Amazon ने प्राइम मेंबर से छीन लिया ये फीचर, 1 अक्टूबर से नहीं होगा ये काम

Amazon अब अपनी प्राइम मेंबरशिप में बदलाव कर रहा है, जिससे अब आप उन लोगों के साथ फ्री शिपिंग के लिए इन्वाइट नहीं कर पाएंगे जो कि आपके एड्रेस पर नहीं बल्कि दूसरे एड्रेस पर रहते हैं।

Amazon ने प्राइम मेंबर से छीन लिया ये फीचर, 1 अक्टूबर से नहीं होगा ये काम

Photo Credit: Unsplash/Marques Thomas

Amazon अब अपनी प्राइम मेंबरशिप में बदलाव कर रहा है।

ख़ास बातें
  • Amazon अब अपनी प्राइम मेंबरशिप में बदलाव कर रहा है।
  • Amazon एक नया फैमिली प्रोग्राम लेकर आ रही है।
  • अमेजन प्राइम इनवाइटी प्रोग्राम को अमेजन फैमिली से बदल रहा है।
विज्ञापन

Amazon अब अपनी प्राइम मेंबरशिप में बदलाव कर रहा है, जिससे अब आप उन लोगों के साथ फ्री शिपिंग के लिए इन्वाइट नहीं कर पाएंगे जो कि आपके एड्रेस पर नहीं बल्कि दूसरे एड्रेस पर रहते हैं। 1 अक्टूबर से अमेजन प्राइम मेंबरशिप में यह बदलाव होने जा रहा है। Amazon का प्राइम इन्वाइट प्रोग्राम मेंबर को अपने फ्री शिपिंग का लाभ उन लोगों के साथ साझा करने की अनुमति देता था जिनका प्राइमरी एड्रेस समान नहीं है। आइए Amazon के इस प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अपनी वेबसाइट के कस्टमर सर्विस सेक्शन में एक अपडेट में ई-कॉमर्स साइट Amazon दिग्गज ने कहा है कि वह 1 अक्टूबर से शेयरिंग का फीचर खत्म कर देगी। प्राइम मेंबर के घर से बाहर के यूजर्स को अपनी प्राइम मेंबरशिप के लिए साइन अप करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

अमेजन उन यूजर्स को प्रोत्साहित कर रहा है जो आकउंट होल्डर के घर के बाहर रहते हैं। भारत में अमेजन 1 साल के लिए 399 रुपये की किफायती कीमत पर अपनी मेंबरशिप प्रदान करती है। अमेजन प्राइम इनवाइटी प्रोग्राम को अमेजन फैमिली से बदल रहा है, जो ग्राहकों को फ्री दो-दिवसीय डिलीवरी के फायदे के साथ-साथ कई अन्य फायदे जैसे एक्सक्लूसिव डील्स और मूवीज का लाभ देता है, जिसमें अधिकतम चार प्रोफाइल के साथ साझा करने की सुविधा मिलती है। 

CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, Amazon एक नया फैमिली प्रोग्राम लेकर आ रही है, जिसके तहत प्राइम मेंबर 7 अप्रैल, 2025 से पहले जोड़े गए 1 वयस्क, 4 बच्चों और अधिकतम 4 लोगों के साथ फ्री शिपिंग और अन्य फायदों को साझाकर सकते हैं। सभी यूजर्स जिनका एक ही प्राइमरी एड्रेस है वो इस लाभ को उठा पाएंगे।

क्या था अमेजन इन्वाइट प्रोग्राम

अमेजन प्राइम मेंबरशिप में मेंबर को अपने घर के किसी अन्य व्यक्ति के साथ फ्री दो दिवसीय शिपिंग साझा करने की सुविधा देता था, चाहे उनके प्राइमरी एड्रेस अलग हो। इससे एक ही प्राइम अकाउंट के जरिए दो लोग अलग-अलग एड्रेस पर फास्ट डिलीवरी का लाभ उठा सकते थे और इसके लिए अतिरिक्त खर्च भी नहीं करना पड़ता था। यह उन लोगों को लाभ पहुंचाता था जो कि एक दूसरे को जानते थे, लेकिन एक एड्रेस पर नहीं रहते थे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »