• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Swiggy Instamart से 10 मिनट में घर आएंगे iPhone, OnePlus, Redmi स्मार्टफोन्स! इन शहरों में शुरू हुई सर्विस

Swiggy Instamart से 10 मिनट में घर आएंगे iPhone, OnePlus, Redmi स्मार्टफोन्स! इन शहरों में शुरू हुई सर्विस

ग्राहकों को छूट भी मिलेगी। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से 11,499 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर 5% या 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Swiggy Instamart से 10 मिनट में घर आएंगे iPhone, OnePlus, Redmi स्मार्टफोन्स! इन शहरों में शुरू हुई सर्विस

Photo Credit: Swiggy Instamart

ख़ास बातें
  • iPhone 16e, Samsung Galaxy M35, OnePlus Nord CE लिस्ट में
  • OnePlus Nord CE 4 Lite और Redmi 14C भी होंगे डिलीवर
  • फिलहाल यह सर्विस दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे सहित चुनिंदा शहरों में
विज्ञापन
Swiggy Instamart ने भारत में 10 मिनट में स्मार्टफोन डिलीवरी सर्विस लॉन्च कर दी है। इस प्लेटफॉर्म पर अब Apple, Samsung, OnePlus, और Redmi जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन मिलेंगे। फिलहाल यह सर्विस दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता, चेन्नई, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और हैदराबाद में शुरू की गई है। कंपनी का कहना है कि इसे जल्द ही अन्य शहरों तक भी बढ़ाया जाएगा।

कंपनी ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया Swiggy Instamart पर iPhone 16e, Samsung Galaxy M35, OnePlus Nord CE, OnePlus Nord CE 4 Lite और Redmi 14C जैसे स्मार्टफोन्स उपलब्ध होंगे। कंपनी का दावा है कि ये फोन 10 मिनट के भीतर ग्राहकों तक पहुंचाए जाएंगे। इसके अलावा, Motorola, Oppo, Vivo और Realme के भी कुछ मॉडल्स क्विक डिलीवरी के लिए उपलब्ध होंगे, हालांकि इनके नाम सामने नहीं आए हैं।

इसके अलावा, बताया गया है कि ग्राहकों को छूट भी मिलेगी। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से 11,499 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर 5% या 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Blinkit और Zepto पहले से ही स्मार्टफोन की फास्ट डिलीवरी दे रहे हैं। Blinkit ने Samsung Galaxy S24 सीरीज और PlayStation 5, जबकि Zepto ने Vivo स्मार्टफोन और Asus एक्सेसरीज की डिलीवरी शुरू की है। हाल ही में Zepto से Apple के iPhone, iPad, AirPods और अन्य प्रोडक्ट्स की डिलीवरी शुरू किए जाने की घोषणा की थी। इसे चुनिंदा मार्केट में शुरू किया जाएगा। यूजर्स को लॉन्च ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI के विकल्प भी मिलेंगे। Zepto ने एक स्टेटमेंट में बताया है कि एपल के इन प्रोडक्ट्स की 10 मिनटों के अंदर डिलीवरी की जाएगी। 

पिछले महीने Blinkit ने Apple के MacBook Air, iPad, AirPods और Apple Watch की चुनिंदा शहरों में डिलीवरी शुरू की थी। इस कंपनी का 10 मिनटों के अंदर प्रोडक्ट्स की डिलीवरी करने का दावा है। यह सर्विस शुरुआत में दिल्ली एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद, चंडीगढ़, बेंगलुरु, जयपुर, चेन्नई, पुणे, लखनऊ और कोलकाता में उपलब्ध होगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »