पेमेंट आज के समय में सबसे आसान और तेज तरीका बन चुका है, लेकिन इसके साथ फ्रॉड का खतरा भी बढ़ा है। कई यूजर्स छोटी-छोटी गलतियों के कारण अपने पैसे गंवा देते हैं। ऐसे में UPI ऐप में मौजूद कुछ जरूरी सेटिंग्स को ऑन रखना बेहद जरूरी है, जैसे App Lock, ट्रांजैक्शन अलर्ट और डेली लिमिट सेट करना। इसके अलावा अनजान रिक्वेस्ट और फर्जी ऐप्स से बचना भी जरूरी है। सही सावधानी और सेटिंग्स के जरिए आप अपने अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं और फ्रॉड के रिस्क को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
  • Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
    Elon Musk X प्लेटफॉर्म को 'सुपर ऐप' बनाने की दिशा में X Money नाम की नई पेमेंट और बैंकिंग सर्विस लाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फीचर में peer-to-peer ट्रांसफर, डेबिट कार्ड और AI बेस्ड खर्च ट्रैकिंग जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं। इसका मकसद यूजर्स को एक ही ऐप में फाइनेंशियल सर्विसेज देना बताया जा रहा है। हालांकि लॉन्च से पहले रेगुलेटरी अप्रूवल और लाइसेंसिंग जैसी चुनौतियां सामने हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि X खुद को बैंकिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर कितना स्थापित कर पाता है।
  • OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
    भारत में बैंक और टेलीकॉम कंपनियां OTP आधारित ऑथेंटिकेशन को बदलने की दिशा में काम कर रही हैं। नए “silent authentication” सिस्टम में यूजर के बिना किसी एक्शन के बैकग्राउंड में SIM और मोबाइल नंबर का मिलान किया जाएगा। अगर कोई गड़बड़ी मिलती है तो ट्रांजैक्शन को तुरंत ब्लॉक किया जा सकता है। यह तकनीक खास तौर पर SIM क्लोनिंग और eSIM स्वैप जैसे फ्रॉड को रोकने के लिए लाई जा रही है। RBI के 2FA नियमों के तहत बैंक अब फेस ऑथेंटिकेशन, ऐप टोकन और बायोमेट्रिक जैसे सुरक्षित विकल्प भी अपना रहे हैं।
  • OTP ठगी रोकने के लिए Airtel का AI एक्शन, कॉल के वक्त तुरंत मिलेगा फ्रॉड वार्निंग अलर्ट!
    Airtel ने OTP आधारित बैंकिंग फ्रॉड से निपटने के लिए नया AI Fraud Alert सिस्टम पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह फीचर नेटवर्क लेवल पर काम करता है और संभावित जोखिम वाली कॉल के दौरान ग्राहक को रियल टाइम अलर्ट देता है। अगर बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़ा OTP संदिग्ध स्थिति में डिटेक्ट होता है, तो यूजर को चेतावनी दी जाएगी। Airtel का दावा है कि इस AI आधारित समाधान को व्यापक ट्रायल में परखा गया है। फिलहाल यह फीचर हरियाणा में लाइव है और अगले दो हफ्तों में देशभर में रोलआउट किया जाएगा।
  • एक टच में डिजिटल अरेस्ट, स्कैम से बचाएगा 'Kill Switch', UPI और बैंक ऐप्स में मिलेगा इमरजेंसी बटन
    डिजिटल अरेस्ट स्कैम्स के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार एक बड़े तकनीकी समाधान पर काम कर रही है। गृह मंत्रालय की ओर से गठित हाई-लेवल कमेटी UPI और बैंकिंग ऐप्स में एक ‘किल स्विच’ फीचर जोड़ने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, यह इमरजेंसी बटन किसी संभावित ऑनलाइन ठगी के दौरान यूजर को तुरंत सभी बैंक ट्रांजैक्शन्स रोकने की सुविधा देगा। इस कदम का मकसद उन मामलों को रोकना है, जहां स्कैमर्स वीडियो कॉल और फर्जी पुलिस पहचान के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर करवाते हैं।
  • अकाउंट में बिना पैसे भी कर सकेंगे UPI पेमेंट! Google Pay का खास क्रेडिट कार्ड Flex लॉन्च, ऐसे करें इस्तेमाल
    Google ने भारत में Rupay पर अपना Flex by Google Pay क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। पेमेंट्स के लिए यह यूपीआई जैसा है लेकिन एक सुविधा क्रेडिट कार्ड जैसी है। Axis Bank के साथ पेश किया गया यह एक तरह का नया पेमेंट फीचर है। यह गूगल पे ऐप से लिंक्ड होता है। इसकी मदद से किसी भी दुकान पर लगे UPI QR कोड को स्कैन करके सीधे क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की जा सकती है।
  • SBI YONO 2.0: GPay, PhonePe को टक्कर देने मैदान में उतरा देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक!
    State Bank of India ने YONO 2.0 को लॉन्च कर अपने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म को अपग्रेड किया है। यह नया वर्जन मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग को एक ही बैकएंड पर लाता है, जिससे अलग-अलग डिवाइसेज पर बैंकिंग करना आसान हो जाता है। SBI के मुताबिक, YONO 2.0 में सिक्योरिटी, पर्सनलाइजेशन और यूजर एक्सपीरियंस पर खास फोकस किया गया है। इसमें KYC और re-KYC प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है, ताकि ग्राहकों को बार-बार वेरिफिकेशन न कराना पड़े। फिलहाल यह प्लेटफॉर्म हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है और आगे इसमें अन्य भाषाएं जोड़ी जाएंगी।
  • जीरो नेटवर्क में भी होगी UPI पेमेंट्स, कीपैड फोन में भी काम करेगा तरीका, यहां देखें फुल गाइड
    UPI Offline Payments उन स्थितियों के लिए बनाया गया फीचर है, जहां मोबाइल डेटा या नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता। यह सिस्टम USSD कोड *99# के जरिए चलता है और यूजर्स बिना इंटरनेट, बिना ऐप और यहां तक कि कीपैड फोन से भी सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। इसमें वही UPI PIN इस्तेमाल होता है जो ऑनलाइन UPI में चलता है, इसलिए सुरक्षा के स्तर में कोई बदलाव नहीं आता। NPCI ने सुरक्षा को देखते हुए प्रति ट्रांजेक्शन 5,000 रुपये और रोजाना 5,000 रुपये की लिमिट तय की है। यह फीचर मेट्रो, हाईवे, बेसमेंट, गांव या किसी भी लो-नेटवर्क एरिया में तुरंत काम आता है और लगभग सभी बैंक इसे सपोर्ट करते हैं।
  • Samsung का 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन हुआ सस्ता, अभी खरीदने पर होगी बचत
    रिलायंस डिजिटल पर Samsung Galaxy M17 5G पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। साइट पर Galaxy M17 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 12,499 रुपये में लिस्ट है। बैंक ऑफर में IDBI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद प्रभावी कीमत 11,249 रुपये हो जाएगी। Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है। यह फोन कंपनी के खुद के 6nm Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • Amazon की सेल में Samsung, Western Digital और कई ब्रांड्स के पोर्टेबल SSDs पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट 
    एमेजॉन की सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है। इस सेल में कस्टमर्स के लिए नो-कॉस्ट EMI के साथ ही एक्सचेंज ऑफर के बेनेफिट भी उपलब्ध हैं।
  • Online Banking Tips: डिजिटल बैंकिंग के लिए इन 8 आदतों को अपना लिया तो खत्म हो जाएगा हैकर्स का डर!
    इस आर्टिकल में 7 जरूरी डिजिटल आदतों का ज़िक्र है, जो बैंकिंग से जुड़ी धोखाधड़ी और हैकिंग से बचाने में मदद करेंगी। इसमें 2FA सेट करना, फिशिंग ईमेल पहचानना, VPN का इस्तेमाल करना और ब्राउजिंग के समय URL सिक्योरिटी जैसे कदम शामिल हैं।
  • WhatsApp Screen Share Scam: अनजाने में भी न करें ये गलती, नहीं तो खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
    WhatsApp Screen Share Scam: डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया में अब नया खतरा सामने आया है - WhatsApp Screen Share Scam। हाल ही में Canara Bank ने अपने ग्राहकों को चेतावनी दी है कि स्कैमर्स WhatsApp वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयरिंग के बहाने अकाउंट डिटेल्स और OTP तक चुरा लेते हैं। बैंक ने साफ कहा है कि किसी भी हाल में स्क्रीन शेयरिंग न करें और किसी भी अनजान कॉलर पर भरोसा न करें। साथ ही, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और 1930 हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।
  • Motorola Razr 50 Ultra फोन Rs 32,500 तक हुआ सस्ता! यहां मिल रहा गजब ऑफर
    Motorola Razr 50 Ultra को ग्राहक इस वक्त मात्र 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह Reliance Digital स्टोर पर खरीद के लिए उपलब्ध है। अगर फोन को और अधिक सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो इसके साथ बैंक ऑफर भी है। ICICI Bank, Kotak Bank, Bobcard, और Federal Bank कार्ड के माध्यम से 2500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद प्रभावी कीमत 67,499 रुपये हो जाती है।
  • RBI ने बढ़ाई UPI Lite की लिमिट, अब बिना इंटरनेट कर पाएंगे 1000 रुपये की ट्रांजेक्शन
    भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने UPI Lite की लिमिट 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी है। इसमें वॉलेट लिमिट भी 2000 रुपये से बढ़ाकर कुल 5000 रुपये कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य ग्रोसरी का सामान खरीदने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए पेमेंट करने या क्विक स्नैक खरीदने जैसे डेली पेमेंट के लिए यूपीआई लाइट के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करना है।
  • Reliance Digital पर चल रही है Black Friday सेल, iPhone 16 Rs 70,900 में, गेमिंग लैपटॉप पर बंपर डिस्काउंट
    Reliance Digital की Black Friday Sale में मिलने वाले डील्स की जानकारी देने से पहले आपको बता दें कि सेल के दौरान ग्राहकों के पास ICICI Bank, IDFC First Bank और OneCard डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए शॉपिंग कर 10,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा इंस्टेंट डिस्काउंट हासिल करने का मौका है।

Digital Banking - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »