Amazon ड्रोन से अब iPhone, AirPods, Galaxy स्मार्टफोन भी होंगे डिलीवर

डिलीवरी Amazon के MK30 ड्रोन्स के माध्यम से की जाएंगीं।

Amazon ड्रोन से अब iPhone, AirPods, Galaxy स्मार्टफोन भी होंगे डिलीवर

iPhone मॉडल्स, Apple प्रोडक्ट्स, और Galaxy स्मार्टफोन्स के लिए मिला अप्रूवल

ख़ास बातें
  • डिलीवरी Amazon के MK30 ड्रोन्स के माध्यम से की जाएंगी।
  • ये ड्रोन 13 फीट ऊपर हवा में से पैकेज को ड्रॉप करते हैं।
  • अब कस्टमर्स के पास ड्रोन डिलीवरी के लिए 60 हजार आइटम्स का एक्सेस होगा।
विज्ञापन
Amazon Prime Air सर्विस 60 मिनट में ऑर्डर डिलीवरी करती है जो कि कुछ साल पहले ही शुरू हुई थी। अब कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपनी ड्रोन सर्विस के माध्यम से अब कई और डिवासेज की डिलीवरी भी कर सकेगी जिसके लिए कंपनी ने अप्रूवल हासिल कर लिया है। इन डिवाइसेज में iPhone मॉडल्स, Apple प्रोडक्ट्स, और Galaxy स्मार्टफोन्स भी शामिल होंगे। ये डिलीवरी Amazon के MK30 ड्रोन्स के माध्यम से की जाएंगी। ये ड्रोन 13 फीट ऊपर हवा में से पैकेज को ड्रॉप करते हैं।  

Amazon ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से पुष्टि की है कि Prime Air ड्रोन डिलीवरी सर्विस को फेडरेल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) से अप्रूवल मिल गया है ताकि कंपनी अपने ऑपरेशंस का विस्तार कर सके। इस अप्रूवल के बाद अब कस्टमर्स के पास 60 हजार आइटम्स का एक्सेस होगा जिनकी डिलीवरी वे ड्रोन से करवा सकते हैं। Amazon अब नई प्रोडक्ट कैटिगरी भी डिलीवर कर सकेगी जिनमें iPhone मॉडल्स, Apple प्रोडक्ट्स, Galaxy स्मार्टफोन्स, AirTags, AirPods, Ring डोरबेल, थर्मामीटर आदि शामिल होंगे।

ये सभी डिलीवरी कस्टमर के पास एक घंटे के भीतर पहुंच जाया करेंगी। कस्टमर ड्रोन डिलीवरी ऑप्शन को चेकआउट के समय चुन सकेंगे। यह ऐप और वेबसाइट दोनों के माध्यम से किया जा सकेगा। इसके लिए ग्राहक को योग्य क्षेत्र का होना चाहिए और कार्ट का वजन 2 किलोग्राम के आसपास होना चाहिए। ग्राहक अपनी पसंद का डिलीवरी स्पॉट जैसे ड्राइव वे या यार्ड चुन सकते हैं। 

Amazon का कहना है कि ड्रोन यह गिनती कर सकता है कि किसी पते पर पहुँचने और पैकेज को छोड़ने में उसे कितना समय लगेगा। ऑर्डर देने के बाद Amazon एक अनुमानित डिलीवरी विंडो प्रदान करता है। यदि डिलीवरी पूरी नहीं हो पाती है तो Amazon यूजर्स को कारण के साथ सूचित करता है। Prime Air ने "डिलीवरी ज़ोन" की पहचान ऐसे क्षेत्रों के रूप में की है जहां पर पेड़ या इमारतें बाधा न बन सकें। डिलीवरी अमेज़न के नए MK30 ड्रोन से की जाएगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »