क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, बिटकॉइन का प्राइस 1,06,800 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि कुछ देशों के बीच तनाव बढ़ने के बावजूद क्रिप्टो मार्केट में स्थिरता आ रही है

क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, बिटकॉइन का प्राइस 1,06,800 डॉलर से ज्यादा

Ether का प्राइस लगभग 2,614 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था

ख़ास बातें
  • Bitcoin में 1.70 प्रतिशत से ज्यादा का प्रॉफिट था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग चार प्रतिशत की तेजी थी
  • क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्कैम के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह की वोलैटिलिटी के बाद क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को तेजी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में 1.70 प्रतिशत से ज्यादा का प्रॉफिट था। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी बढ़े हैं। हालांकि, इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने का मार्केट पर ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1,06,850 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग चार प्रतिशत की तेजी थी। Ether का प्राइस लगभग 2,614 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Avalanche, Cardano, Polkadot, Chainlink, Polygon, Solana, BNB और Ripple के प्राइस बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग एक प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.32 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि कुछ देशों के बीच तनाव बढ़ने के बावजूद क्रिप्टो मार्केट में स्थिरता आ रही है। बिटकॉइन ने 1,05,000 डॉलर से अधिक का लेवल बरकरार रखा है। Ether में मजबूती दिख रही है। मार्केट को ब्रेकआउट के लिए मैक्रो या रेगुलेटरी ट्रिगर्स का इंतजार है। ऑन-चेन डेटा से एक्सचेंजों में नेट फ्लो बढ़ने का पता चल रहा है। इससे इनवेस्टर्स का सेंटीमेंट मजबूत होने का संकेत मिल रहा है। 

क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्कैम के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। स्कैमर्स के इनवेस्टर्स को ठगने के तरीकों में भी बदलाव हो रहा है। इनवेस्टर्स को धोखा देने के लिए स्कैमर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget ने अपनी एंटी-स्कैम रिपोर्ट में बताया है कि पिछले वर्ष इंटरनेशनल क्रिप्टो स्कैम्स में लगभग 4.6 अरब डॉलर (लगभग 39,364 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कैमर्स के ठगी के तरीकों में भी बदलाव हो रहा है और ये सोशल इंजीनियरिंग स्कैम्स के साथ डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। इस रिपोर्ट को ब्लॉकचेन सिक्योरिटी फर्म्स SlowMist और Elliptic से मिलने इनपुट्स के साथ तैयार किया गया है। Bitget की CEO, Gracy Chen ने बताया है कि AI ने स्कैम्स को तेज, सस्ता और यहां तक कि पकड़ने में अधिक मुश्किल बना दिया है। उदाहरण के लिए, स्कैमर्स AI-जेनरेटेड फेक स्टेकिंग ऑफर्स और फिशिंग बॉट्स का इस्तेमाल कर इनवेस्टर्स को ठग रहे हैं। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  2. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  8. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  9. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »