• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Bill Gates हुए भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम के कायल, देश को सबसे सस्ता 5G मार्केट बताया

Bill Gates हुए भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम के कायल, देश को सबसे सस्ता 5G मार्केट बताया

गेट्स ने कहा कि कोरोना ने दुनिया भर में आपातस्थिति में भुगतान के लिए डिजिटल पेमेंट सिस्टम के महत्व को दिखाया है

Bill Gates हुए भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम के कायल, देश को सबसे सस्ता 5G मार्केट बताया

भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को गेट्स ने अन्य देशों में लागू करने की जरूरत बताई

ख़ास बातें
  • गेट्स ने कहा कि डिजिटल पेमेंट सिस्टम में भारत एक उदाहरण बन सकता है
  • उन्होंने कहा कि यह विश्वसनीय और कम कॉस्ट वाला है
  • देश में UPI ट्रांजैक्शंस की संख्या बढ़ रही है
विज्ञापन
ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और समाजसेवी Bill Gates ने भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ की है। उन्होंने इसे एक शानदार, विश्वसनीय और कम कॉस्ट वाला बताया। गेट्स का कहना था कि भारत सबसे सस्ता 5G मार्केट होगा। 

G20 की अध्यक्षता के तहत नई दिल्ली में आयोजित एक सेशन में गेट्स ने भारत में डिजिटल पहचान के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आधार, देश के पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़ी संख्या में लोगों को बैंकिंग सिस्टम में लाने के लिए हुई कोशिशों पर बात की। उनका कहना था, "भारत ने विशेषतौर पर आइडेंटिटी सिस्टम के साथ डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही फाइनेंशियल एक्सेस और पेमेंट को एक विश्वसनीय तरीके से जोड़ा गया है। इसका इस्तेमाल कई सेक्टर्स में हो रहा है।" उन्होंने बताया कि कोरोना ने दुनिया भर में आपातस्थिति में भुगतान के लिए डिजिटल पेमेंट सिस्टम के महत्व को दिखाया है। 

गेट्स ने कहा, "किसी अन्य देश ने इतना बड़ा प्लेटफॉर्म नहीं बनाया। आधार के तौर पर पहचान के साथ महामारी के दौरान राहत पहुंचाने में भारत आगे रहा था। अन्य देशों के लिए भारत एक उदाहरण बन सकता है। मैं चाहूंगा कि विशेषतौर पर विकासशील देशों सहित सभी देश इन सिस्टम को लागू करें।" भारत के कॉम्पिटिटिव प्राइवेट मार्केट, विश्वसनीय और कम कॉस्ट वाली कनेक्टिविटी की भी गेट्स ने तारीफ की। उनका कहना था कि भारत सबसे सस्ता 5G मार्केट होगा। गेट्स के अनुसार, "भारत के पास एक बहुत अच्छा डिजिटल नेटवर्क और स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों की बड़ी संख्या है। आपने फीचर फोन के साथ भी ट्रांजैक्शंस की शुरुआत की है।"  

पिछले महीने भारत और सिंगापुर ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) नेटवर्क को सिंगापुर के PayNow से जोड़ा था। इससे दोनों देशों में लोग तेज, सुविधाजनक और कम कॉस्ट में अपने मोबाइल ऐप्स के जरिए फंड ट्रांसफर कर सकेंगे। UPI पेमेंट्स पिछले वर्ष दिसंबर में 12.82 लाख करोड़ रुपये के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची थी। इस प्लेटफॉर्म पर दिसंबर लगभग 782 करोड़ ट्रांजैक्शंस हुई थी। UPI एक रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है जिससे एक बैंक से दूसरे में ट्रांजैक्शंस की जा सकती हैं। ये ट्रांजैक्शन मोबाइल के जरिए होती हैं। इसमें कोई चार्ज नहीं देना होता। पेमेंट का यह जरिया लगातार बढ़ रहा है और इसमें 381 बैंक शामिल हैं। फाइनेंशियल इनक्लूजन को आगे बढ़ाने में भी UPI से काफी मदद मिल रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »