Crypto से रिटर्न का झांसा देकर बिजनेसमैन से Rs 10 लाख की धोखाधड़ी, 3 अरेस्‍ट, जानें पूरा मामला

Crypto Scam : यह पहला मामला नहीं है, जिसमें क्रिप्‍टो के नाम पर फ्रॉड किया गया।

Crypto से रिटर्न का झांसा देकर बिजनेसमैन से Rs 10 लाख की धोखाधड़ी, 3 अरेस्‍ट, जानें पूरा मामला

एसआईटी की एक टीम भी लंबे समय से चल रहे एक क्रिप्टो फ्रॉड का पता लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तलाशी ले रही है।

ख़ास बातें
  • क्रिप्‍टोकरेंसी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी
  • नागपुुर के बिजनेसमैन को लगी 10 लाख रुपये की चपत
  • मामले में 3 लोगों को किया गया अरेस्‍ट
विज्ञापन
क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) में निवेश करने पर हाई रिटर्न मिलेगा, ऐसा झांसा देकर नागपुर में एक बिजनेसमैन से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के अनुसार धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़‍ित को पैसे गंवाने का एहसास हो गया था। उसे रिटर्न भी नहीं मिला, जिसके बाद पीड़‍ित ने पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया। आरोपियों की पहचान किरण भालेराव, महेश कुमार दादवाड़ी और सुमित बोरिया के रूप में हुई है। 

यह मामला वाडी पुलिस स्टेशन का है। 37 वर्षीय शख्‍स रुकेश वायकर ने पुलिस में शिकायत दी थी। धोखाधड़ी समेत अन्‍य धाराओं में केस दर्ज कराया था। हालांकि यह पहला मामला नहीं है, जिसमें क्रिप्‍टो के नाम पर फ्रॉड किया गया। क्रिप्‍टोकरेंसी में निवेश के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कई बार हुई है। 

इस महीने की शुरुआत में ओडिशा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 'यस वर्ल्ड क्रिप्टो टोकन' के कंट्री हेड संदीप चौधरी (40) को जयपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस को जांच में पता चला था कि यस वर्ल्ड एक बड़ी पोंजी योजना थी। माना जा रहा है कि इस स्‍कीम ने हजारों लोगों को चूना लगाया है। 

इस बीच, एसआईटी की एक टीम भी लंबे समय से चल रहे एक क्रिप्टो फ्रॉड का पता लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तलाशी ले रही है। एसआईटी जांच में पता चला है कि इस फर्जीवाड़े में कम से कम एक लाख लोगों को चूना लगाया गया है। एसआईटी को 2.5 लाख आईडी मिली हैं, जिनमें एक ही व्यक्ति की कई आईडी शामिल हैं।

पिछले महीने नवी मुंबई साइबर पुलिस ने ऐसे कई बैंक अकाउंट्स को फ्रीज किया था, जिनमें 32.66 करोड़ रकम थी। 2 वर्ष पहले तक क्रिप्‍टोकरेंसी की पॉपुलैरिटी काफी ज्‍यादा थी, लेकिन सरकारी नकेल के बाद यह क्षेत्र तेजी से नीचे आया है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »