Blinkit-Airtel SIM: 10 मिनट में सिम डिलीवरी पर सरकारी रोक, KYC पर Airtel से सवाल

Blinkit और Airtel ने मिलकर 15 अप्रैल से Airtel SIM कार्ड की क्विक होम डिलीवरी सर्विस शुरू की थी।

Blinkit-Airtel SIM: 10 मिनट में सिम डिलीवरी पर सरकारी रोक, KYC पर Airtel से सवाल

Photo Credit: iStock/Olekciimach

Airtel की सिम होम डिलीवरी सर्विस पर दूरसंचार विभाग ने फिलहाल रोक लगा दी है।

ख़ास बातें
  • सिम होम डिलीवरी सर्विस पर दूरसंचार विभाग ने फिलहाल रोक लगा दी है।
  • Airtel की 'नो योर कस्टमर (KYC)' प्रक्रिया पर DoT ने किया सवाल।
  • केवाईसी प्रक्रिया के बाद SIM एक्टिवेट करने के लिए 15 दिन का समय होता है।
विज्ञापन
Airtel की सिम होम डिलीवरी सर्विस पर दूरसंचार विभाग ने फिलहाल रोक लगा दी है। किराना सामान की क्विक होम डिलीवरी सर्विस उपलब्ध करवाने वाले प्लेटफॉर्म Blinkit से अब Airtel SIM कार्ड नहीं मंगवाया जा सकेगा। टेलीकम्युनिकेशंस डिपार्टमेंट ने इस पर रोक लगा दी है और Airtel की 'नो योर कस्टमर (KYC)' प्रक्रिया पर इसे लेकर सवाल खड़े किए हैं। आपको बता दें कि Zomato के स्वामित्व वाले Blinkit और Airtel ने मिलकर 15 अप्रैल से Airtel SIM कार्ड की क्विक होम डिलीवरी सर्विस शुरू की थी। कुछ चुनिंदा मार्केट्स में यह सर्विस शुरू की गई थी जिस पर अब दूरसंचार विभाग ने रोक लगवा दी है। 

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने Airtel को एक मैसेज भेजकर इस बात पर जोर डाला है कि ग्राहकों के लिए मौजूदा स्व-केवाईसी (self-KYC) मानदंडों का बिना किसी अपवाद के पालन किया जाना चाहिए। यानी KYC प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं चलेगा। FE की रिपोर्ट के अनुसार, मामले में एयरटेल को भेजे गए ईमेल का खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया था। वहीं, Blinkit के एक अधिकारी ने पब्लिकेशन को बताया कि सर्विस को केवल कुछ समय के लिए रोका गया है, बंद नहीं किया गया है। उचित जांच-पड़ताल पूरी होने के बाद इसे जारी रखा जाएगा।

DoT ने 2024 में नए सिम कार्ड या रिप्लेसमेंट सिम कार्ड जारी करने के लिए निर्देश जारी किए थे। इनमें कागज रहित प्रक्रिया और ग्राहकों के लिए स्वयं केवाईसी प्रक्रिया का भी प्रावधान शामिल था। सिम कार्ड डिलीवरी सर्विस पर रोक की जहां तक बात है, Blinkit के ज़रिए पहले से जो सिम कार्ड बेचे जा चुके हैं उनका क्या होगा, अभी इस पर कोई भी बात साफ नहीं है। टेलीकॉम एक्सपर्ट्स की मानें तो संभावना है कि ये सिम कार्ड एक्टिवेशन की प्रक्रिया में होंगे क्योंकि टेलीकॉम कंपनी की तरफ से डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन अभी प्रक्रिया में होगी। 

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से टेलीकॉम कंपनियां सिम कार्ड्स के लिए होम डिलीवरी सर्विस दे रही हैं। कंपनी की ऐप या वेबसाइट से कस्टमर घर बैठे 9 सिम कार्ड तक मंगवा सकता है। सिम कार्ड के लिए आवेदन देकर कस्टमर को डिजिटल या ई-केवाईसी प्रक्रिया से गुजरना होता है जो कस्टमर की पहचान सुनिश्चित करता है। इसमें कस्टमर के बायोमीट्रिक्स की वैरिफिकेशन की जाती है जिसमें आधार कार्ड जैसे दस्तावेज भी शामिल होते हैं। Blinkit जब कोई सिम कार्ड डिलीवर करता है तो ग्राहक के पास केवाईसी प्रक्रिया के बाद इसे एक्टिवेट करने के लिए 15 दिन का समय होता है। दूरसंचार विभाग ने केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने से पहले सिम कार्ड की डिलीवरी पर आपत्ति जताई है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  2. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  4. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  7. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  8. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  10. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »