• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • एक टच में डिजिटल अरेस्ट, स्कैम से बचाएगा 'Kill Switch', UPI और बैंक ऐप्स में मिलेगा इमरजेंसी बटन

एक टच में डिजिटल अरेस्ट, स्कैम से बचाएगा 'Kill Switch', UPI और बैंक ऐप्स में मिलेगा इमरजेंसी बटन

डिजिटल अरेस्ट स्कैम्स पर रोक लगाने के लिए गृह मंत्रालय की कमेटी UPI और बैंक ऐप्स में किल स्विच फीचर लाने पर विचार कर रही है।

एक टच में डिजिटल अरेस्ट, स्कैम से बचाएगा 'Kill Switch', UPI और बैंक ऐप्स में मिलेगा इमरजेंसी बटन

Photo Credit: AI Generated

डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बचाव के लिए UPI ऐप्स में नया किल स्विच फीचर

ख़ास बातें
  • UPI और बैंक ऐप्स में आ सकता है इमरजेंसी किल स्विच बटन
  • डिजिटल अरेस्ट स्कैम रोकने के लिए MHA की हाई-लेवल कमेटी एक्टिव
  • ठगी का शक होते ही सभी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन तुरंत रोके जा सकेंगे
विज्ञापन

डिजिटल अरेस्ट स्कैम्स पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार एक बड़ा और अहम कदम उठाने की तैयारी में है। गृह मंत्रालय (MHA) की ओर से गठित एक हाई-लेवल कमेटी अब ऐसे ‘किल स्विच' के आइडिया पर काम कर रही है, जिससे किसी संभावित ऑनलाइन ठगी के दौरान यूजर अपने बैंक अकाउंट से जुड़ी सभी ट्रांजैक्शन्स को तुरंत रोक सके। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर खास तौर पर उन मामलों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, जहां स्कैमर्स डर और दबाव बनाकर लोगों से तुरंत पैसे ट्रांसफर करवा लेते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रस्तावित किल स्विच (Kill Switch) को UPI ऐप्स और बैंकिंग ऐप्स में एक इमरजेंसी बटन के तौर पर इंटीग्रेट किया जा सकता है। जैसे ही किसी यूजर को शक हो कि वह किसी डिजिटल फ्रॉड या डिजिटल अरेस्ट स्कैम का शिकार हो सकता है, वह इस बटन को दबाकर अपने अकाउंट से सभी तरह की फाइनेंशियल एक्टिविटी को अस्थायी रूप से फ्रीज कर सकेगा। एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने पब्लिकेशन को बताया कि कमेटी यह भी देख रही है कि क्या संदिग्ध ट्रांजैक्शन्स को पहले ही पहचानकर उन्हें आगे अलग-अलग म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर होने से रोका जा सकता है।

डिजिटल अरेस्ट स्कैम्स पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़े हैं। इन मामलों में ठग खुद को पुलिस या किसी जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल करते हैं और पीड़ितों को गंभीर अपराधों में फंसाने की धमकी देते हैं। कई बार फर्जी गिरफ्तारी वारंट और सरकारी आईडी भी दिखाई जाती हैं। डर और घबराहट के माहौल में लोग बड़ी रकम ट्रांसफर कर देते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी पिछले साल अक्टूबर में इस तरह के मामलों पर खुद संज्ञान लिया था। RBI के मुताबिक, देशभर में डिजिटल अरेस्ट स्कैम्स से अब तक करीब 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

लेटेस्ट रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि MHA की इस इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी का गठन दिसंबर में किया गया था, जिसमें कई एजेंसियों के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा, एक और अहम सुझाव पर भी विचार हो रहा है। कमेटी बैंकिंग सिस्टम में फ्रॉड से होने वाले नुकसान को कवर करने के लिए एक इंश्योरेंस मैकेनिज्म लाने की संभावना पर भी काम कर रही है। 

अगर ये प्रस्ताव लागू होते हैं, तो डिजिटल पेमेंट यूजर्स के लिए यह एक बड़ा राहतभरा कदम साबित हो सकता है, खासकर ऐसे दौर में जब ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »