eRupee ने गजब कर दिया! 4 महीने में Rs 5.7 करोड़ की ट्रांजैक्शन

eRupee भारतीय केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) का इस्तेमाल रिटेल ट्रायल फेज में आने के बाद पहले 4 महीनों में 5.70 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन को पार कर गया।

eRupee ने गजब कर दिया! 4 महीने में Rs 5.7 करोड़ की ट्रांजैक्शन

भारत ने eRupee ट्रायल दिसंबर, 2022 में किया।

ख़ास बातें
  • भारत ने अपना eRupee ट्रायल दिसंबर, 2022 में किया था।
  • CBDC एक मुद्रा का एक इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉकचेन-बेस्ड रूप है।
  • eRupee 4 महीनों में 5.70 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन को पार कर गया।
विज्ञापन
eRupee भारतीय केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) का इस्तेमाल रिटेल ट्रायल फेज में आने के बाद पहले 4 महीनों में 5.70 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन को पार कर गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जानकारी का खुलासा मनीकंट्रोल की एक आरटीआई क्वेरी के जवाब में किया था। आरबीआई ने 1 दिसंबर, 2022 को देश भर के चुनिंदा स्थानों पर eRupee रिटेल ट्रायल शुरू किया था।

आरबीआई ने कथित तौर पर मनीकंट्रोल की आरटीआई क्वेरी का जवाब देते हुए कहा कि "31 मार्च, 2023 तक भारतीय रिजर्व बैंक की बैलेंस शीट में छपे डाटा के अनुसार, सीबीडीसी (रिटेल) के लिए 5.70 करोड़ रुपये का ई-रुपया जारी किया गया।" CBDC एक मुद्रा का एक इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉकचेन-बेस्ड रूप है। नकद के बजाय सीबीडीसी के इस्तेमाल से कागज के नोटों पर निर्भरता कम होगी और सभी ट्रांजेक्शन का डाटा भी साफ रहेगा।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और केनरा बैंक समेत कुल 13 बैंक इन ट्रांयल के संचालन में RBI की मदद कर रहे हैं। इन बैंकों ने eRupee के साथ ट्रांजेक्शन करने वाले लोगों के लिए लाभ और पुरस्कार की भी पेशकश की है,  जिससे आरबीआई को 2023 के आखिर तक 10 लाख डेली ट्रांजेक्शन के अपने लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिली। आने वाले महीनों में आरबीआई eRupee पर और ज्यादा फीचर प्रदान करने का प्लान बना रहा है। अब कई भारतीय बैंक, ग्राहकों को इसके जरिए ट्रांजेक्शन करने का मौका दे रहे हैं। बीते हफ्ते RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मीडिया को बताया कि eRupee CBDC को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ऑफलाइन पेमेंट और कॉर्पोरेट इस्तेमाल के लिए प्रोग्रामबिलिटी फीचर का सपोर्ट करेगा।

WazirX के सीईओ और हाल ही में लॉन्च किए गए क्रिप्टो फ्यूचर्स एक्सचेंज Pi42 के को-फाउंडर निश्चल शेट्टी ने शुक्रवार को X पर अपने पोस्ट में आरबीआई के CBDC प्लान पर उत्साह व्यक्त किया। शेट्टी ने कहा कि "CBDC अपनाने और उसकी ग्रोथ के साथ सभी यूजर्स के उपयोग में लाने के लिए यह एक शानदार कदम है।" "अगर इस CBDC को डीसेंट्रिलाइज्ड ब्लॉकचेन से जोड़ने का कोई तरीका है तो हम INR को DeFi में इंटीग्रेटेड होते हुए देख सकते हैं। इससे भारतीय रुपये को मजबूत होने में मदद मिलेगी जो भारत के लिए बेहतर होगा।"
  बीते साल जुलाई में CFA इंस्टीट्यूट (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) द्वारा किए गए एक सर्वे में कहा गया था कि एशिया-पेसिफिक क्षेत्र में सीबीडीसी को ज्यादा पसंद किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया था कि “फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और समावेशन पूरे एशिया-पेसिफिक में CBDC में रुचि बढ़ाने वाले दो प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी की तेज ग्रोथ और अचानक गिरावट ने CBDC में रुचि बढ़ाई है।”
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »